सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को देश भर में आवारा कुत्तों के बढ़ते हमले के मामले पर सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने आज कहा कि वह सरकारी बिल्डिंग्स के कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम के लिए निर्देश जारी करेगा। मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने कहा कि इससे जुड़ा आदेश एक-दो दिन में अपलोड कर दिया जाएगा। कोर्ट ने सभी राज्यों के मुख्य सचिव को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने से भी राहत दे दी। जस्टिस नाथ ने कहा कि दादरा और नगर हवेली,…
Author: Samachar Ambar
तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में सोमवार सुबह हैदराबाद-बीजापुर हाईवे पर गिट्टी से लदे डंपर ने तेलंगाना रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (TSRTC) की बस को टक्कर मार दी। हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक 10 महीने का बच्चा, 10 महिलाएं और दोनों वाहनों के ड्राइवर शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि 20 लोग घायल हैं। सभी का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। यह हादसा हैदराबाद से लगभग 60 किलोमीटर दूर चेवेल्ला पुलिस स्टेशन क्षेत्र में खानपुर गेट के पास हुआ। यह बस विकाराबाद जिले के तंदूर से हैदराबाद जा रही थी। गलत दिशा से आ रहे…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कुकी ऑर्गेनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट्स ट्रस्ट (KOHUR) को बताया कि मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह से जुड़े ऑडियो क्लिप से छेड़छाड़ की गई है। दावा किया गया था कि इस ऑडियो क्लिप में पूर्व CM ने मैतेई समुदाय को हिंसा भड़काने की इजाजत देने की बात कबूली थी। जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस आलोक अराधे की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि गुजरात के गांधीनगर स्थित नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी की एक गोपनीय रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ऑडियो क्लिप की एडिटिंग की गई थी। वह आवाज की तुलना के लिए साइंटिफिक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के बने भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी इनोवेशन कॉन्क्लेव (ESTIC) 2025 में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान देश में रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) इकोसिस्टम को बढ़ाने के लिए एक लाख करोड़ रुपए की रिसर्च डेवलपमेंट एंड इनोवेशन (RDI) स्कीम फंड लॉन्च किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब केवल टेक्नोलॉजी का कन्ज्यूमर नहीं रह गया है। वह टेक्नोलॉजी के जरिए ट्रांसफॉर्मेशन का पायोनियर बन गया है। दुनिया का सफल डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रकचर भारत के पास है। ESTIC 2025 कॉन्क्लेव 5 नवंबर तक चलेगा। इसमें एजुकेशन, रिसर्च, उद्योग से जुड़े 3,000 से ज्यादा प्रतिभागी,…
फरीदाबाद। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर 1, में तुलसी विवाह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मंदिर प्रांगण में पूजा अर्चना की गई और पूरे रीति रिवाज के साथ इस विवाह को सम्पन्न करवाया गया। इस कार्यक्रम में तुलसी माता के परिवार की तरफ से सचिन भाटिया व् जान्हवी भाटिया ने कन्यादान किया व शालिग्राम भगवान की तरफ से रोहित ग्रोवर व् हीना ग्रोवर यजमान रहे। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर पुण्य के भागीदार बने। इस मौके पर मंदिर के प्रधान डा. राजेश भाटिया ने कहा कि तुलसी विवाह केवल एक पूजा नहीं,…
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के आर्यनगर में डेढ़ करोड़ की लागत से बनाए गए सामुदायिक भवन का रिबन काटकर और हवन यज्ञ करके शुभारंभ किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री व बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा मुख्यअतिथि के रूप में पहुंचे। मूलचंद शर्मा ने बताया कि इससे पहले क्षेत्र में 24 सामुदायिक केंद्र जनता को समर्पित किए जा चुके हैं। यह 25 वां सामुदायिक केंद्र, आज जनता को समर्पित किया गया है जिसका फायदा हर आम व्यक्ति के साथ-साथ गरीब व्यक्ति को मिलेगा। लोग यहां पर कम खर्चे में यहां शादी विवाह का आयोजन कर सकेंगे वहीं जहां धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम…
मोन्था तूफान का असर लगभग खत्म हो गया है। इसके रूट में आने वाले राज्यों में अब बारिश नहीं होगी। हालांकि राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब और हिमाचल में बारिश हो सकती है। IMD के मुताबिक पहाड़ी राज्यों और मैदानी इलाकों में अगले 3-4 दिन में तापमान में गिरावट होगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। हिमाचल में 4 और 5 नवंबर को बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। तीन नवंबर की रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। फिलहाल कुकुमसेरी में तापमान माइनस 1.2° और ताबो में माइनस 0.8° चल रहा है। इधर, राजधानी दिल्ली और NCR के कई इलाकों में प्रदूषण गंभीर होता…
बेंगलुरु के एक ऑफिस में कर्मचारी ने लाइट बंद करने को लेकर मैनेजर की हत्या कर दी। घटना शुक्रवार रात करीब 1.30 बजे डेटा डिजिटल बैंक नाम की एक कंपनी के ऑफिस में हुई। पुलिस के मुताबिक, मैनेजर भीमेश बाबू (41) ने कर्मचारी सोमाला वामशी (24) को लाइट बंद करने के लिए कहा था। इसको लेकर दोनों के बीच बहस हो गई और गुस्से में आकर वामशी ने भीमेश पर मिर्च पाउडर फेंक दिया। इसके बाद वामशी ने डंबल उठाया और भीमेश पर हमला कर दिया। आरोपी ने भीमेश के सिर, चेहरे और छाती पर कई वार किए। जिससे उसकी…
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के कासीबुग्गा कस्बे में बने वेंकटेश्वर मंदिर में हर शनिवार 1,500 से 2,000 श्रद्धालु आते हैं, लेकिन 1 नवंबर को देव उठनी एकादशी और कार्तिक मास होने से भीड़ असामान्य रूप से बढ़ गई थी। यह मंदिर चार महीने पहले ही खोला गया है। इसे प्रसिद्ध तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है, इसलिए इसे ‘चिन्ना तिरुपति’ (मिनी तिरुपति) कहा जाता है। वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ में 10 मौतें हुई हैं, कई घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 11:30 बजे तब हुआ जब श्रद्धालु मंदिर की पहली मंजिल पर बने गर्भगृह की ओर…
गुजरात के जूनागढ़ शहर से लगभग 50 किलोमीटर दूर शोभावदला गांव के खोडियार आश्रम में एक 15 साल के नाबालिग ने अपने भाई और प्रेग्नेंट भाभी की बेरहमी से हत्या कर दी। भाभी की हत्या से पहले उसने रेप भी किया था। आरोपी ने महिला के पेट पर इतनी जोर से लात मारी कि उसका 6 महीने का बच्चा गर्भ से बाहर निकल गया। घटना 16 अक्टूबर को हुई, लेकिन इसका खुलासा 31 अक्टूबर, शुक्रवार को हुआ। आरोपी ने भाई-भाभी के शवों को नग्न कर घर में दफना दिया था। उसने दोनों के कपड़ों में आग लगा दी और खून…

