केरल के कोट्टायम में 63 साल की स्वर्णम्मा रहती हैं। विधवा हैं। पूरा जीवन किराए के घर में रहीं। एक दिन जिला प्रशासन की टीम घर पहुंची। 10 लाख रुपए दिए, ताकि वो घर बनाएं और बचत करें। स्वर्णम्मा ने 6 लाख रु. में 3 सेंट (1306 वर्ग फीट) जमीन खरीदी। जिस पर अब घर बन रहा है। स्वर्णम्मा जैसे केरल में 64 हजार परिवारों के 1.03 लाख लोग और हैं, जिन्होंने अत्यंत गरीबी में जीवन गुजारा। अब उनकी जिंदगी बदल गई है। सरकार और सामाजिक भागीदारी से केरल एक बार फिर देश के लिए रोल मॉडल बनने जा रहा…
Author: Samachar Ambar
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल स्टूडेंट से गैंगरेप केस में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 2 आरोपी अभी भी फरार हैं। सभी पास के गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास पीड़ित का मोबाइल था। इससे कॉल किया गया था। टावर लोकेशन से आरोपियों की जानकारी मिली। पुलिस के मुताबिक, घटना कोलकाता से 170 किमी दूर दुर्गापुर के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के ठीक सामने 10 अक्टूबर की रात 8 से 10 बजे के बीच हुई। पीड़ित अपने दोस्त के साथ डिनर के लिए निकली थी। कैंपस गेट पर 3 युवक खडे़…
वरिष्ठ कांग्रेसी और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा, ‘जून 1984 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से उग्रवादियों को बाहर निकालने के लिए चलाया गया ऑपरेशन ब्लू स्टार ‘गलत तरीका’ था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस गलती की कीमत अपनी जान देकर चुकाई। हालांकि यह फैसला अकेले इंदिरा गांधी का नहीं था। इसमें आर्मी, पुलिस, ‘इंटेलिजेंस और प्रशासनिक अफसर भी शामिल थे।’ ऑपरेशन ब्लू स्टार पर बीते 6 महीने दूसरी बार बड़ा बयान आया है। इससे पहले 4 मई को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वे कहते नजर आए थे कि 1984…
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने रविवार को एअर इंडिया को निर्देश दिया है कि जिन बोइंग 787 विमानों में हाल ही में पावर कंडीशनिंग मॉड्यूल (PCM) बदला गया है, उन सभी विमानों के रैम एयर टर्बाइन (RAT) की स्टोवेज (फिटिंग और कंडीशन) की दोबारा जांच की जाए। DGCA का ये निर्देश एअर इंडिया के दो बोइंग 787 विमानों में हाल में हुई तकनीकी घटनाओं और फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) के एअर इंडिया के सभी बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों को ग्राउंड करने की मांग की पर आया है। DGCA ने अमेरिकी विमान निर्माता बोइंग से भी ऐसी घटनाओं पर रोक…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस पावर लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) अशोक कुमार पाल को गिरफ्तार कर लिया है। पाल पर अनिल अंबानी की रिलायंस ग्रुप (ADA) से जुड़े ₹68.2 करोड़ के फर्जी बैंक गारंटी और इनवॉइसिंग का आरोप है। पाल को ED ने शुक्रवार (10 अक्टूबर) देर रात पूछताछ के बाद अरेस्ट किया था। आज (11 अक्टूबर) उन्हें दिल्ली की एक स्पेशल कोर्ट में पेश कर ED ने कस्टडी की मांग की, जो दो दिनों के लिए मंजूर हो गई। पाल सोमवार, 13 अक्टूबर को दोबारा कोर्ट में पेश किए जाएंगे। ED के मुताबिक, पाल…
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने शनिवार को मुख्यमंत्री बनने की खबरों को सख्ती से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग और मीडिया भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि उनकी प्राथमिकता सिर्फ पार्टी के लिए काम करना है। शिवकुमार ने लालबाग में कहा- डिप्टी सीएम ने कहा- ‘कुछ मीडिया वाले भ्रम फैला रहे हैं। मुझे पता है मेरा टाइम कब आएगा। मेरा टाइम तब होगा जब मैं 2028 में कर्नाटक में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाऊंगा। यही मेरा लक्ष्य है।’ कांग्रेस नेता ने नाराजगी जताते हुए कहा- ‘अगर कोई झूठी बातें फैला रहा है…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) चीफ मोहन भागवत ने कहा, ‘देश में कई लोग हिंदुत्व पर गर्व करते थे और हिंदू एकता की बात करते थे, लेकिन RSS जैसी संस्था केवल नागपुर में ही बन सकती थी। यहां पहले से ही त्याग और समाज सेवा की भावना थी।’ उन्होंने कहा- RSS ने हाल ही में दशहरे पर अपने 100 साल पूरे किए। इसकी स्थापना साल 1925 में नागपुर में डॉ. हेडगेवार ने की थी। संगठन का उद्देश्य समाज में अनुशासन, सेवा, सांस्कृतिक जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना पैदा करना था। RSS चीफ ने कहा कि ब्रिटिश शासन ने योजनाबद्ध तरीके…

