Author: Samachar Ambar

पंजाब में रोपड़ रेंज के DIG हरचरन सिंह भुल्लर को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। उसने मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी से 5 लाख रिश्वत मांगी थी। कारोबारी ने CBI को शिकायत दी थी। इसके बाद CBI ने ट्रैप बिछाया। गुरुवार को कारोबारी पैसे लेकर मोहाली स्थित ऑफिस से पहुंचा था। यहीं से टीम ने भुल्लर को पकड़ लिया। ऑ‌फिस के साथ CBI की टीम उसके चंडीगढ़ के सेक्टर 40 में स्थित घर में पहुंची है। जहां जांच जारी है। भुल्लर को कल चंडीगढ़ में CBI की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जा…

Read More

केंद्र सरकार की खाद्य सुरक्षा संस्था (FSSAI) ने कहा कि यदि किसी फूड-ड्रिंकिंग प्रोडक्ट का फार्मूला विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से मंजूर न किया गया हो तो कंपनी उस प्रोडक्ट पर ओरल रिहाइड्रेशन साल्ट (ORS) का लेबल नहीं लगा सकेगी। सभी कंपनियों को उनके प्रोडक्ट्स से ORS लेबल हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं। केंद्र सरकार के 2022 और 2024 के आदेश में कंपनियों को अपने प्रोडक्ट में ORS शब्द जोड़ने की अनुमति दी गई थी जैसे प्रीफिक्स (शुरू में) या सफिक्स (अंत में)। इसके बाद कुछ फ्रूट ड्रिंक, नॉन-कार्बोनेटेड या रेडी-टू-ड्रिंक पेय पदार्थ ORS का लेबल लगाने लगे…

Read More

दीपावली से ठीक पहले गुजरात मंत्रिमंडल में फेरबदल होने जा रहा है। गुरुवार की रात 8 बजे मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सभी मंत्रियों को अपने घर बुलाया है। बताया जा रहा है कि यहां 8-10 मंत्री इस्तीफा दे सकते हैं। नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुक्रवार, 17 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे गांधीनगर के महात्मा मंदिर में भाजपा के केंद्रीय नेताओं अमित शाह, जेपी नड्डा की उपस्थिति में होगा। गुजरात की मौजूदा कैबिनेट में सीएम पटेल समेत 17 मंत्री हैं। जिसमें आठ कैबिनेट रैंक के मंत्री हैं, जबकि इतने ही राज्य मंत्री (MoS) हैं। सभी भाजपा विधायकों और मंत्रियों को…

Read More

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों की बेटियों और दिव्यांगजन की शादी में आर्थिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना संचालित की जा रही है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने और बेटियों के विवाह के लिए प्रोत्साहन देने का एक सराहनीय प्रयास है। उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना समाज में समानता और सशक्तिकरण का प्रतीक है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता प्रदान करना और बेटियों की शादी में आर्थिक चिंताओं को कम करना है।…

Read More

फरीदाबाद। डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद में  दिल्ली पब्लिक स्कूल सोसाइटी के तत्वावधान में बहुप्रतीक्षित फ्रांस के रंग – वार्षिक अंतर-विद्यालय फ्रेंच भाषा महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में दिल्ली-एनसीआर के 38 स्कूलों के 900 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें फरीदाबाद में डीपीएस की कई शाखाएँ और पड़ोसी संस्थान शामिल थे। ओवरऑल ट्राफी पर दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम की टीम ने कब्जा किया।  डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद की प्रधानाचार्या डॉ. बिंदु शर्मा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। महोत्सव में स्कूल के प्रो वीसी रोहित जैनेंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली पब्लिक स्कूल ग्रेटर फरीदाबाद वसुधैव कुटुंबकम…

Read More

फरीदाबाद। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 103 किलोग्राम पटाखे बरामद कर अवैध रूप से पटाखे बेचने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच और थाना ओल्ड पुलिस की टीम ने ये कार्रवाई की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम को सूचना मिली थी कि बल्लभगढ़ मार्किट में अवैध रूप से पटाखे बेचे जा रहे है। क्राइम ब्रांच टीम ने मौके पर जाकर छापेमारी की। टीम ने अपनी छापेमारी के दौरान प्रवीण (44) को 76 किलो पटाखों के साथ गिरफ्तार किया है। प्रवीण बल्लभगढ़ का ही रहने वाला है। दूसरे…

Read More

फरीदाबाद। जिले की गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक नई पहल की शुरुआत की है, अब फरीदाबाद के पब्लिक हेल्थ सेंटर (क्क॥ष्ट) में भी सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा शुरू कर दी गई है। जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि पहले पीएचसी केंद्रों पर केवल सामान्य डिलीवरी होती थी, लेकिन अब यहां सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। डॉ. जयंत आहूजा ने कहा कि पहले जब किसी गर्भवती महिला को सिजेरियन की आवश्यकता होती थी, तो उसे पीएचसी से सिविल अस्पताल रेफर किया जाता था। जिससे मरीजों और उनके परिजनों को…

Read More

सिंगर जुबीन गर्ग मौत मामले में गिरफ्तार किए गए पांच लोगों को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कोर्ट ने जुबीन के चचेरे भाई संदीपन, श्यामकानु महंत, सिद्धार्थ शर्मा और PSO नंदेश्वर बोरा और प्रबीन बैश्य की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर करते हुए यह भी आदेश दिया कि उन्हें ऐसी जेल में भेजा जाए जहां कम कैदी हों। इसके बाद, अधिकारियों ने कामरूप के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर सभी पांचों आरोपियों को मुसलपुर की बक्सा जेल में भेजने का फैसला किया, जिसका उद्घाटन दो महीने पहले हुआ है और…

Read More

दिल्ली में साउथ एशियन यूनिवर्सिटी (SAU) की एक 18 साल की छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसके साथ कैंपस में जबरदस्ती करने की गई। हादसा 12 अक्टूबर की देर रात हुआ। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि चार आरोपियों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में मुझे दबोच लिया और टी-शर्ट फाड़ दी। आरोपियों ने पैंट उतारने की भी कोशिश की। आरोप यह भी है कि एक आरोपी ने जबरदस्ती मुंह खोल दिया और अबॉर्शन पिल खिला दी। हालांकि दवाई खिलाने की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि पीड़ित बीटेक फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट है। वह 13…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखे बेचने और फोड़ने की इजाजत दे दी। हालांकि, ये परमिशन 18 से 21 अक्टूबर तक के लिए है। इस दौरान, लोग सुबह 6 बजे से 7 बजे तक और रात में 8 बजे से 10 बजे तक, यानी कुल तीन घंटे ही ग्रीन पटाखे फोड़ सकेंगे। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) बीआर गवई और जस्टिस के विनोद चंद्रन की बेंच ने आदेश देते हुए कहा कि हम कुछ शर्तों के साथ ग्रीन पटाखे जलाने की इजाजत दे रहे हैं। CJI गवई ने कहा कि हमें बैलेंस अप्रोच अपनानी होगी, लेकिन पर्यावरण…

Read More