धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन फरीदाबाद। आनंद धाम आश्रम, बल्लभगढ़ में गुरुवार को बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा’ की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर एक विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस वार्ता का उद्देश्य पदयात्रा के सफल आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था और समन्वय पर चर्चा करना रहा। इस अवसर पर श्रीमद् जगतगुरु विजय रामदेवाचार्य भैया जी महाराज के पावन सानिध्य में, मुख्य वक्ता राजू दास महाराज (महंत हनुमानगढ़ी, अयोध्या) ने सनातन धर्म की अखंड एकता, राष्ट्र निर्माण में अध्यात्म की भूमिका, और समाज…
Author: Samachar Ambar
बिहार में पहले फेज की वोटिंग के बीच PM मोदी भागलपुर में सभा की। यहां उन्होंंने कहा कि एक बार फिर से बिहार में NDA की सरकार बनेगी। आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। बिहार की बेटियां अपने प्रदेश को जंगलराज से दूर रखने के लिए वोटिंग कर रही हैं। पीएम ने कहा कि, आरजेडी के पोस्टर में कांग्रेस के नामदार की कहीं तस्वीर लगी है क्या? इन दोनों पार्टियों में ही तनातनी चल रही है। कांग्रेस के नामदार बिहार आना भी नहीं चाहते थे, लेकिन इनको जबरदस्ती लाया गया है। पीएम ने कहा कि राजद वालों को…
हिमालय के तीन राज्यों जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में गुलमर्ग व्हाइट वंडरलैंड में बदल गया है। उत्तराखंड में बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम भी बर्फ से ढंक गए हैं। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों लाहौल और स्पीति और किन्नौर, कुल्लू में ताजा बर्फबारी हुई, जिससे तापमान में गिरावट हुई है। देशभर से लोग बर्फबारी का नजारा देखने पहुंच रहे हैं। ताबो में पारा माइनस 2.2°, कुकुमसेरी में माइनस 1.8° और केलांग में 0.4° दर्ज किया गया। इधर पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों में नजर आने लगा है। दिल्ली, राजस्थान, मध्य…
दिल्ली में पिछले एक हफ्ते से विमानों के GPS सिग्नल में फेक अलर्ट आ रहे हैं। इसे GPS स्पूफिंग भी कहते हैं। इसके तहत पायलटों को गलत लोकेशन और नेविगेशन डेटा अलर्ट मिल रहे हैं। एयर ट्रैफिक कंट्रोल के सूत्रों के अनुसार दिल्ली के करीब 100 किमी के दायरे में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। फ्लाइट रेगुलेटर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) को इसके बारे में जानकारी दे दी गई है। स्पूफिंग एक प्रकार का साइबर अटैक है जो नेविगेशन सिस्टम को गुमराह करने के लिए फेक GPS सिग्नल भेजता है। ज्यादातर इसका इस्तेमाल वॉर जोन में किया जाता…
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिस ब्राजीलियन मॉडल की तस्वीर दिखाई थी, उसका एक वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई अकाउंट से महिला का वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया गया कि उनका नाम लेरिसा है। वीडियो में महिला पुर्तगाली भाषा में बात करते हुए कहती है- दोस्तों, मैं आपको एक जोक सुनाती हूं। यह बहुत ही भयानक है! भारत में वोट देने के लिए मेरी तस्वीर का इस्तेमाल हो रहा है। मुझे भारतीय बताकर आपस में लड़ रहे हैं। देखो, क्या पागलपन है! मैं तो कभी भारत भी नहीं…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन की 11.14 करोड़ की संपत्ति अटैच की। जांच एजेंसी के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों ने ऑनलाइन बेटिंग एप 1xBet के प्रमोशन से हुई कमाई का इस्तेमाल निवेश और संपत्ति खरीद में किया गया था। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत की गई। सोर्स के अनुसार, रैना का 6.64 करोड़ रुपए का म्यूचुअल फंड निवेश और धवन की 4.5 करोड़ रुपए की संपत्ति को अटैच किया गया है। ED ऑफिशियल सोर्स ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया था कि इस संपत्ति को ‘प्रोसीड्स ऑफ क्राइम’ यानी…
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्रू स्थित कलाबन फॉरेस्ट एरिया में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकियों की फायरिंग से एक जवान घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया कि पुलिस को आतंकियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के साथ जॉइंट ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन को छत्रू नाम दिया गया है। फिलहाल, दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। इलाके…
यूपी के मिर्जापुर में बुधवार को कालका एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर 6 महिलाओं की मौत हो गई। इनमें दो सगी बहनें हैं। हादसा सुबह 9:30 बजे चुनार रेलवे स्टेशन पर हुआ। चोपन से पैसेंजर ट्रेन चुनार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर- 3 पर पहुंची थी। भीड़ अधिक होने की वजह से कुछ श्रद्धालु प्लेटफॉर्म पर न उतरकर दूसरी तरफ ट्रैक पर उतर गए। इसी दौरान दूसरे ट्रैक पर कालका एक्सप्रेस आ रही थी। अचानक ट्रेन आते ही यात्री घबरा गए। पुरुष तेजी से प्लेटफॉर्म पर चढ़ गए, जबकि महिलाएं नहीं चढ़ पाईं और ट्रेन की चपेट में आ गईं। उनके…
कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा और चुनाव आयोग पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप लगाए। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल के आरोपों पर पलटवार किया। रिजिजू ने कहा- राहुल ने जो प्रेजेंटेशन दिया, वह फर्जी था। राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ विदेशी महिलाओं के नाम का जिक्र किया। वे संसद सत्र चलते समय विदेश चले जाते हैं। छिपकर थाईलैंड-कंबोडिया जाते हैं। उन्हें विदेशों से जो प्रेरणा मिलती है, उसके आधार पर वे लोगों का समय बर्बाद करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा- हम भी कई…
साउथ एक्टर विजय थलपति की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) की बुधवार को महाबलीपुरम के एक होटल में मीटिंग हुई। इसमें विजय को 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री कैंडिडेट घोषित किया गया। साथ ही पार्टी ने उन्हें चुनावी गठबंधन तय करने का पूरा अधिकार भी सौंप दिया। करूर भगदड़ के बाद पहली बार विजय ने स्पेशल जनरल काउंसिल की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा- 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मुकाबला सिर्फ TVF और सत्तारूढ़ DMK पार्टी के बीच होगा। मजबूत मुकाबले में TVK को 100% जीत मिलेगी। 27 सितंबर को तमिलनाडु के करूर…

