फरीदाबाद । हरियाणा सरकार के राजस्व विभाग ने स्पष्ट किया है कि राज्यभर में सभी रजिस्ट्री कार्यालय पूरी तरह क्रियाशील हैं और पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली सुचारू रूप से कार्य कर रही है। किसी भी स्थान पर रजिस्ट्री सेवाएं निलंबित नहीं की गई हैं। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा के साथ चर्चा कर ये जानकारी प्राप्त हुई कि कुछ समाचार माध्यमों में प्रसारित भ्रामक रिपोर्ट असत्य हैं यह नई प्रणाली नागरिकों को तेज़, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से लागू की गई है। प्रणाली लागू होने के बाद से अब तक…
Author: Samachar Ambar
घरौंड। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल घरौंडा ब्रांच में आज बड़े उत्साह और उमंग के साथ इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री रूप सिंह नागर जी (पिताजी मंत्री राजेश नागर)तथा गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में एसएचओ श्री कृष्ण कुमार ( छांयसा पुलिस स्टेशन) और श्री उमेश कौशिक जी (चांदपुर चौकी इंचार्ज) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अतिथियों का स्वागत किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री रूप सिंह…
यूपी के मुजफ्फरनगर में डीएवी कॉलेज के कैंपस में छात्र ने शनिवार दोपहर खुद को आग लगा ली। प्रिंसिपल ने फीस जमा न होने पर उसे परीक्षा देने से रोक दिया था। उसे परीक्षा फॉर्म भी नहीं जमा करने दिया था। उसके साथी छात्र ने प्रिंसिपल पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में छात्र उज्ज्वल राणा कह रहा है कि प्रिंसिपल ने छात्रों के सामने उसकी बेइज्जती की। कहा- धर्मशाला नहीं खोल रखी है। इसके नाराज छात्र ने बैग से पेट्रोल की बोतल निकाली और खुद पर छिड़ककर आग लगा ली। वह…
देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट का रिवीजन SIR 4 नवंबर से शुरू हो चुकी है। पश्चिम बंगाल में विरोध के बावजूद बूथ लेवल अधिकारियों ने 3.04 करोड़ से ज्यादा फॉर्म बांट दिए हैं। हालांकि, कूचबिहार के पूर्व एन्क्लेव निवासियों ने लगभग 450 महिलाओं के नाम जिला प्रशासन को सौंपे हैं। उन्हें डर है कि 9 दिसंबर को पब्लिश होने वाली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से उनका नाम छूट सकता है। इधर, सुप्रीम कोर्ट 11 नवंबर से वोटर लिस्ट की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) प्रक्रिया पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। CJI बीआर गवई…
अहमदाबाद में एक महिला के ज्वेलरी शॉप लूटने की नाकाम कोशिश का वीडियो वायरल हो रहा है। महिला ने ज्वेलरी शॉप में मिर्च पाउडर फेंककर लूट की कोशिश की, लेकिन उसका प्लान कुछ सेकंड में ही फेल हो गया। इसके बाद दुकानदार ने फुर्ती दिखाई और महिला के हमला करते ही दुकानदार उस पर टूट पड़ा और 20 सेकेंड के अंदर करीब 20 थप्पड़ जड़ दिए। पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना 3 नवंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे की है लेकिन इसका वीडियो शनिवार को वायरल हो रहा है। घटना के बाद महिला वहां से भाग…
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में शनिवार को सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। भारतीय सेना को नियंत्रण रेखा (LoC) के पार से शुक्रवार को घुसपैठ की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया था। भारतीय सेना की यूनिट चिनार कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी फायरिंग में दो आतंकी मारे गए। ऑपरेशन अभी जारी है। सेना ने इसे ‘ऑपरेशन पिंपल’ नाम दिया है। मारे गए आतंकियों की पहचान या उनके संगठन की जानकारी अभी…
संसद का शीतकालीन सत्र (विंटर सेशन) 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा। 19 दिन में पूरे सत्र के दौरान 15 बैठकें होंगी। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी। रिजिजू ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद सत्र बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे पहले 21 जुलाई से 21 अगस्त तक संसद का मानसून सत्र चला था। सत्र के पहले दिन राज्यसभा के तत्कालीन उपसभापति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा दे दिया। फिर पूरा सत्र बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर विपक्ष के हंगामे…
फरीदाबाद। आगामी आठ व नौ नवंबर को फरीदाबाद में प्रस्तावित श्री बागेश्वर धाम सरकार की पदयात्रा को लेकर फरीदाबाद पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। पदयात्रा के संबंध में करीब दो हजार के करीब पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई है। संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश दुग्गल पुलिस प्रबंधन के ओवर ऑल इंचार्ज हैं, शुक्रवार को उनके द्वारा ड्यूटी रिहर्सल का जायजा लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि श्री बागेश्वर धाम सरकार की पदयात्रा 8 व 9 नवंबर को फरीदाबाद से निकलेगी, जिसके लिये पुलिस द्वारा पुख्ता प्रबंध कर लिये गये हैं। सुरक्षा व्यवस्था में करीब…
फरीदाबाद। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ आज भी देशवासियों, देशप्रेमियों और देशभक्तों की भावनाओं को प्रेरित और प्रबल बनाने वाला गीत है, जो भारत की एकता और गौरव का प्रतीक है। वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन अटल ऑडिटोरियम बल्लभगढ़ में किया गया। जिसमें बल्लभगढ़ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज देशभर में भव्य समारोहों का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के…
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा के दिशा-निर्देशों एवं हरियाणा सरकार के आदेशों की पालना करते हुए नगर निगम की पब्लिक हेल्थ की टीम द्वारा शुक्रवार को विशेष कार्रवाई की गई। इस दौरान सेक्टर 7, जीवन नगर, गोंछी, सहित अन्य स्थानों से 25 गौवंश पशुओं को सडक़ों से पकडक़र गौशाला पहुंचाने का कार्य किया गया है। निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 नीतीश परवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए गोवंश को गौशाला में सुरक्षित भिजवाया गया। यह कार्रवाई निगम की टीम द्वारा गौ मानव सेवा ट्रस्ट के सहयोग से की गई। लगभग गोवंश को श्री गोपाल…

