प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश के नाम अपने ‘पत्र’ में लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा- यह दीपावली अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के बाद दूसरी दीपावली है। पीएम ने भगवान श्री राम के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। मोदी ने कहा कि राम हमें धर्म और न्याय के रास्ते पर चलने और अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देते हैं। मोदी ने लेटर में हाल ही में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी जिक्र किया। मोदी ने देश के कई जिलों, विशेष रूप से दूरदराज के इलाकों में नक्सलवाद और माओवादी आतंकवाद के खात्मे…
Author: Samachar Ambar
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी फेज के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया सोमवार को खत्म हो गई। चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले फेज के चुनाव के लिए कुल 1,314 उम्मीदवार मैदान में हैं। 300 से अधिक प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हो गए। 61 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए। 243 सदस्यीय विधानसभा की 121 सीटों पर 6 नवंबर और दूसरे फेज की 122 सीटों के लिए 11 नवंबर को मतदान होना है। दूसरे फेज के प्रत्याशियों की स्थिति 23 अक्टूबर तक साफ होगी। दूसरे फेज के आखिरी दिन तक INDIA गठबंधन में फूट, टिकट बंटवारे पर नाराजगी और अंदरूनी बगावत…
फरीदाबाद। दीपावली के स्वागत के लिए सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम श्री लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। अधिष्ठाता जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज का कहना है कि समस्त वैभव प्रदान करने वाली मां महालक्ष्मी का स्वागत वैभवपूर्ण ढंग से किया जाना चाहिए। इसके लिए व्यक्ति को अपने पास मौजूद संसाधनों का प्रयोग करने में कोई कोताही नहीं बरतनी चाहिए। इसके लिए किसी विशेष आयोजन की आवश्यकता बेशक नहीं है लेकिन हमारे पास जो भी संसाधन उपलब्ध हैं उनका प्रयोग कर हमें मां का स्वागत अवश्य ही करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व समाज में…
फरीदाबाद। दीपावली के पावन पर्व पर सराय ख्वाजा फरीदाबाद स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने संयुक्त रूप से प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में दीपावली के पावन पर्व पर एक दीया शहीदों के नाम प्रज्वलित कर रंगोली सजाई और देश की सीमाओं पर डटे हुए देश के वीर प्रहरियों को नमन किया। सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड और जूनियर रेडक्रॉस प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि प्रत्येक समाज त्यौहारों के माध्यम से अपनी प्रसन्नता एक साथ प्रकट करता है। कार्तिक मास में हमारे प्रमुख त्यौहार दीपोत्सव, गोवर्धन पूजा, भैया दूज…
फरीदाबाद। दीपावली के पावन अवसर पर नगर निगम फरीदाबाद में आज कर्मचारियों के लिए दीपावली तोहफा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि फरीदाबाद की महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी एवं नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने निगम कर्मचारियों को दीपावली उपहार वितरित किए और सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रवीण जोशी ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आज फरीदाबाद जिस तरह स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है, उसका श्रेय हमारे सभी कर्मचारियों और…
हरियाणा के फरीदाबाद में प्रॉपर्टी डीलर के सुसाइड केस में खुलासा हुआ है। राजकुमार ने शनिवार को अवदित्य सोसाइटी की 14वीं मंजिल से कूदकर जान देने से पहले फेसबुक पर सुसाइड नोट अपलोड किया था। बेटे ने फेसबुक पर पिता का सुसाइड नोट देखकर उन्हें कई कॉल किए, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। कुछ देर बाद परिवार को सूचना मिली कि राजकुमार ने सुसाइड कर लिया है। सुसाइड नोट में उसने पार्टनर समेत कई लोगों पर 8 करोड़ रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। राजकुमार के बेटे ने सेक्टर-58 थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। आदित्य ने…
पंजाब के लुधियाना में बाइक सवार बदमाशों ने एक रियल स्टेट कारोबारी के घर पर फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से बालकनी के शीशे टूट गए। मौके से एक पर्ची मिली है, जिसमें कौशल चौधरी ग्रुप और 5 करोड़ लिखा हुआ है। कारोबारी नंदलाल ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की नाकेबंदी कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। अभी फायरिंग करने वालों का सुराग नहीं लग पाया है। नंदलाल 2006 में सेना से सूबेदार पद…
पंजाब पुलिस के DIG हरचरण सिंह भुल्लर रिश्वत केस में चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में बंद हैं। जेल सूत्रों के मुताबिक, अब तक उनसे मिलने के लिए कोई भी पारिवारिक सदस्य नहीं पहुंचा है। वे पूरा दिन जेल में ही रहते हैं और आम कैदियों की तरह ही खाना खा रहे हैं। भुल्लर रात में नीचे जमीन पर गद्दा बिछाकर एक तकिया और चादर के साथ सोते हैं। इधर, लुधियाना के समराला में डीआईजी के भुल्लर के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। CBI ने उनके बोंदली स्थित फार्महाउस पर छापा मारकर 2.89 लाख रुपए मूल्य की 108 शराब की बोतलें…
दिवाली, छठ पूजा और बिहार विधानसभा चुनाव के चलते उत्तर भारत जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ देश के कई रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड पर है। रेलवे यात्रियों की सबसे ज्यादा भीड़ दिल्ली, सूरत और सूरत के उधना स्टेशन है। पैसेंजर्स ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन ट्रेनें फुल होने के चलते मुश्किलें आ रही हैं। सरत में हजारों लोग टिकट होने के बावजूद ट्रेन में सवार नहीं हो पा रहे हैं। स्टेशन से लेकर रिहायशी इलाकों तक यात्रियों की लाइनें लग गई हैं। 12 से 18 घंटे से भूखे-प्यासे लोग बस एक ही गुहार लगा रहे हैं…
फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशों पर नगर निगम फरीदाबाद शहरवासियों को स्वच्छ, हराभरा और सुंदर वातावरण देने के लिए अनेक नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर रहा है। निगम आयुक्त श्री धीरेंद्र खडग़टा ने आज अपने कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर निगम 5 एकड़ भूमि पर फूलों की पौध तैयार करेगा, जिसमें लगभग 17 करोड़ बीजों की रोपाई की जाएगी। यहां 55 वैरायटी के फूलों को उगाया जाएगा, जो सभी मौसमों में खिलने वाले फूल होंगे। पौध तैयार होने के बाद इन्हें फरीदाबाद वासियों को निशुल्क…

