कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने गुरुवार को 2008 के 26/11 आतंकी हमले पर पीएम मोदी के बयान को गलत बताया। चिदंबरम ने X पर लिखा कि यह पढ़कर निराशा हुई कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री ने काल्पनिक बातों को मेरे नाम से जोड़ दिया। दरअसल पीएम मोदी ने बुधवार को मुंबई में कहा था कि, कांग्रेस के बड़े नेता और जो देश के गृह मंत्री (पी चिदंबरम) तक रह चुके हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि मुंबई हमले के बाद हमारी सेनाएं पाकिस्तान पर हमला करने के लिए तैयार थीं। पूरा देश भी यही चाहता था। लेकिन…
Author: Samachar Ambar
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक याचिका पर फैसला सुनाते हुए कहा कि 2022 से पहले अगर महिला ने भ्रूण (फर्टिलाइज एग्स) फ्रीज करा दिया है तो उसे सरोगेसी कानून के तहत एज लिमिट से छूट मिल सकती है। जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस केवी विश्वनाथन ने सरकार की तरफ से बढ़ती उम्र को चिंता का कारण बताने पर फटकार भी लगाई। कोर्ट ने कहा- कौन मां-बाप बन सकता है, ये सरकार तय नहीं कर सकती क्योंकि नेचुरल प्रोसेस में भी कोई एज लिमिट नहीं है। दरअसल, यह पूरा मामला सरोगेसी कानून 2021 से जुड़ा है, जो जनवरी 2022 में…
इंडियन एयरफोर्स की 93वीं एनिवर्सरी बुधवार को मनाई गई। एयरफोर्स-डे सेलिब्रेशन के डिनर का मेन्यू वायरल हो रहा है। डिनर में परोसी गई डिशेज के नाम पाकिस्तान के उन जगहों पर थे, जिन्हें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान निशाना बनाया गया था। एयरफोर्स-डे पर डिनर में रावलपिंडी चिकन टिक्का मसाला, रफीकी रहरा मटन, भोलारी पनीर मेथी मलाई, सुक्कुर शाम सवेरा कोफ्ता, सरगोधा दाल मखनी, जकोबाबाद मेवा पुलाव और बहावलपुर नान डिशेज परोसी गईं। मिठाई में बालाकोट तिरामिसु, मुजफ्फराबाद कुल्फी फालूदा और मुरीदके मीठा पान शामिल थे। बता दें कि भारतीय वायुसेना ने इसी साल 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान…
फरीदाबाद। एनआईटी विधानसभा से विधायक सतीश फागना के विधायक कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर आज सभी वार्ड पार्षदों ने मिलकर उन्हें शुभकामनाए दीं और साथ ही जनता का भी धन्यवाद किया। पार्षदों ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने सतीश फागना पर विश्वास करके उन्हें भारी मतों से विजयी बनाया और जो विश्वास एनआईटी की जनता ने उन पर जताया था उस विश्वास को करोड़ों रुपए के विकास कार्य पूर्ण करवा कर उन्होंने उतारने का काम किया और आगे भी करेंगे। इस मौके पर विधायक सतीश फागना ने कहा कि क्षेत्र की जनता की प्यार की बदौलत ही वह…
फरीदाबाद। महर्षि वाल्मीकि जयंती के शुभ अवसर पर फरीदाबाद में आयोजित समारोह में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने शिरकत करते हुए महर्षि वाल्मीकि जी के चरणों में श्रद्धा और सम्मान अर्पित कर उन्हें नमन किया। समारोह में उनके साथ अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं बाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अपने संबोधन में सुमित गौड़ ने महर्षि वाल्मीकि की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी भारतीय संस्कृति के आदिकवि रहे, जिन्होंने रामायण जैसी महान कृति की रचना कर समाज को सत्य, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि…
फरीदाबाद। उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने कहा कि नेशनल हाईवे दोनों साइड और सर्विस लेन पर जलभराव और गंदगी न हो। उपायुक्त विक्रम सिंह एवं नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने आज बुधवार को संयुक्त रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे डिस्पोजल और नालियों से संबंधित मुद्दों पर संबधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। डीसी विक्रम सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्वच्छता एवं जल निकासी व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त करें। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे स्वयं संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों और पानी निकासी के लिए बनाए…
भारतीय वायुसेना का 93वां वायुसेना दिवस गाजियाबाद के हिंडन स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर मनाया जा रहा है। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने शत्रु पर सिर्फ चार दिनों में विजय प्राप्त की। उन्होंने कहा- ऑपरेशन सिंदूर में हमारा प्रदर्शन हमें पेशेवर गौरव से भर देता है। ऑपरेशन सिंदूर इस बात का एक शानदार उदाहरण है कि सावधानी के साथ योजना बनाकर, अनुशासन के साथ ट्रेनिंग और दृढ़ निश्चय के साथ क्या हासिल किया जा सकता है। स्वदेशी हथियारों ने दुश्मन के इलाके में अंदर तक सटीक प्रहार किए। इससे पहले वायुसेना के…
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आजम खान के जेल से छूटने के बाद पहली बार मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में 2 घंटे तक बातचीत चली। इस दौरान आजम की पत्नी और बेटे भी मौजूद नहीं थे। बाहर निकलने पर अखिलेश ने कहा- आजम साहब बहुत पुराने नेता हैं। उनका गहरा साया हमेशा हमारे साथ रहा है। आजम खान हमारी पार्टी का दरख्त (पेड़) हैं। आजम परिवार पर भाजपा केस करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहती है। यह बड़ी लड़ाई है और उसमें हम सब मिलकर लड़ेंगे। इससे पहले, सपा प्रमुख को आजम ने खुद रिसीव किया। इसके…
आंध्र प्रदेश के डॉ. बीआर अंबेडकर कोनासीमा जिले के रायवरम में बुधवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। बुरी तरह झुलस गए शवों की पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है। कई लोग घायल हैं। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। SP राहुल मीणा ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों के शव बुरी तरह झुलस गए हैं। मृतक पटाखा फैक्ट्री के मजदूर हो सकते हैं। शवों की पहचान की जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पटाखा फैक्ट्री के पास मैन्युफैक्चरिंग का लाइसेंस था। स्थानीय मीडिया…
सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले में बुधवार को असम पुलिस के DSP संदीपन गर्ग को अरेस्ट किया गया है। संदीपन, सिंगर के चचेरे भाई हैं। हादसे के वक्त वह सिंगापुर में साथ थे। अधिकारी ने बताया कि संदीपन से जुबीन की मौत के सिलसिले में पिछले कुछ दिनों से पूछताछ की जा रही है। उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या, आपराधिक षड्यंत्र और लापरवाही से मौत का कारण बनने का केस दर्ज किया गया है। जुबीन की मौत के मामले में यह पांचवीं गिरफ्तारी है। इससे पहले, नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के मुख्य आयोजक श्यामकानु महंत, गायक के मैनेजर…

