Author: Samachar Ambar

हिमालय की 4000 मीटर ऊंची चोटियों पर हुई ताजा बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में नजर आने लगा है। बर्फबारी के बाद पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवा सीधे मैदानों में पहुंच रही है। इसे रोकने वाला कोई सिस्टम नहीं होने से ठंड और शीतलहर बढ़ गई है। राजस्थान के 12, मध्य प्रदेश के 10, छत्तीसगढ़ के 1, हरियाणा के 1 और हिमाचल के 8 जिलों में न्यूनतम तापमान 10° से नीचे पहुंच गया है। मध्य प्रदेश के भोपाल, राजगढ़, इंदौर जैसे शहर गुलमर्ग, श्रीनगर जैसे पहाड़ी इलाकों के साथ देश के टॉप 12 ठंडे शहरों में शामिल हो गए।…

Read More

गुजरात एटीएस ने आतंकी गतिविधियों में शामिल तीन लोगों को अहमदाबाद के अडालज से गिरफ्तार किया है। एटीएस टीम पिछले कुछ दिनों से इन पर नजर रख रही थी। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद एटीएस ने रविवार सुबह तीनों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला है कि तीनों आईएसआईएस के लिए काम कर रहे थे। दो यूपी से, एक हैदराबाद का निवासी प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए दो आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, जबकि तीसरा आतंकी हैदराबाद का निवासी है। तीनों यूपी से गुजरात के अडालज पहुंचे थे। इनके पास से…

Read More

फरीदाबाद। बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा शनिवार को फरीदाबाद पहुंची। सात नवंबर को दिल्ली से शुरू हुई यात्रा अरावली के मांगर कट से फरीदाबाद में प्रवेश किया। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा आरंभ की गई यह पदयात्रा छतरपुर स्थित कात्यायनी शक्ति पीठ से प्रारंभ होकर वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर तक पहुंचेगी।  पदयात्रा के दौरान आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यह सुखद है कि देशभर से लोग इसमें शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र एकजुट हो रहा है, हिंदू जाग रहा है और सडक़ पर आ रहा…

Read More

फरीदाबाद। पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल अचानक सराय ख्वाजा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। उनका यह दौरा किसी औपचारिक कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था, बल्कि अपनी पुरानी यादें ताजा करने की एक भावनात्मक पहल थी। दरअसल, वर्ष 1978 से 1980 के दौरान जब मनोहर लाल फरीदाबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रचारक के रूप में कार्यरत थे, तब वे इसी स्कूल में लगने वाली शाखाओं में नियमित रूप से आते थे और युवाओं को संघ से जुड़ने के लिए प्रेरित करते थे। स्कूल पहुंचने पर जिला शिकायत निवारण समिति, फरीदाबाद के सदस्य देवेन्द्र अग्रवाल (देबू) समेत…

Read More

बल्लभगढ़। मोहना रोड पर बन रहे एलिवेटेड पुल के निर्माण में शनिवार आज एक महत्वपूर्ण चरण की शुरुआत हुई। पुल पर गार्डर रखने का कार्य विधिवत रूप से शुरू हो गया। इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा मूलचंद शर्मा ने पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर रोड निर्माण कंपनी के अधिकारी, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि यह पुल उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसे अगले कुछ महीनों में पूरा करने का लक्ष्य है। पुल के बनने से शहर में ट्रैफिक जाम की…

Read More

फरीदाबाद। गुरुद्वारा श्री हरकिशन पातशाही साहिब तथा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) की ओर से फरीदाबाद के उपायुक्त विक्रम सिंह को समाज एवं जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और गुरु घर के प्रति निष्ठा पूर्ण सेवा भाव के लिए सम्मान पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान पत्र कमेटी के प्रतिनिधि रविंदर राणा द्वारा उपायुक्त को भेंट किया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने उपायुक्त को गुरु सेवा में दिए योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। रविंदर राणा ने बताया कि गत 24 अक्टूबर को चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा के फरीदाबाद आगमन पर आयोजित…

Read More