फरीदाबाद। जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आवागमन शुरू हुए सालभर से अधिक हो गया है लेकिन इसकी लिंक सडक़ व अंडरपास के चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल व सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं। इस वजह से न केवल सुचारू रूप से यातायात बाधा आती है बल्कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी नहीं हो पा रही है। कैमरों के अभाव में सडक़ दुर्घटना के बाद भागने वाले वाहन चालक की पहचान मुश्किल हो रही है। विभागीय तालमेल न होने की वजह से अभी यह भी तय नहीं किया गया है कि यह काम कौन करेगा। अब यहां यह भी…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। सवारियों से भरा एक ऑटो असंतुलित होकर पलट गया, जिससे ऑटो में सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर सवारियां जख्मी हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाकर मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार सवारियों से भरा एक ऑटो जब पन्हेड़ा खुर्द गांव के हनुमान मंदिर के पास पहुंचा तो ड्राइवर ने एक बाइक को ओवरटेक करने की कोशिश की। जिसके चलते तेज रफ्तार होने के कारण ऑटो ड्राइवर के नियंत्रण से बाहर होकर सडक़ पर पलट गया। ऑटो के पलटने पर आस-पास के लोगों ने ऑटो को सीधा करके…
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ से विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा छठ पूजा के लिए बनाए गए छठ घाटों का निरीक्षण तैयारियों का जायदा लिया। इस मौके पर उनके साथ निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि पहली बार सरकार छठ घाट पर सभी प्रकार की तैयारियां करा रही है। इसे लेकर उन्होंने विभिन्न घाट पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि कल से शुरू होने छठ पर्व पर इस बार का नजारा अलग ही देखने को मिलेगा। सभी घाट पर तैयारियों को पूरा कर लिया गया है, सभी पर पर्याप्त पानी की व्यवस्था…
एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली देवास की जुजुत्सु (जापानी मार्शल आर्ट) खिलाड़ी रोहिणी कलम (35) ने सुसाइड कर लिया। रविवार को अर्जुन नगर राधागंज स्थित उनके आवास पर छोटी बहन रोशनी कलम ने कमरे में शव फंदे पर लटका देखा। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के समय उनकी मां अपनी एक अन्य बेटी के साथ देव दर्शन के लिए बाहर गई हुई थीं, जबकि पिता भी किसी काम से घर से बाहर थे। रोहिणी वर्तमान में आष्टा के एक निजी स्कूल में मार्शल आर्ट कोच…
पंजाब के तरनतारन में चल रहे उप-चुनावों के दौरान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के हक में पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली की सरकार पर निशाना साधा है। सीएम मान ने तरनतारन के विभिन्न इलाकों में रोड शो निकाला और संबोधन किया। इस दौरान पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया भी साथ थे। सीएम भगवंत मान से रोड शो के दौरान एक किसान ने पराली जलाने व आ रही मुश्किलों पर सवाल पूछ लिया। जिसके बाद सीएम भगवंत मान ने दिल्ली की सरकार पर तंज कस दिया। सीएम मान ने कहा कि अभी तो पंजाब में…
मध्य प्रदेश के कई जिलों में कल रात से तेज बारिश हो रही है। श्योपुर में खेतों में काट कर रखा धान तेज बारिश में बह गया। इससे किसानों को बड़ा नुकसान हुआ। वहीं मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड में तेज बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। उधर, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र आंध्रप्रदेश की तरफ बढ़ता जा रहा है। 27 अक्टूबर को यह चक्रवात में बदल सकता है। इसे मोन्था नाम दिया है, जो थाईलैंड ने दिया है। जिसका अर्थ है सुगंधित फूल या सुंदर फूल। इसके लिए प्रशासन अपनी तैयारियों में जुट गया…
महाराष्ट्र की महिला डॉक्टर सुसाइड केस में शनिवार को दूसरी गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने बताया कि फरार सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदने ने शनिवार शाम फलटण ग्रामीण पुलिस थाने में सरेंडर किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। इससे पहले शनिवार दोपहर पुलिस ने प्रशांत बांकर को गिरफ्तार किया था। पीड़ित जिस मकान में रहती थी, प्रशांत उस मकान मालिक का बेटा है। पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उस पर पीड़ित का रेप करने और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मामले को संस्थागत हत्या (सिस्टम की वजह से जान जाना)…
आंध्र प्रदेश पुलिस ने रविवार को पुष्टि कर दी कि कुर्नूल बस हादसे की वजह बने बाइक सवार दोनों व्यक्ति नशे में थे। बाइक का पहले ही एक्सीडेंट हो चुका था। बाइक सवार हरिशंकर भी रोड डिवाइडर से टकराने के कारण मर चुका था। पीछे बैठा स्वामी सड़क पर पड़ी बाइक और शंकर को हटा पाता, इससे पहले ही तेज रफ्तार बस आ गई। बाइक बस में फंस गई और करीब 200 मीटर तक घिसट गई। जिससे उसका फ्यूल टैंक फट गया और आग लग गई। हादसे की यह पूरी कहानी हरिशंकर के साथ बाइक पर पीछे बैठे एरी स्वामी…
फरीदाबाद। बडख़ल मेट्रो स्टेशन के पास चाकू मारकर युवक की हत्या करने के मामले में अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने शनिवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 24 अक्टूबर की सुबह पुलिस चौकी सेक्टर 19 में सूचना प्राप्त हुई थी कि बडख़ल मेट्रो स्टेशन के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। मौका पर पुलिस टीम पहुंची, मृतक की पहचान करी मुल्लावास कोसीकलां उत्तर प्रदेश वासी मारूफ उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई। मामले के संबंध में मृतक के भाई समीर ने अपनी शिकायत में बताया कि मारूफ 23…
फरीदाबाद। एन आई टी 86 के विधायक सतीश फागना के निर्देशानुसार नगर निगम के वार्ड नंबर-8 से भाजपा पार्षद राकेश महेश लोहिया ने अपने वार्ड के अंतर्गत आने वाले करीब छह छठ घाटों की साफ-सफाई का कार्य आरंभ करवा दिया है। इसी कड़ी में शनिवार को उन्होंने श्री राम बूस्टर छठ घाट,बाबा मंडी छठ घाट,कपड़ा कॉलोनी छठ घाट,आदि में जाकर साफ-सफाई का जायजा लिया और अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ खड़े होकर जेसीबी से सफाई करवाई और वहां लाईटें लगवाई। पार्षद राकेश महेश लोहिया ने कहा कि छठ का त्यौहार पूर्वांचल समाज के लोगों का विशेष त्यौहार होता है और फरीदाबाद…

