पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर में MBBS स्टूडेंट से गैंगरेप केस में पुलिस ने सोमवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। अब तक कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने रविवार को 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 2 आरोपी फरार थे। वहीं, पीड़ित के पिता ने घटना पर CM ममता के बयान को असंवेदनशील बताते हुए दावा किया कि उनकी बेटी आधी रात को बाहर नहीं गई थी। पीड़ित के पिता ने कहा- मेरी बेटी का शुक्रवार (10 अक्टूबर) रात 8 बजे से 9 बजे के बीच रेप हुआ था। उन्होंने…
Author: Samachar Ambar
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को IRCTC घोटाले में आरोपी माना। अब तीनों के खिलाफ केस चलेगा। कोर्ट ने कहा, ‘लालू की जानकारी में टेंडर घोटाले की पूरी साजिश रची गई। टेंडर में उनका हस्तक्षेप था। इससे लालू परिवार को फायदा हुआ।’ उधर लालू ने इन आरोपों को निराधार बताया। यह मामला रांची और पुरी स्थित IRCTC की 2 होटलों के टेंडर में भ्रष्टाचार से जुड़ा है। बिहार चुनाव के बीच यह फैसला लालू और आरजेडी के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। इससे पहले लालू व्हील चेयर पर कोर्ट…
फरीदाबाद। ह्यूमैन लीगल ऐड एण्ड क्राईम कंट्रोल संस्था ने रविवार को सैक्टर-16 स्थित मैट्रो हॉस्पिटल कैंसर इंस्टीट्यूट के प्रांगण में संस्था के कार्यकर्ताओं तथा सदस्यों के द्वारा दिवाली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था की महिला सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीरेन्द्र सिंह वरिष्ठ समाजसेवी ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में संस्था को सर्वप्रथम दिवाली उत्सव को लेकर बधाई दी। उन्होंने संस्था के कार्यकर्ताओं को बताया कि आज के दौर में प्लास्टिक उत्पाद में मिलने वाले खाने के सामान से कैंसर काफी मात्रा में फैलाता जा रहा…
इसके बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि RSS अपनी शाखा लगाने के लिए सरकारी परिसरों का इस्तेमाल कर रहा है। मैंने मुख्य सचिव से कहा है कि वे जांच करें और देखें कि तमिलनाडु सरकार ने क्या कदम उठाए हैं। और क्या उन्हें कर्नाटक में भी लागू किया जा सकता है। इसके पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और कर्नाटक के आईटी मिनिस्टर प्रियांक खड़गे ने 4 अक्टूबर को सीएम को लेटर लिखा था। इसमें उन्होंने राज्य के सरकारी परिसरों और सार्वजनिक स्थानों पर RSS की गतिविधियों पर बैन लगाने की मांग की थी। यतींद्र ने कहा कि RSS…
फरीदाबाद। टेलीग्राम टास्क के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने खाताधारक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मोहब्ताबाद फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके टेलीग्राम पर एक लिंक आया, जिस पर क्लिक करते ही वह एक टेलीग्राम ग्रुप में जुड गया। जिसके बाद उसने प्रीपेड टेलीग्राम टास्क में कुल एक लाख 8 हजार 9 सौ रुपये निवेश किए। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिस संबंध में साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। मामलें…
फरीदाबाद। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष पोरस डागर पर उनके ही छोटे भाई अजीत डागर ने रविवार सुबह जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पोरस डागर और उनकी पत्नी भावना डागर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना फरीदाबाद के झाड़सेतली गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 9 बजे पोरस डागर अपने घर पर पूजा कर रहे थे। तभी उनके छोटे भाई अजीत डागर अपनी कार में करीब 8 से 10 लोगों के साथ उनके…
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ अनाज मंडी इन दिनों किसानों से खचाखच भरी हुई है। खेतों से निकली नई फसल के साथ किसान बड़ी संख्या में अपनी उपज लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। मंडी प्रशासन का कहना है कि इस बार किसानों की आमद रिकॉर्ड स्तर पर है और धान व बाजरे की आवक में लगातार वृद्धि हो रही है। मंडी अधिकारियों के अनुसार, अब तक करीब 96 हजार क्विंटल 1509 किस्म के धान की खरीद निजी वेंडरों द्वारा की जा चुकी है। वहीं 95 हजार क्विंटल परमल धान की खरीद सरकारी एजेंसियों के माध्यम से पूरी की गई है। इसके साथ ही मंडी…
फरीदाबाद। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के होडल आगमन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल कुमार नेताजी ने फरीदाबाद टोल टैक्स पर उनका फूलों का गुलदस्ता भेंट कर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रुप से कांग्रेसी नेता परसोत्तम लाल, रतनपाल चौहान, नेमीचंद सैनी, युवा नेता गौरव चौधरी आदि मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और कहा कि वह भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन में उजागर करे ताकि आने वाले समय में इस तानाशाह सरकार को सत्ताविहिन…
फरीदाबाद। चार्मवुड विलेज स्थित कैनवुड सोसायटी में शनिवार देर रात कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर हंगामा हो गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस की छह पीसीआर मौके पर पहुंच गई। सुबह करीब चार बजे तक हंगामा होता रहा है। पुलिस के अनुसार के अनुसार देर रात को सोसायटी के लोगों की शिकायत पर डॉग लवर महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। रविवार सुबह महिलाओं ने भी शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है। लोगों के मुताबिक कैनवुड सोसायटी में रायल रिटेट (आरआर) की महिलाएं कुत्तों को खाना खिलाती हैं। इसको लेकर पहले भी…
मध्य प्रदेश के दमोह में मीम पोस्ट को लेकर हुए विवाद में एक युवक से दूसरे युवक के पैर धुलवाए गए और उसे वही पानी पिलाया गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। मामला दमोह के सतरिया गांव का है। यहां पंचायत ने शराबबंदी लागू की है। कुछ दिन पहले गांव का अनुज उर्फ अन्नू पांडे शराब बेचते और पीते पकड़ा गया था। गांव के ही दूसरे युवक ने अन्नू का एआई जेनरेटेड वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो जूते की माला पहना नजर आ रहा था। इस पर गांव…

