बिहार में पहले फेज की 121 सीटों पर कल वोटिंग होनी है। इससे एक दिन पहले राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि राज्य में ऑपरेशन सरकार चोरी चलाया जा रहा है। राहुल ने बिहार के 5 वोटरों को मंच पर बुलाया। सभी ने कहा कि उनके नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं। राहुल ने वोटर वैरिफिकेशन पर 1 घंटा 20 मिनट लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 3.5 लाख वोटर्स का नाम लिस्ट से काट दिया गया था। बिहार में भी यही दोहराया जा रहा है। चुनाव से ठीक पहले वोटर लिस्ट दी जाती…
Author: Samachar Ambar
बल्लभगढ़। श्याम कॉलोनी में सोमवार शाम हुई सनसनीखेज वारदात का आखिरकार पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। 17 वर्षीय छात्रा को गोली मारकर फरार हुआ आरोपी जतिन मंगला मात्र 48 घंटे में पुलिस के शिकंजे में आ गया। क्राइम ब्रांच-65 की टीम ने बुधवार सुबह शाहपुरा गांव के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी सोहना थाना क्षेत्र के सर्मथला गांव का रहने वाला है। जोकि एक निजी कॉलेज में अकाउंटेंट की नौकरी करता है और मानसिक रूप से अस्थिर यानी साइको प्रवृत्ति का बताया जा रहा है। घटना का पूरा सिलसिला यह दर्दनाक वारदात सोमवार शाम…
फरीदाबाद। गुरु नानक देव जी के 556 वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर बुधवार को फरीदाबाद में भक्ति, सेवा और समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला। एनआईटी एनएच-1 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से निकाले गए भव्य नगर कीर्तन में सैंकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। अव्वल अल्लाह नूर उपाया, कुदरत के सब बंदे… और सतगुरु नानक प्रगटया मिट्टी धुंध जग चानन होया जैसे अनमोल शबदों से वातावरण गूंज उठा। जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल! के जयघोष से आरंभ हुए नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारों ने की। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की…
फरीदाबाद। भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पूरे देश में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्मरणोत्सव का शुभारंभ 7 नवंबर 2025 से होगा और यह साल भर विभिन्न चरणों में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम चार चरणों में आयोजित होंगे। पहला चरण 7-14 नवंबर 2025, दूसरा 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस के आसपास), तीसरा 7-15 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा कार्यक्रम के साथ), और चौथा चरण 1-7 नवंबर 2026 (समापन सप्ताह)। 7 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के आईजी स्टेडियम में राष्ट्रीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे…
फरीदाबाद । केंद्र सरकार की ओर से लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कारों के लिए पंजीकरण और आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित की गई है। प्रधानमंत्री पुरस्कारों के लिए निर्धारित शर्तें और मापदंड पूरे करने वाले 15 नवंबर तक अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह बताया कि भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग की ओर से वर्ष 2006 में लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार नाम से एक योजना शुरू की थी, जिसका उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकारों के जिलों/संगठनों द्वारा…
फरीदाबाद । राजकीय माध्यमिक विद्यालय डीग में बच्चों को लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूक करने और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया से परिचित कराने के उद्देश्य से बाल संसद के चुनाव आयोजित किए गए। इस अवसर पर कक्षा पांच से आठ तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को चार सदनों-गंगा, यमुना, सरस्वती और कावेरी में विभाजित किया, जो देश की प्रसिद्ध नदियों के नाम पर आधारित हैं। इस चुनावी प्रक्रिया के दौरान मुख्य अतिथि के रूप फरीदाबाद की मेयर प्रवीण जोशी, विशिष्ट अतिथि के रूप जिला शिक्षा अधिकारी अंशु सिंघला और ब्लॉक समिति चेयरमैन चन्द्रपाल सिंह विशेष रूप…
फरीदाबाद। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने आज हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ( एचएसवी) और नगर निगम फरीदाबाद के अधिकारियों के साथ एक संयुक्त बैठक की। यह बैठक हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कार्यालय, सेक्टर-12 में आयोजित की गई, जिसमें शहर के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में दोनों विभागों के संयुक्त कार्यों की समीक्षा करते हुए विधायक मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को विकास कार्यों को तेज गति से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं समय पर मिलनी चाहिए और विभागों के बीच तालमेल बनाए रखना आवश्यक है…
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस क्राईम ब्रांच की अलग-अलग टीमों ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 देसी कट्टे बरामद किये है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने ऋषि वासी मदनगिरी, साउथ दिल्ली को बाईपास रोड, सेक्टर-37 के पास से व क्राईम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने विक्रम साहनी (20) वासी गांव परदसिया, बिहार हाल सेक्टर-18 फरीदाबाद को इंडियन आँयल कम्पनी के सामने ग्राऊड, सेक्टर-12 फरीदाबाद से…
फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने मंगलवार आज निगम मुख्यालय में प्लानिंग विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में फरीदाबाद शहर के विकास एवं नियोजन से संबंधित प्रमुख विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में एडिशनल कमिश्नर (प्रथम) सलोनी शर्मा, जॉइंट कमिश्नर जितेंद्र जोशी, सीनियर टाउन प्लानर (सीटीपी) धर्मपाल, सीनियर आर्किटेक्ट बी.एस. ढिल्लो सहित अन्य अधीनस्थ अधिकारी मौजूद रहे। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने शहर में चल रहे विकास कार्यों, प्रस्तावित योजनाओं तथा भविष्य की प्राथमिकताओं को लेकर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर निगम क्षेत्र में…
अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे के इकलौते जीवित बचे विश्वास कुमार रमेश ने कहा, ‘मैं खुद को सबसे भाग्यशाली मानता हूं, लेकिन हर दिन शारीरिक और मानसिक पीड़ा से गुजर रहा हूं।” 39 साल के विश्वास अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट के मलबे से सुरक्षित निकले थे। उन्होंने बताया, “मैं पत्नी-बेटे से बात नहीं कर पाता। रात में कई बार डरकर उठ जाता हूं।” विश्वास अभी यूके के लेस्टर में अपने परिवार पत्नी और 4 साल के बेटे के साथ रह रहे हैं। दरअसल, 12 जून को एअर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट AI 171 क्रैश…

