सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को ऑनलाइन गेमिंग कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। इस दौरान कोर्ट ने सभी याचिकाओं पर सरकार से विस्तृत जवाब देने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी। जस्टिस जेबी पारदीवाला और केवी विश्वनाथन की बेंच ने कहा- हम चाहते हैं कि केंद्र सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल जवाब की कॉपी याचिकाकर्ताओं के वकीलों को पहले से दे दें। ताकि वे भी जल्द से जल्द अपना जवाब दाखिल करें। बेंच ने एक शतरंज खिलाड़ी की याचिका पर भी सुनवाई की। इसपर सरकार को निर्देश दिया कि…
Author: Samachar Ambar
मद्रास हाईकोर्ट ने कहा है कि भारतीय विवाह प्रणाली को पुरुष वर्चस्ववाद की छाया से निकलकर समानता और आपसी सम्मान के साथ बढ़ना चाहिए। क्योंकि शादी पुरुषों को पत्नी पर निर्विवाद अधिकार नहीं देती। पतियों को महिला के धैर्य को सहमति नहीं समझना चाहिए। जस्टिस एल विक्टोरिया गौरी की बेंच 1965 में विवाहित एक बुजुर्ग दंपती के बीच वैवाहिक विवाद से जुड़े मामले में सुनवाई कर रही थी। याचिका एक महिला ने लगाई थी, जिसके पति को IPC आईपीसी की धारा 498ए के तहत पत्नी के प्रति क्रूरता का दोषी ठहराया गया था। कोर्ट ने 31 अक्टूबर को सुनवाई के…
तमिलनाडु के कोयंबटूर में 20 साल की कॉलेज स्टूडेंट से गैंगरेप मामले में पुलिस ने सोमवार रात तीनों आरोपी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि CCTV फुटेज की जांच के बाद आरोपियों के वेल्लिकिनारु में एक सुनसान जगह पर छिपे होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने देर रात तीनों को घेर लिया। तीनों ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर हमला किया। इसमें एक पुलिस कॉन्स्टेबल घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने फायरिंग की, जिससे तीनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। आरोपियों का कोयंबटूर के सरकारी अस्पताल में…
कर्नाटक के बेंगलुरु में अपनी पत्नी डॉ. कृतिका एम रेड्डी (29 साल) की हत्या के आरोपी सर्जन डॉ. महेंद्र रेड्डी जीएस को लेकर पुलिस ने मंगलवार को चौंकाने वाले खुलासे किए। पुलिस ने बताया कि पत्नी की हत्या के कुछ हफ्ते बाद आरोपी ने 4 से 5 महिलाओं को मैसेज भेजा था। महेंद्र ने मैसेज में लिखा- मैंने तुम्हारे लिए अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। महेंद्र ने एक पेमेंट ऐप के ट्रांजेक्शन नोट्स सेक्शन का इस्तेमाल करके यह मैसेज भेजा था। इनमें एक मेडिकल प्रोफेशनल भी शामिल थी, जिसने पहले महेंद्र का प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया था। पुलिस…
फरीदाबाद । सनातन संस्कृति, एकता और समाज में सद्भावना के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से बागेश्वर धाम द्वारा ‘सनातन एकता पदयात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। यह पदयात्रा 07 नवम्बर 2025 को छतरपुर मंदिर, दिल्ली से प्रारंभ होकर श्री बांके बिहारी मंदिर वृंदावन तक जाएगी। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने आज लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में अधिकारियों को यात्रा के प्रस्तावित मार्ग और रात्रि ठहराव के मद्देनजर तैयारियों के संबंध में बैठक की। डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि यात्रा का पहला पड़ाव जीराखेड़ा मंदिर पर रात्रि विश्राम के साथ होगा। इसके…
फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस में सिपाही के रुप में कार्यरत प्रियांशु ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल कर न केवल पुलिस का बल्कि अपने परिवार का भी नाम रोशन किया है। उनकी मेहनत की बदौलत ही अब वह देश की सेवा में कार्य करेंगे। फरीदाबाद पुलिस के सिपाही प्रियांशु(23) ने अपनी लगन और मेहनत से यूपीएससी द्वारा आयोजित सीडीएस परीक्षा में ऑल इंडिया 13वां रैंक प्राप्त कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होकर हरियाणा पुलिस का नाम रोशन किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रियांशु वर्ष 2024 हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर चयनित होकर…
फरीदाबाद। भाजपा सरकार द्वारा किसानों को खराब फसलों का मुआवजा नहीं देने, फसलों की एमएसपी पर खरीद न करने, फसल बिजाई के लिए खाद मुहैया न करवाने तथा खेतों जलभराव की निकासी नहीं होने जैसे मुद्दों को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल द्वारा सोमवार को प्रदेशभर में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किए गए। इसी कड़ी में फरीदाबाद में इनेलो जिलाध्यक्ष रुपचंद लाम्बा के नेतृत्व में इनेलो कार्यकर्ता ने विरोध प्रदर्शन निकालते हुए सेक्टर-12 में जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। तयशुदा कार्यक्रमानुसार इनेलो कार्यकर्ता सुबह सेक्टर-11 स्थित जिला कार्यालय पर एकत्रित हुए, जहां से विशाल जुलूस के रुप में बैनर व तख्तियों के…
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद की महापौर श्रीमती प्रवीण जोशी एवं निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने सोमवार को वार्ड नंबर-2 का दौरा किया और वार्ड में चल रहे सफाई व विकास कार्यों का जायजा लिया। इस अवसर पर पार्षद राजेश डागर, संयुक्त आयुक्त जितेंद्र जोशी सहित संबंधित अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। महापौर एवं आयुक्त ने कम्युनिटी सेंटर, सोहना रोड, जीवन नगर तथा गोंछी ड्रेन क्षेत्र का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। वार्ड में पहुंचने पर पार्षद राजेश डागर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर महापौर एवं आयुक्त का स्वागत किया और वार्ड से जुड़ी विभिन्न विकास संबंधी मांगें रखीं।…
फरीदाबाद। एसआरएस ग्रुप द्वारा बैंकों से लोन लेने में गारंटर आरोपी को पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपी सात साल से पुलिस की पकड़ से फरार था। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार वर्ष 2018 में गोपाल शर्मा व अन्य की शिकायत पर एसआरएस ग्रुप के विरुद्ध थाना सेक्टर 31 में धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में एक मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान एसआरएस ग्रुप द्वारा विभिन्न बैंक से लोन लेने के बारे में भी जांच की गई थी। जांच में पाया गया कि प्रवीण कुमार कपूर निवासी सेक्टर 14 फरीदाबाद एसआरएस ग्रुप द्वारा बैंक से लोन लेने…
गुजरात के अमरेली जिले के रहने वाले एक कारोबारी ने अपने पूरे गांव को कर्जमुक्त बना दिया। सावरकुंडला तहसील के जीरा गांव के निवासी बाबूभाई जीरावाला ने अपनी मां की पुण्यतिथि पर गांव के 290 किसानों का पिछले 30 सालों का कर्ज चुका दिया। इसके लिए उन्होंने 90 लाख रुपए दान किए। उनकी इस मदद से गांव के सभी किसान कर्जमुक्त हो गए हैं। इस बारे में बाबूभाई जीरावाला ने बताया- हमारे गांव में जीरा सेवा सहकारी मंडल को लेकर 1995 से एक बड़ा विवाद चल रहा था। इस समिति के तत्कालीन प्रशासकों ने किसानों के नाम पर फर्जी ऋण…

