फरीदाबाद। हरियाणा के पूर्व कैबिनेट एवं विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार को बल्लभगढ़ क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए वार्ड 41, वार्ड 45, वार्ड 46 और पूर्वी चावला कॉलोनी को लगभग एक करोड़ 25 लाख रुपये की लागत की विकास योजनाओं की सौगात दी। इन योजनाओं के तहत क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए दाना पानी पार्क सेक्टर-3 से अग्रसेन बूस्टर तक नई पानी की पाइप लाइन डाली जाएगी। इसके अलावा ऊंचा गांव बूस्टर से हरिविहार बूस्टर तक पानी की नई लाइन जोड़ी जाएगी। साथ ही सेक्टर-3 में 3 नए ट्यूबवेल…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। फरीदाबाद में बिना परमिट राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले सवारी वाहनों पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री उडऩदस्ता की टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान मुख्यमंत्री उडऩदस्ता, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन बसों व एक कैब का 54 हजार रुपये का चालान किया। सभी वाहनों को जब्त कर लिया गया। यह कार्रवाई बदरपुर बॉर्डर व बल्लभगढ़ बस अड्डा के पास की गई थी। उडऩदस्ता के डीएसपी शाकिर हुसैन ने बताया कि सूचना मिली थी कि हाईवे पर बिना परमिट के बसें व कैब चल रही हैं। इसलिए इस सूचना के बाद बदरपुर बॉर्डर से बल्लभगढ़,…
फरीदाबाद । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद द्वारा विधिक सेवा दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम श्री संदीप गर्ग, जिला एवं सत्र न्यायाधीश-cum-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद के सक्षम मार्गदर्शन में तथा श्रीमती रीतू यादव, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-cum-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद के निर्देशन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिले में छह विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए, जिनके स्थान इस प्रकार रहे 1. जिला कारागार, नीमका, 2. ऑब्जर्वेशन होम एवं प्लेस ऑफ सेफ्टी, 3. पं. जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय, सेक्टर-16ए, फरीदाबाद, 4. गाँव नरहावली, 5. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अनखीर, 6. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फतेहपुर…
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ी सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है। यहां एक ब्रिटिश नागरिक इमिग्रेशन एरिया से फरार होकर शहर में लापता हो गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह घटना 28 अक्टूबर को हुई। ब्रिटिश नागरिक बैंकॉक से एअर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 333 से नई दिल्ली पहुंचा था। उसे डिपोर्ट करके थाईलैंड के रास्ते ब्रिटेन भेजा जाना था। हालांकि, दिल्ली में वह अधिकारियों की नजर से बचते हुए इमिग्रेशन एरिया से फरार हो गया। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, ब्रिटिश नागरिक की पहचान फिट्ज पैट्रिक के रूप में हुई। दिल्ली में ब्रिटिश…
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ब्राजीलियन मॉडल पर हो रही चर्चा पर शुक्रवार को रिएक्शन दिया। राहुल ने कहा- मीडिया छोटे-छोटे उदाहरण उठा रहा है, जैसे एक ब्राजीलियाई महिला ने वोट कैसे दिया। अरे भाई सवाल तो वही है कि एक फर्जी तस्वीर से वोट कैसे हो गया। हकीकत यह है कि नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी और चुनाव आयोग मिलकर संविधान पर हमला कर रहे हैं। हमारे पास और सबूत हैं, हम भारत की जनरेशन Z और युवाओं को दिखा देंगे कि नरेंद्र मोदी ‘चुनाव चोरी’ के जरिए प्रधानमंत्री बने हैं। दरअसल राहुल ने कांग्रेस कार्यालय में बुधवार…
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि 12 जून को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के लिए पायलट को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने अहमदाबाद प्लेन हादसे में मारे गए पायलट में से एक सुमित सभरवाल के 91 साल के पिता पुष्कर राज सभरवाल की याचिका पर यह बात कही। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉय माल्या बागची की बेंच ने कहा कि देश में कोई भी यह नहीं मानता कि यह पायलट की गलती थी। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में भी पायलट के खिलाफ कोई आरोप नहीं है। पुष्कर ने हादसे की स्वतंत्र जांच की मांग की है,…
सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और बस स्टैंड से दूर रखने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि स्कूल-कॉलेज और अस्पतालों में बाड़ लगाई जाए, ताकि कुत्ते वहां न पहुंच सकें। कोर्ट ने कहा कि पकड़े गए आवारा कुत्तों को उसी जगह पर वापस नहीं छोड़ा जाएगा, जहां से उन्हें उठाया गया था। उन्हें शेल्टर होम में रखा जाएगा। कोर्ट ने सभी नेशनल और स्टेट हाईवे से आवारा पशु हटाने का आदेश भी दिया। सभी राज्यों के मुख्य सचिव इन आदेशों का सख्ती से पालन कराने को कहा है। इस मामले में 3…
दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार को 300 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई। एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी की वजह से एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स यानी ATC को फ्लाइट्स का शेड्यूल नहीं मिल पा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ATC के ऑटोमेटिक मैसेज स्विच सिस्टम (AMSS) में गड़बड़ी आई है। यह प्लेन के शेड्यूल यानी टेकऑफ और लैंडिंग की जानकारी देता है। ATC अधिकारी पहले से मौजूद डेटा के मुताबिक मैन्युअली फ्लाइट शेड्यूल तैयार कर रहे हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट लेट होने का असर बाकी एयरपोर्ट्स पर भी दिखा। दिल्ली से वहां आने-जाने…
फरीदाबाद। क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करने और लिमिट बढ़ाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने के मामले में साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार कृष्णा कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास एक कॉल आया जिसने खुद को एसबीआई बैंक क्रैडिट कार्ड डिपार्टमेन्ट से बताया और शिकायतकर्ता का कार्ड नम्बर अपग्रेड करने और लिमिट बढाने बारे कहा और बताया कि वह एक ओटीपी भेज रहा उसको बताना इसके बाद कार्ड अपग्रेड हो जायेगा और लिमिट भी बढ जायेगी। जैसे ही शिकायतकर्ता ने कॉलर…
फरीदाबाद। एनआईटी फरीदाबाद विधायक सतीश फागना ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पूरे हरियाणा में जिला स्तर पर युवा महोत्सव का आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढऩे का अवसर प्रदान करते हैं। एनआईटी फरीदाबाद विधायक सतीश फागना ने एनआईटी-3 स्थित डी.ए.वी. शताब्दी कॉलेज में जिला प्रशासन एवं नेहरू युवा केंद्र फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला युवा महोत्सव – 2025 आयोजन का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया। विधायक सतीश फागना ने कहा कि यह दो दिवसीय युवा महोत्सव 15 से 29 वर्ष की आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए आयोजित किया जा…

