Author: Samachar Ambar

तेलंगाना के खम्मम जिले के मनुगुरु इलाके में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने BRS (भारत राष्ट्र समिति) के स्थानीय ऑफिस पर हमला कर दिया। उन्होंने ऑफिस में तोड़फोड़ की, फर्नीचर जलाया और कांग्रेस का झंडा फहरा दिया। वायरल वीडियो में कांग्रेस के झंडे थामे लोग BRS ऑफिस में घुसते और नारेबाजी करते दिखाई दिए। झड़प के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई और कुछ लोग घायल भी हुए। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं की है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “हमें हमारा ऑफिस वापस दो” के नारे लगाते हुए प्रदर्शन भी किया। सूचना…

Read More

बल्लभगढ़। हरियाणा प्रदेश के 60वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को बल्लभगढ़ स्थित अटल ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय हरियाणा दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि समारोह का दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से शुभारंभ किया। प्रदेशवासियों के गौरव, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित जिला स्तरीय समारोह में प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों में हरियाणा प्रदेश के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी। मुख्य अतिथि पंडित मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ में आयोजित हरियाणा दिवस समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सभी…

Read More

फरीदाबाद। हरियाणा के 60 वें स्थापना दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा ने देश के मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बनाई है। खेल, शिक्षा, रोजगार और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य जल्द ही देश का पहला ऐसा राज्य बनेगा, जहां प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन पूरी तरह पेपरलेस और पारदर्शी प्रणाली से होगा। मंत्री ने कहा कि हरियाणा की यह प्रगति केवल सरकारी नीतियों का परिणाम नहीं है, बल्कि मेहनती नागरिकों, कर्मठ किसानों, प्रतिभाशाली युवाओं और निष्ठावान कर्मचारियों के सामूहिक…

Read More

राजस्थान में 108 सालों के बाद 2025 में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। राज्य में जुलाई से सितंबर तक, 715.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले साल 1917 में मानसून सीजन के दौरान सबसे ज्यादा 844.2 बारिश हुई थी। हिमाचल प्रदेश में भी बारिश ने अक्टूबर महीने में नए रिकॉर्ड बनाए। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, हिमाचल में इस साल अक्टूबर में 2005 के बाद सबसे ज्यादा बारिश, 68.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह सामान्य औसत 25.1 मिमी से 173% ज्यादा है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, हिमाचल में 4 नवंबर और 5 नवंबर को बारिश…

Read More

दिल्ली के चांदनी चौक से भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ रखने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेटर भी लिखा। भाजपा सांसद ने शाह को पुरानी दिल्ली स्टेशन का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ जंक्शन और दिल्ली एयरपोर्ट का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने का भी सुझाव दिया है। खंडेलवाल ने लेटर में लिखा- भारत की प्राचीनतम सांस्कृतिक धरोहरों में दिल्ली का स्थान खास है। यह सिर्फ एक महानगर नहीं, बल्कि भारतीय सभ्यता की आत्मा, धर्म, नीति और लोककल्याण की परंपरा का केंद्र रही है। भाजपा…

Read More

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने केंद्र की मोदी सरकार पर कन्नड़ की उपेक्षा करने और हिंदी थोपने का आरोप लगाया। उन्होंने राज्य के लोगों से कन्नड़ विरोधियों का विरोध करने भी कहा। सिद्धारमैया कर्नाटक के स्थापना दिवस पर हुए 70वें राज्योत्सव में कहा कि केंद्र सरकार कर्नाटक के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, “हिंदी थोपने की लगातार कोशिशें हो रही हैं। हिंदी और संस्कृत के विकास के लिए अनुदान दिया जाता है, जबकि देश की बाकी भाषाओं की उपेक्षा की जा रही है।” CM सिद्धारमैया बोले- अंग्रेजी और हिंदी हमारे बच्चों की प्रतिभा को कमजोर कर…

Read More

मुंबई के पवई इलाके के रा स्टूडियो में गुरुवार को 17 बच्चों समेत 19 लोगों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्या का नाम पहले भी विवादों में रहा है। महाराष्ट्र शिक्षा विभाग से फंड विवाद, निजी फीस वसूली का मामला और शिक्षा मंत्री से चेक विवाद के साथ ही वह इसी साल पुणे के कोथरुड इलाके में एक किराए के विवाद में फंसा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2024 में रोहित की पत्नी अंजलि आर्या के नाम पर शिवतीर्थ नगर के एक फ्लैट के लिए 36 महीने का किरायानामा साइन हुआ था। मकान मालिक देशपांडे ने बाद में बताया…

Read More

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम स्थित काशीबुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को एकादशी के दौरान भगदड़ मचने से 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें 8 महिलाएं और 2 बच्चे हैं। 25 से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। स्थानीय लोगों के अनुसार मंदिर में आने-जाने का रास्ता एक ही है। आज भारी भीड़ के दौरान रास्ता जाम हो गया। लोगों की धक्का-मुक्की की वजह से रेलिंग टूट गई। इससे भगदड़ मच गई। सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। श्रीकाकुलम के पुलिस अधीक्षक (SP) केवी महेश्वर रेड्डी ने बताया…

Read More

फरीदाबाद। राष्ट्रीय एकता दिवस व प्रथम गृह मंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए पूर्व केबिनेट मंत्री और बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल ने छोटे-छोटे रजवाड़ों को एक झंडे के नीचे संगठित कर एक भारत, श्रेष्ठ भारत बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके आदर्श, जीवन मूल्य और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान से हर नागरिक, विशेषकर युवाओं को प्रेरणा लेकर देशहित में कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति और राष्ट्रीय एकता जैसे विषयों पर समाज को जागरूक करना हम सबकी जिम्मेदारी…

Read More

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ समाधान शिविर, सीएम विंडो और एसएमजीटी पोर्टल पर लंबित शिकायतों की स्थिति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी जिला उपायुक्त अपने-अपने जिलों में समाधान शिविरों, सीएम विंडो तथा एसएमजीटी पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों का शीघ्र, पारदर्शी व संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर समाधान शिविर,…

Read More