केंद्र सरकार ने मंगलवार को 8वें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस को मंजूरी दे दी है। मतलब, किसी कमेटी, टीम या कमीशन को बनाते वक्त ये दस्तावेज बताता है कि उनका काम क्या है, कैसे करेंगे, कितने समय में, कौन-कौन शामिल होंगे, और क्या-क्या नियम फॉलो करने हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज यानी, 28 अक्टूबर को कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने जनवरी 2025 में ही इस कमीशन के गठन का ऐलान किया था। इससे 50 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनधारियों को फायदा होगा। कमीशन अपनी सिफारिशें 18 महीने के…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। स्पेशल अचीवर्स चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दिव्यांग जनों के लिए व्हीलचेयर, वितरण का कार्यक्रम कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर 21सी में किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्रीकृष्ण सिंहल अखिल भारतीय संपर्क टोली सदस्य मौजूद थे। इसके अलावा सुश्री माधवी हंस संस्थापक चेयरपर्सन स्पेशल अचीवर्स चैरिटेबल ट्रस्ट और उनकी टीम जिसमें पंकज हंस मैनेजिंग ट्रस्टी स्पेशल अचीवर्स चैरिटेबल ट्रस्ट, टेकचंद नंदराजोग(टोनी पहलवान) ट्रस्टी भी मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीकृष्ण सिंहल ने कहा कि स्पेशल अचीवर्स टीम और खासकर माधवी हंस की जितनी भी तारीफ की जाए वो कम है जो आज के समय में खुद दिव्यांग होते हुए निस्वार्थ…
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ बाजार को मुंबई-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे से जोडऩे वाली मुख्य मिल्क प्लांट रोड अब आधुनिक तकनीक आरएमसी से बनाई जाएगी। सोमवार को बल्लभगढ़ के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं0 मूलचंद शर्मा ने सडक़ निर्माण कार्य का नारियल तोडक़र विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। स्थानीय निवासियों ने ढोल बाजे के साथ विधायक का जोरदार स्वागत किया। विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने जानकारी दी कि नगर निगम द्वारा लगभग 71 लाख रुपये की लागत से इस सडक़ का निर्माण कार्य कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सडक़…
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा के मार्गदर्शन में निगम द्वारा पौठहोल रिपेयर एंड मैनेटेंनेंस वेन शहरी क्षेत्र की सडक़ों पर बने गड्ढों को भरने के लिए एक नई और अभिनव पहल की गई है। इसके तहत पौठहोल रिपेयर एंड मैनेटेंनेंस वेन सेवा शुरू की शुरुआत की गई है, जो शहरवासियों को टूटी-फूटी सडक़ों से राहत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। किसी भी स्थान से शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित स्थान पर पहुंचेगी और सडक़ों पर बने गड्ढों को भरने का कार्य करेगी। इस रिपेयर वेन के साथ रोलर मशीन, कटर और रेडीमेड सेल मेक बैग उपलब्ध रहेंगे, जिनकी…
फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र के एत्मादपुर श्मशान घाट स्थित नाले के पास से व्यक्ति का शव मिला है। मृतक दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर का निवासी था और रुढ्ढष्ट में एजेंट के तौर पर काम करता था। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने इस मामले में एक महिला सहित दो आरोपियों को राउंडअप किया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है महिला के बुलाने पर मृतक दिल्ली से फरीदाबाद आया था।…
तमिल एक्टर और तमिलगा वेत्रि कझगम (TVK) प्रमुख विजय ने करूर भगदड़ हादसे के पीड़ित परिवारों से सोमवार को महाबलीपुरम के रिसॉर्ट में मुलाकात की। हादसे को आज ठीक एक महीना पूरा हो गया है। रिसॉर्ट में करीब 200 लोग पहुंचे। इनमें 37 पीड़ित परिवार और कुछ घायल भी शामिल हैं। हर परिवार से चार से पांच सदस्य आए हैं। एक्टर विजय ने हर परिवार से अलग-अलग मुलाकात कर उनकी बात सुनी। मुलाकात बंद दरवाजों में हुई जहां मीडिया को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। अंदर सिर्फ TVK के पदाधिकारी और परिवारों के लोग ही मौजूद थे। उधर,…
सीनियर जज जस्टिस सूर्यकांत देश के 53वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया हो सकते हैं। मौजूदा चीफ जस्टिस भूषण आर गवई ने सोमवार को केंद्र सरकार को इनके नाम की सिफारिश की। इसके साथ CJI नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परंपरा है कि मौजूदा CJI अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश तभी करते हैं, जब उन्हें कानून मंत्रालय से ऐसा करने को कहा जाता है। मौजूदा CJI गवई का कार्यकाल 23 नवंबर को खत्म हो रहा है। उनके बाद जस्टिस सूर्यकांत 24 नवंबर को CJI के तौर पर शपथ लेंगे। वे 9 फरवरी 2027 को रिटायर होंगे। उनका कार्यकाल…
दिल्ली पुलिस ने गांधी विहार इलाके में यूपीएससी स्टूडेंट रामकेश मीणा की मौत से जुड़े केस में उसकी लिव इन पार्टनर समेत 3 लोगों को अरेस्ट कर लिया है। रामकेश की जली हुई लाश 6 अक्टूबर को उसके फ्लैट में मिली थी। पुलिस सोर्स के मुताबिक फोरेंसिक साइंस में बीएससी कर रही 21 साल की अमृता ने ही अपने एक्स बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त की मदद से रामकेश की हत्या की थी। इसके बाद उसकी लाश को जला दिया था। अमृता चौहान, सुमित कश्यप और संदीप कुमार तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामले…
बिहार विधानसभा चुनाव में NDA और महागठबंधन के नेता चुनाव प्रचार में जुटे हैं। कल मंगलवार को छठ खत्म होते ही इसमें तेजी आएगी। प्रियंका गांधी मंगलवार को अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर रही हैं। प्रियंका कल बेगूसराय आएंगी, जिले के बछवाड़ा में उनकी सभा होगी। वहीं राहुल गांधी के 29 अक्टूबर को तेजस्वी के साथ मुजफ्फरपुर और दरभंगा में ज्वाइंट रैली करेंगे। बिहार चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन का घोषणापत्र तैयार हो गया है। पटना में कल (मंगलवार) शाम 4 बजे इसे जारी किया जाएगा, लेकिन इस मौके पर राहुल गांधी मौजूद नहीं रहेंगे। इधर, भाजपा सांसद मनोज…
बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोन मोन्था तेजी से पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है। ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश और तूफान का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने इन राज्यों के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। साइक्लोन मोन्था 28 अक्टूबर की शाम या रात को आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा और कलिंगपट्टनम के बीच तट से टकरा सकता है। इसकी रफ्तार 18 kmph है और लैंडफॉल के वक्त हवा की गति 110 kmph तक पहुंच सकती है। केरल में भारी बारिश और तेज हवाओं से निचले इलाकों में पानी भर…

