फरीदाबाद। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं देश के पहले पूर्व गृहमंत्री स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कांग्रेस कार्यालय सैक्टर-10 पर मनाई गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक सहित अन्य कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी के चित्र तथा वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें भावभीनी श्रद्घाजंलि अर्पित की। इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि इंदिरा गांधी का पूरा जीवन देश के लिए त्याग व बलिदानों से भरा है। बचपन मेें ही सेना बनाकर…
Author: Samachar Ambar
भारत-चीन सीमा के लगे इलाकों में शुक्रवार को भारी बर्फबारी हुई, जिससे पूरे सिक्किम में तापमान में भारी गिरावट आई। कई ऊंचाई वाले इलाकों में पारा जीरो से नीचे चला गया, जिससे इन रास्तों पर यातायात प्रभावित हो गया है। नाथुला, कुपुप और त्सोम्गो (चांगू) झील और उसके आसपास सुबह से ही भारी से बहुत भारी बर्फबारी दर्ज की गई। IMD ने सिक्किम के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें अगले 24 घंटों में मौसम की खराब होने की चेतावनी है। अधिकारियों ने पर्यटकों और ट्रांसपोटर्स से ऊंचाई वाले इलाकों की यात्रा न करने की सलाह दी है क्योंकि…
PM मोदी शुक्रवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर गुजरात पहुंचे। उन्होंने नर्मदा जिले के एकता नगर में सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा (स्टेच्यू ऑफ यूनिटी) पर पुष्पांजलि अर्पित की। एकता नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का आयोजन हुआ। पीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा- सरदार पटेल पूरे कश्मीर को भारत में मिलाना चाहते थे, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने ऐसा नहीं होने दिया। कश्मीर को अलग संविधान से बांट दिया। कांग्रेस की गलती की आग में देश दशकों तक जलता रहा। PM ने कहा- कांग्रेस को न केवल…
पूर्व क्रिकेटर और एमएलसी मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शुक्रवार को तेलंगाना सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में उन्हें तेलंगाना गवर्नर जिष्णु देव वर्मा ने शपथ दिलाई। वे राज्य के 16वें मंत्री होंगे। उधर, भाजपा ने अजहरुद्दीन के मंत्री बनाए जाने का विरोध किया है। भाजपा का कहना है कि जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने से यह आचार संहिता का उल्लंघन है। कांग्रेस तुष्टिकरण की की राजनीति कर रही है। भाजपा ने गुरुवार को राज्य चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की है। दरअसल, तेलंगाना की जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को उपचुनाव होने हैं। इस…
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आवारा कुत्तों से जुड़े केस में सुनवाई करते हुए सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को व्यक्तिगत रूप से पेश होने से छूट देने की याचिका खारिज कर दी। जस्टिस नाथ ने कहा, “जब हम मुख्य सचिवों से हलफनामा दाखिल करने के लिए कहते हैं, तो वे इस पर चुप्पी साधे रहते हैं। हमारे आदेश का कोई सम्मान नहीं है। तो ठीक है, उन्हें आने दीजिए। हम उनसे निपट लेंगे।” दरअसल,…
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कांग्रेस की आलोचना को लेकर PM मोदी पर पलटवार किया। खड़गे ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर बैन लगा देना चाहिए। खड़गे ने कहा- ये मेरा विचार है और मैं खुलकर बोलूंगा कि RSS पर बैन लगाना चाहिए। अगर PM नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचारों का सम्मान करते हैं तो ऐसा करें। देश में भाजपा-RSS के कारण कानून-व्यवस्था की दिक्कतें हो रही हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने 18 जुलाई 1948 को तत्कालीन…
फरीदाबाद। जिला प्रशासन फरीदाबाद ने बुधवार की रात्रि गांव भसकौला में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया। उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह व पुलिस आयुक्त सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी सार्वजनिक व व्यक्तिगत समस्याएं सुनी और उनके जल्द समाधान के लिए सम्बंधित अधिकारी को मौके पर ही निर्देश दिए। रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत की तरफ से सभी का फूल माला पहनाकर और पगड़ी बांधकर अधिकारियों का स्वागत किया गया। ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर ‘दीन दयाल…
फरीदाबाद। जिले में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए उपायों को और सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने स्पष्ट कहा कि जिला में ग्रेडिड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के दूसरे चरण में निर्धारित सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। इस संबंध में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि जिला फरीदाबाद में ग्रेप- टू की पाबंदी लागू हो गई हैं, जिसके लिए हमें प्रदूषण नियंत्रण उपायों को पूरी गंभीरता से अपनाना होगा। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, शहरी निकायों सहित अन्य संबंधित विभागाध्यक्षों को कड़े निर्देश…
फरीदाबाद। एमडीयू रोहतक में महिला सफाई कर्मचारियों द्वारा पीरियड्स की प्रॉब्लम्स के कारण अवकाश लेने पर अधिकारी एवं सुपरवाइजर द्वारा महिला सफाई कर्मचारियों की फिजिकल जांच एवं फोटो खींचने के विरुद्ध चल रहे आंदोलन को नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने प्रदेश स्तर पर लडऩे का किया एलान। 3 नवंबर को सभी 22 जिलों में प्रदर्शन कर दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने तथा सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने एवं कानून बनाने की मांग को लेकर किए जाएंगे प्रदर्शन। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने नगर निगम परिषर…
फरीदाबाद । लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आगामी शुक्रवार, 31 अक्टूबर को फरीदाबाद में “हरियाणा उदय” अभियान के अंतर्गत बड़खल, एनआईटी फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और पृथला विधान सभा क्षेत्र में सुबह 7:00 बजे से 8:00 बजे तक रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। देश की एकता और अखंडता को समर्पित इस दौड़ में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। यह जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री और बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा ने आज सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता की अध्यक्षता की। उनके साथ भाजपा फरीदाबाद जिला अध्यक्ष…

