दिल्ली में बढ़ते एयर पॉल्यूशन के खिलाफ विरोध कर रहे लोगों को हिरासत में लेने पर राहुल गांधी ने सरकार की आलोचना की है। उन्होंने रविवार रात को X पर कहा, “शांतिपूर्ण तरीके से साफ हवा की मांग करने वाले नागरिकों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है।’ दरअसल दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ रविवार को इंडिया गेट पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। शाम होते-होते पुलिस ने लोगों को इंडिया गेट से हटाया। इस दौरान कई लोगों को डिटेन किया गया था। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार ने प्रदूषण से निपटने की कोई प्लानिंग नहीं…
Author: Samachar Ambar
पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद तापमान लगातार गिरता जा रहा है। इसका असर मध्य प्रदेश समेत दूसरे मैदानी राज्यों में दिख रहा है। मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में अगले 3 दिन कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। ताबो समेत प्रदेश के तीन शहरों का तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। वहीं 8 जिलों में तापमान 5 डिग्री से नीचे और 21 शहरों का पारा 10° से नीचे पहुंच गया है। उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा गुजरात की…
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो दिन पहले 800 से ज्यादा उड़ानें बाधित होने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। अब तक की जांच और एक्सपर्ट्स से मिली जानकारी में सामने आया है कि GPS यानी ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम के सिग्नल से छेड़छाड़ की साजिश की गई थी। जानकारी के अनुसार, 6 से 7 नवंबर शाम लगभग 7 बजे के बीच पायलट्स को GPS से फेक सिग्नल मिल रहे थे। इससे कॉकपिट स्क्रीन पर विमान की पोजिशन ही बदल गई और एक नकली तस्वीर सामने आने लगी। इस दौरान रनवे के बजाय खेत दिखने लगे और विमान…
हरियाणा के फरीदाबाद में एक डॉक्टर के घर से 360 किलो विस्फोटक (संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट) बरामद किया गया है। इसके साथ ही असॉल्ट राइफल और कारतूस भी मिले हैं। यहां जम्मू-कश्मीर पुलिस ने छापा मारा था। गिरफ्तार डॉक्टर का नाम मुजम्मिल शकील है। यह फरीदाबाद की अलफलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाता था। यह पुलवामा के कोइल का रहने वाला है। इससे पहले 7 नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सहारनपुर (यूपी) से डॉ. आदिल अहमद को गिरफ्तार किया था। यह अनंतनाग (कश्मीर) का रहने वाला है। आदिल अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) में प्रैक्टिस करता था। 2024 में इसने वहां से…
फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर रिटायर्ड बैंक कर्मचारी से 96 लाख 65 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने महिला खाताधारक सहित 3 आरोपी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 28 वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सैंट्रल में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह बैंक से रिटायर्ड कर्मचारी है, फेसबुक पर सर्फिंग करते समय उसने शेयर मार्केट में निवेश करने का एक लिंक देखा जिस पर क्लिक करते ही वह एक व्हॉट्सएप ग्रुप में जुड गया। जहां सभी व्यक्ति शेयर मार्केट…
फरीदाबाद। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने रविवार को नंगला एन्क्लेव पार्ट-2, वार्ड नंबर 7, एनआईटी फरीदाबाद में 13 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से सीवर लाइन, पानी की लाइन, नाले और आरएमसी रोड निर्माण कार्य का उद्घाटन किया तथा 1.17 करोड़ का शिलान्यास किया। शिलान्यास विधिवत तरीके से बुजुर्गों द्वारा नारियल फोडक़र परंपरागत तरीके से किया गया। इस अवसर पर विधायक सतीश फागना भी मौजूद रहे। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता जनता को बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराना है और नगला एन्क्लेव में यह कार्य उसी प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने…
फरीदाबाद। बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा दूसरे दिन रविवार को सुबह आठ बजे से फरीदाबाद एनआईटी के दशहरा ग्राउंड से शुरू हुई। इस दौरान उनके साथ कथावाचक अनिरुद्धाचार्य भी मौजूद रहे। उन्होंने भगवा ध्वज फहराकर सनातन के जयकारे लगाए। यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था, सभी ने यात्रा में नारेबाजी करके पूरे माहौल को बदल दिया। इस दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पदयात्रा में शामिल लोगों को सनातन धर्म के पालन की शपथ दिलाई। शपथ दिलाते हुए उन्होंने कहा कि, हम जीवनभर सनातन धर्म का पालन करेंगे। हम अपने गांव और अपने…
झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के विदेश दौरे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि जब आपका परिवार कहता है कि उनके पास कोई संपत्ति नहीं है, तो सारा पैसा कहां से आ रहा है। आप कोलंबिया या कंबोडिया क्यों जा रहे हैं, किस वजह से। आपके परिवार की इटली में क्या संपत्ति है। हर चीज की जांच होगी। राहुल गांधी की शादी नहीं हुई तो इसका मतलब ये नहीं कि वे युवा हैं। मेरी और राहुल गांधी की उम्र बराबर है। मेरे दो बेटे हैं, वे शादी की उम्र के हैं। हो सकता…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि हमारे संगठन को व्यक्तियों के एक निकाय के रूप में मान्यता दी जाती है। संघ की 1925 में स्थापना हुई थी। क्या आपको लगता है कि ब्रिटिश सरकार इसका रजिस्ट्रेशन करती? असल में कांग्रेस आरोप लगाती है कि RSS बिना रजिस्ट्रेशन के ही चलने वाला संगठन है। भागवत ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद भारत सरकार ने रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य नहीं किया। हम लोगों के समूह की श्रेणी में आते हैं और हम एक जाना-माना संगठन हैं। इनकम टैक्स विभाग और अदालतें RSS को लोगों का समूह मानती…
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर में एक चार साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। घटना शनिवार की है। बच्ची रेलवे शेड में अपनी दादी के पास सो रही थी, तभी आरोपी उसे मच्छरदानी काटकर उठा ले गए। आरोपियों ने बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसे नाली में फेंक दिया था। जब बच्ची नहीं मिली तो परिजन ने उसकी खोजबीन शुरू की। मासूम नाली के पास खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिली। उसके गालों पर दांतों से काटने के निशान भी थे। बंजारा समुदाय की बच्ची को पहले लोकल हॉस्पिटल ले जाया गया।…

