लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी दी। उन्होंने कहा-ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। जीत हमारी आदत है। अब इस आदत को हमें न सिर्फ बनाए रखना है, बल्कि इसे और मजबूत करना है। उन्होंने कहा- दुश्मनों को पता चल गया है कि उसकी एक-एक इंच जमीन हमारी ब्रह्मोस की जद में है। ऑपरेशन सिंदूर में जो हुआ, वो सिर्फ ट्रेलर था। उस ट्रेलर से ही पाकिस्तान को यह एहसास हो गया कि अगर भारत उसे जन्म दे सकता है तो…आगे मुझे बोलने की जरूरत नहीं है। आप खुद समझदार हैं। राजनाथ सिंह और सीएम योगी…
Author: Samachar Ambar
केरल के तिरुवनंतपुरम में 26 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर के सुसाइड मामले में पुलिस केस दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने कहा- 17 अक्टूबर को थंपनूर पुलिस थाने में कंजिरापल्ली के रहने वाले निधिश मुरलीधरन के खिलाफ IPC सेक्शन 377 (अननेचुरल सेक्शुअल ऑफेंस) के तहत केस दर्ज किया। अधिकारियों ने कहा कि केस कोट्टायम पोनकुन्नम पुलिस थाने में ट्रांसफर भी किया गया है। वहीं, पोनकुन्नम पुलिस थाने के अधिकारियों ने कहा कि वे जल्द ही फिर से FIR दर्ज करेंगे और इस मामले की जांच शुरू करेंगे। दरअसल, कोट्टायम जिले के एलिक्कुलम के रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 9…
इंडियन आर्मी के एक जवान ने ट्रेन में 8 महीने के बच्चे को CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देकर बचाया। सेना की मेडिकल सर्विसेज विंग (DGAFMS-MoD) ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है। सेना ने कहा- आर्मी मेडिकल कोर के जवान सुनील (एम्बुलेंस असिस्टेंट) ने 13 अक्टूबर 2025 को दिल्ली से डिब्रूगढ़ जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में एक 8 महीने के बच्चे की जान बचाई। दरअसल, ट्रेन यात्रा के दौरान बच्चे की सांस रुक गई और वह बेहोश हो गया। बच्चे की मां यह सोचकर बेहोश हो गई कि बच्चा मर गया। परिवार के अन्य सदस्य भी घबरा गए थे। ट्रेन के…
दिवाली से दो दिन पहले ही दिल्ली में प्रदूषण बढ़ गया है। राजधानी के कई इलाकों में AQI (एयर क्वाॅलिटी इंडेक्स) 350 से पार हो गया है। CPCB के मुताबिक शनिवार सुबह 8 बजे AQI 367 दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा AQI 370 आनंद विहार में रहा, वजीरपुर में 328, जहांगीरपुरी में 324 और अक्षरधाम में 369 रहा। दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP-I) लागू किया है। आयोग ने यह कार्रवाई क्षेत्र में AQI के 211 तक पहुंचने के बाद की गई। इधर, दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश जारी…
दिल्ली के BD रोड पर मौजूद सांसदों के लिए बने ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में शनिवार दोपहर आग लग गई। यहां पर कई राज्यसभा सांसदों और उनके स्टाफ के घर (फ्लैट) हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि फायर बिग्रेड को तुरंत ही आग लगने की जानकारी दी गई थी, इसके बावजूद टीम ने आने में देरी की। वहीं, घटना पर दिल्ली फायर सर्विसेज के अधिकारियों ने बताया कि दोपहर करीब 1.22 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद फायर बिग्रेड की 6 गाड़ियों को मौके पर भेजी गईं। आग बुझाई जा रही है। घटना का जो वीडियो…
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज शुक्रवार को सेक्टर- 12 स्थित एचएसवीपी कन्वेंशन में जिला स्तरीय ‘जन विश्वास-जन विकास’ समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने की। जिला स्तरीय ‘जन विश्वास-जन विकास’ समारोह की शुरुआत मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत लाभार्थियों को 50-100 वर्ग गज के प्लॉट आवंटन पत्र वितरित करके की गयी। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद के सावित्री और अमी चंद को व्यक्तिगत…
फरीदाबाद। हरियाली को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज सेक्टर-59, फरीदाबाद स्थित नेशनल हाईवे की ग्रीनबेल्ट पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत सघन पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने स्वयं पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के महत्व पर बल दिया। उनके साथ बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा ने भी पौधारोपण करते हुए अभियान में सहभागिता दर्ज कराई। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष मानव जीवन की आधारशिला हैं, जो हमें शुद्ध वायु,…
फरीदाबाद। सेक्टर 24 में कंपनी के बाहर खड़ी गाड़ी का शीशा तोडक़र बदमाश पैसों से भरा बैग चोरी कर ले गए। बैग में 12 लाख रूपए कैश रखे हुए थे, शीशा तोडक़र बैग को चोरी करने की वारदात बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस की चार टीमें आरोपियों की तलाश कर रही है। फरीदाबाद के सेक्टर 17 के रहने वाले विकास ने जानकारी देते हुए बताया कि, सेक्टर 24 के प्लाट नंबर 167 में केडी इंडस्ट्रीज के नाम से कंपनी खोली हुई है। जिसमें शर्ट बटन बनाने का काम किया जाता है। यहां पर वह अपने पार्टनर राहुल…
फरीदाबाद। आत्मनिर्भर भारत, हर घर स्वदेशी-घर-घर स्वदेशी अभियान के तहत भाजपा फरीदाबाद महानगर के बल्लभगढ़ मंडल में शुक्रवार को विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता फरीदाबाद महानगर के जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने की, जबकि मुख्य रुप से विधायक सतीश फागना, जिला महामंत्री अनुराग गर्ग जी, कवींद्र चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी राजेश कौशिक, गीता शर्मा, संदीप भड़ाना, प्रदीप जी आदि उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सतीश फागना ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल एक भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता और राजनेता थे, जिन्होंने 1947 से 1950 तक भारत के पहले उप प्रधान मंत्री और गृह मंत्री के…
दीपावली के ठीक पहले जब देश के कई हिस्सों में पारंपरिक रूप से शगुन का जुआ खेलने का चलन देखा जाता है, उसी दौरान सुप्रीम कोर्ट ऑनलाइन जुए और सट्टेबाजी पर सख्त नियंत्रण की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने जा रहा है। चीफ जस्टिस की बेंच में यह मामला आज के लिए लिस्ट किया गया है। यह जनहित याचिका सेंटर फॉर एकाउंटेबिलिटी एंड सिस्टेमिक चेंज और अधिवक्ता शौर्या तिवारी ने दायर की है। याचिका में कहा गया है कि ऑनलाइन बेटिंग और फैंटेसी गेम्स ने अब शगुन के खेल को लत, आर्थिक तबाही और साइबर अपराध में बदल दिया…

