Author: Samachar Ambar

दिल्ली में बुधवार को होने वाली क्लाउड सीडिंग फिलहाल रोक दी गई है। एक्सपर्ट के मुताबिक, क्लाउड सीडिंग में तभी सफलता मिलती है जब हवा में करीब 50% नमी हो, इस समय हवा में नमी 10-15% के करीब है। दिल्ली सरकार प्रदूषण कम करने के लिए क्लाउड सीडिंग पर करीब 3.2 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। दिल्ली पर्यावरण विभाग और IIT-कानपुर के बीच हुए समझौते के अनुसार, एक ट्रायल की कीमत करीब 64 लाख रुपए है। 28 अक्टूबर को दो ट्रायल हुए जबकि पहला पहला टेस्ट 23 अक्टूबर को हुआ था। तीनों ही ट्रायल सफल नहीं हो पाए। मंगलवार…

Read More

पूर्व क्रिकेटर और एमएलसी मोहम्मद अजहरुद्दीन को तेलंगाना सरकार में मंत्री बनाया जाएगा। वे 31 अक्टूबर (शुक्रवार) को राजभवन में शपथ लेंगे। इसकी वजह राज्य की जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को उपचुनाव होने हैं। इस सीट पर मुस्लिम मतदाता 30% हैं। माना जा रहा है कि अजहरुद्दीन की कैबिनेट में एंट्री से कांग्रेस को फायदा मिलेगा। वे 2023 में इसी सीट से चुनाव हार चुके हैं। वहीं, तेलंगाना की कांग्रेस सरकार में अभी एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं है। इस वजह से मुस्लिम समुदाय को कैबिनेट में प्रतिनिधित्व न देने का आरोप लग रहा था। अब अजहरुद्दीन…

Read More

चक्रवात मोन्था के आंध्र प्रदेश से टकराने के बाद तेलंगाना में तेज बारिश हुई। महबूबाबाद जिले के डोरनकल रेलवे स्टेशन पर पानी भर गया। गोलकुंडा एक्सप्रेस और कोणार्क एक्सप्रेस को रोकना पड़ा। वहीं खम्मम जिले में एक लॉरी पानी के तेज बहाव में बह गई। नालगोंडा में एक स्कूल में पानी भर गया। बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। तूफान आज सुबह ओडिशा के गंजम पहुंचा। गंजम के समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं और हवा की रफ्तार 80-100kmph पहुंच गई है। IMD के मुताबिक लैंडफॉल के बावजूद अगले 6 घंटों तक तूफान का असर रहेगा। ओडिशा के 8…

Read More

फरीदाबाद। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आईएमटी सेक्टर-70 स्थित मैलबेरी कंट्री सोसाइटी में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब सोसाइटी में बन रही एक नई बिल्डिंग की ग्राउंड फ्लोर पर 26 वर्षीय युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही आईएमटी चौकी और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय यशवंत कुमार निवासी आजमगढ़, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। यशवंत पिछले चार-पांच सालों से इसी सोसाइटी में इलेक्ट्रिशियन का काम कर रहा था। यशवंत इसी बिल्डिंग के परिसर में बने एक…

Read More

फरीदाबाद। आत्मनिर्भर भारत, हर घर स्वदेशी-घर-घर स्वदेशी अभियान तथा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के तहत आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने हेतु भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद महानगर के जिला कार्यालय पर एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता फरीदाबाद महानगर के जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने की। बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री अनुराग गर्ग, कवींद्र चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी राजेश कौशिक तथा जिला के सभी पदाधिकारी, मंडल प्रभारी और अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली रन फॉर यूनिटी एकता यात्रा की तैयारी और आयोजन…

Read More

फरीदाबाद। सनातन संस्कृति, एकता और समाज में सद्भावना के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से बागेश्वर धाम द्वारा “सनातन एकता पदयात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। यह पदयात्रा 07 नवम्बर 2025 को छतरपुर मंदिर, दिल्ली से प्रारंभ होकर श्री बांके बिहारी मंदिर वृंदावन तक जाएगी। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने अधिकारियों को यात्रा के प्रस्तावित मार्ग और रात्रि ठहराव के मद्देनजर तैयारियों के संबंध में बैठक की। डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि यात्रा का पहला पड़ाव जीराखेड़ा मंदिर पर रात्रि विश्राम के साथ होगा। इसके पश्चात 08 नवम्बर को दूसरा पड़ाव फरीदाबाद में…

Read More

गुजरात में गिर-सोमनाथ जिले के गांवों में एक बार फिर शेरों की आमद ने दहशत फैला दी है। कोडिनार तालुका के पेढवाड़ा गांव में सोमवार की रात एक साथ 8 शेरों का झुंड घुस आया। सबसे पहले इनमें से एक शेरनी ने सड़क पर बैठे मवेशियों पर हमला किया। शेरों ने कुछ घरों में भी घुसने की कोशिश की, जिससे लोग दहशत में आ गए। काफी देर तक गांव की सड़कों पर घूमने के बाद झुंड ने एक गाय का शिकार किया। इतना ही नहीं, शिकार खाने के बाद भी शेरों का झुंड गांव में ही डटा रहा। रात भर…

Read More

ईरान में बंधक बनाए गए चारों गुजरातियों की भारत वापसी हो गई है। ये चारों इलीगल तरीके से ऑस्ट्रेलिया जा रहे थे। इसी दौरान ईरान के तेहरान एयरपोर्ट से इनका अपहरण कर लिया गया था। अपहरकर्ताओं ने इन्हें बंधक बनाकर परिवार वालों से दो करोड़ की फिरौती मांगी थी। मनसा विधायक जेएस पटेल ने बताया कि चारों मंगलवार सुबह दिल्ली पहुंच गए थे। अब ट्रेन से गुजरात आएंगे। पटेल ने आगे कहा कि भारत सरकार की मदद से चारों की सकुशल वापसी संभव हो पाई है। वीडियो सामने आने के बाद भारत के कहने पर ईरान सरकार ने चारों को…

Read More

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर मंगलवार दोपहर एअर इंडिया के विमान से कुछ मीटर दूर खड़ी एक बस में अचानक आग लग गई। यह बस एअर इंडिया SATS एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की थी, जो कई एयरलाइंस के लिए ग्राउंड सर्विस देती है। आग लगने के समय बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था। फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि इस घटना में कोई घायल हुआ या नहीं। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें बस पूरी तरह आग की लपटों में घिरी दिखाई दे रही है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कोविड-19 के दौरान जान गंवाने वाले प्राइवेट डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को सरकारी बीमा योजना का लाभ देने के मामले में सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि अगर न्यायपालिका डॉक्टरों का ध्यान नहीं रखेगी और उनके साथ खड़ी नहीं होगी, तो समाज हमें कभी माफ नहीं करेगा। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बीमा कंपनियां वैध दावों का भुगतान करें। उन्होंने कहा कि यह मान लेना गलत है कि प्राइवेट डॉक्टर सिर्फ प्रॉफिट के लिए काम करते हैं। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख…

Read More