महाराष्ट्र में वोट चोरी के मुद्दे को लेकर मनसे प्रमुख राज ठाकरे समेत महाविकास अघाड़ी (MVA) के नेताओं ने बुधवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुंबई में मुलाकात की। MVA के नेताओं ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि राज्य के कई जिलों में एक वोटर का नाम कई बूथ और तहसील में दर्ज हैं। एनसीपी (शरद पवार) गुट के नेता जितेंद्र अहवाड़ ने कहा कि एक घर में 4 वोटर रहते हैं लेकिन लिस्ट में नाम 4 से ज्यादा के हैं। कई जिलों से ऐसी शिकायतें आई हैं। उन्होंने कागज दिखाते हुए कहा कि लातूर, नांदेड़…
Author: Samachar Ambar
पलवल ( मुकेश बघेल) जिला प्रशासन व हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की पलवल जिला शाखा द्वारा पलवल स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे चार दिवसीय बाल महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बतौर मुख्य अतिथि महोत्सव में शिरकत करते हुए प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि बच्चों में छिपी प्रतिभा को उभारना जरूरी है। बाल महोत्सव एक ऐसा मंच है जहां बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे बड़े लेवल पर बेहतरीन प्रदर्शन…
तमिलनाडु में CM एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) सरकार राज्य में हिंदी भाषा के इस्तेमाल पर बैन लगाने वाला बिल बुधवार को विधानसभा में पेश कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार पूरे तमिलनाडु में हिंदी के होर्डिंग्स, बोर्ड, फिल्मों और गानों पर बैन लगाना चाहती है। सरकार ने इस बिल पर चर्चा के लिए मंगलवार रात कानूनी विशेषज्ञों के साथ एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई थी। तमिलनाडु विधानसभा का विशेष सत्र 14 अक्टूबर से शुरू हुआ है। यह 17 अक्टूबर को खत्म होगा। इसमें अनुपूरक बजट अनुमान भी पेश किए जाने की उम्मीद है। तमिलनाडु…
फरीदाबाद। उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने निर्देशानुसार पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मोठूका में आज आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मॉक ड्रिल का नेतृत्व चीफ वार्डन, सिविल डिफेंस एवं आपदा प्रबंधन विषय विशेषज्ञ डॉ एम. पी. सिंह ने किया। इस मॉक ड्रिल में सिविल डिफेंस विभाग, अग्निशमन विभाग, पुलिस विभाग, रेडक्रॉस, अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज व सी.एच.सी. करौली की मेडिकल टीम, एन.सी.सी. एन.एस.एस., स्काउट एवं गाईड, SPC की QRT टीमों ने भाग लिया। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार यादव ने सर्वप्रथम जिला-फरीदाबाद की तरफ से भूकंप आपदा की घोषणा की गई। जिसके बाद सभी विद्यार्थी एवं…
फरीदाबाद। आत्मनिर्भर भारत, हर घर स्वदेशी-घर-घर स्वदेशी अभियान के तहत भाजपा फरीदाबाद महानगर के बल्लभगढ़ मंडल में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता फरीदाबाद महानगर के जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने की, जबकि मुख्य रुप से हरियाणा भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री फणिन्द्रनाथ शर्मा, बल्लभगढ़ के विधायक पंडित मूलचंद शर्मा, विधायक सतीश फागना, महानगर प्रभारी कमल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला महामंत्री अनुराग गर्ग जी, कवींद्र चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी राजेश कौशिक, संजय जांगड़ा (मंडल अध्यक्ष), मंडल कार्यकारिणी सदस्यगण, शक्ति केंद्र प्रमुखगण एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और आत्मनिर्भर भारत अभियान…
बल्लभगढ़: श्री गोपाल मंदिर ट्रस्ट जगदीश कॉलोनी द्वारा आयोजित राम कथा के 47वे वार्षिक उत्सव के समापन पर वृंदावन से पधारे स्वामी सुमेधानंद जी महाराज ने बताया कि मानव जीवन परमात्मा की सर्वोत्तम संरचना है, सृष्टि में मानव जीवन में ज्ञान की प्रधानता है। मानव शरीर पाकर मानवता को प्राप्त करना चाहिए। सत्संग से विवेक की प्राप्ति होती है। विवेक से मनुष्य जीवन में निखार आता है। एक क्षण के सत्संग से हमारी सोई चेतना जागृत होती है सत्संग वह लाभ है। जिसमें कोई मूलधन नहीं लगाना पड़ता है। उत्तरोत्तर लाभ ही लाभ होता है। इससे हानि नहीं होती और…
फरीदाबाद।ओल्ड फरीदाबाद स्थित अग्रसेन भवन में ऑल हरियाणा टेंट डेकोरेटर्स एंड केटरर्स वेलफेयर संगठन की ओर से भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन सामाजिक एकता, सौहार्द और व्यावसायिक सहयोग का अद्भुत उदाहरण रहा। प्रदेशभर से आए सैकड़ों डेकोरेटर्स, केटरर्स, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने इसमें भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबनेट मंत्री श्री विपुल गोयल रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर संगठन के प्रधान श्री ओमवीर नरवत ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और आयोजन की सफलता का श्रेय संगठन के सभी सदस्यों और सहयोगियों को दिया। अग्रसेन भवन…
सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (CRS) पर आधारित ‘वाइटल स्टैटिस्टिक्स ऑफ इंडिया’ की 13 अक्टूबर को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, ‘भारत में साल 2022 की तुलना में 2023 में जन्म में कमी आई, लेकिन मौत का आंकड़ा बढ़ा।’ रिपोर्ट में बताया गया कि साल 2023 में 2 करोड़ 52 लाख बच्चों का जन्म हुआ था, जो साल 2022 की तुलना में 2 लाख 32 हजार कम था। क्योंकि उस साल का आंकड़ा 2 करोड़ 54 लाख 32 हजार था। वहीं, 2023 में 86.6 लाख लोगों की मौत रिकॉर्ड की गई थीं। 2022 में ये आंकड़ा 86.5 लाख रहा था। हेल्थ मिनिस्ट्री के…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र सैनिक योगदान देने वाले देशों (UNTCC) के प्रमुखों के सम्मेलन में एक सभा शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा- कुछ देश अंतरराष्ट्रीय नियमों का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं। रक्षा मंत्री ने किसी देशों का नाम लिए बिना कहा- कुछ देश अंतरराष्ट्रीय नियमों को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि कुछ खुद के नियम बनाकर अगली सदी पर अपना दबदबा बनाना चाहते हैं। इन सबके बीच, भारत पुरानी अंतर्राष्ट्रीय नियम-आधारित व्यवस्था को कायम रखने में मजबूती से खड़ा है। राजनाथ सिंह ने आगे कहा…
देश में इस बार तेज ठंड पड़ेगी, क्योंकि ऊपरी हिमालय का 86% हिस्सा समय से दो महीने पहले ही बर्फ से ढंक गया है। पिछले दिनों आए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण पूरे हिमालय पर तापमान 2 से 3°C कम बना हुआ है। इस वजह से ताजा बर्फ फिलहाल पिघल नहीं रही। यह अच्छा संकेत है। दिसंबर में ला नीना सक्रिय हो रहा है। जो प्रशांत महासागर के तापमान के सामान्य से ठंडा होने की एक मौसमी घटना है। इसके कारण भारत में अच्छी बारिश और ज्यादा ठंड पड़ती है। ऊपरी हिमालय यानी 4 हजार फीट से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों…

