फरीदाबाद। गांव सीकरी के पास दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर एक क्रेटा गाड़ी में अचानक आग लग गई। गाड़ी में आग लगने के समय उसमें ड्राइवर की पत्नी और तीन बच्चे बैठे हुए थे। गाड़ी के इंजन से जैसे ही धूआ निकलना शुरू हुआ, ड्राइवर ने सभी को गाड़ी से बाहर निकाल लिया। जिसके चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गांव खंदावली के रहने वाले सरवर खान ने बताया कि वह सोहना अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। उसके साथ गाड़ी में उसकी पत्नी, बेटी मायरा (10), बेटा अरशद (7) और बेटी इंशा (4) बैठी हुई थी। जैसे ही वो नेशनल…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। सूरजकुंड परिसर में आयोजित द्वितीय सूरजकुंड दिवाली मेला 2025 इस वर्ष आत्मनिर्भर भारत – स्वदेशी मेला की थीम पर आधारित है। यह मेला 7 अक्टूबर 2025 तक चलेगा और देश की विविध सांस्कृतिक विरासत, हस्तशिल्प, पारंपरिक खानपान और लोक कलाओं का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर रहा है। गत रविवार की शाम आयोजित सांस्कृतिक संध्या इंडियन आइडल विजेता सलमान अली के नाम रही। हरियाणा के इस प्रतिभाशाली गायक ने द्वितीय सूरजकुंड दिवाली उत्सव में अपने एकल प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देशभर के संगीत प्रेमियों का दिल जीत चुके सलमान अली ने अपनी सुरीली आवाज और जोशपूर्ण प्रस्तुति से…
फरीदाबाद। वैश्य अग्रवाल सभा सेक्टर 37 एवं अशोका एन्क्लेव द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन सेक्टर 37 कम्युनिटी सेंटर में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आलोक मित्तल रहे । इनके अतिरिक्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी जयकिशन गुप्ता एवं स्थानीय पार्षद जितेन्द्र यादव उर्फ बिल्लू पहलवान की गरिमामति उपस्थिति रही। अति विशिष्ठ अतिथि फ़ीवा के अध्यक्ष आकाश गुप्ता, सभा के सभापति उमाशंकर गर्ग, साकेत अग्रवाल, प्रकाश सिंघल, अनिल जैन, मनोज गोयल,…
भारतीय नौसेना सोमवार को अपने दूसरे एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (ASW-SWC) INS आन्द्रोत को फ्लीट में शामिल किया। यह समारोह विशाखापट्टनम नौसैनिक डॉकयार्ड में होगा। इसकी अध्यक्षता वाइस एडमिरल राजेश पेंढरकर, ईस्टर्न नेवल कमांड के चीफ करेंगे। INS आन्द्रोत का निर्माण भारतीय शिपयार्ड कंपनी कोलकाता की गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) ने किया है। इसमें निर्माण में 80% से ज्यादा स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। इस जहाज से नौसेना की पनडुब्बी हमला रोकने की क्षमता मजबूत होगी। सबसे ज्यादा फायदा तटीय इलाकों में होगा, क्योंकि इसे कम पानी में एक्शन लेने के लिए डिजाइन किया गया…
सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को जोधपुर जेल में बंद सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से जुड़ी हेबियस कार्पस (बंदी प्रत्यक्षीकरण) की याचिका पर सुनवाई हुई। जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी करके सोनम वांगचुक की पत्नी की याचिका पर जवाब मांगा है। वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो की याचिका में पति की NSA के तहत गिरफ्तारी को चुनौती दी गई थी। साथ ही उनकी तत्काल रिहाई की मांग की गई थी। मामले की सुनवाई 14 अक्टूबर तक टल गई है। कोर्ट में वांगचुक के वकील कपिल सिब्बल ने दलील में कहा- सोनम…
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रविवार को तेज बारिश के बाद हुई लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 24 हो गई है। इनमें 7 बच्चे हैं। कई लोग अब भी लापता हैं। लैंडस्लाइड में कई घर बह गए। दार्जिलिंग और सिक्किम का सड़क संपर्क देश के बाकी हिस्सों से टूट गया है। इसके कारण हजारों पर्यटक फंसे हैं। दार्जिलिंग और कर्सियांग के बीच नेशनल हाइवे टूट गया है। मिरिक और दूधिया के पास लोहे का ब्रिज टूटने से दार्जिलिंग से सिलीगुड़ी का वैकल्पिक रास्ता भी बंद है। अलीपुरदुआर में रेल ट्रैक डूबने से तीन गाड़ियां रद्द की गईं। दार्जिलिंग और…
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में सोमवार को भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर सैकड़ों लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया। लोगों ने सांसद पर पत्थरबाजी की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका सिर फूट गया। खगेन, मालदा से सांसद हैं। मामला जलपाईगुड़ी जिले के दुआर्स क्षेत्र के नागरकाटा का है। भीड़ ने सांसद के साथ गए भाजपा विधायक शंकर घोष और अन्य नेताओं पर भी हमला किया। सभी बाढ़ प्रभावित इलाके में लोगों को राहत सामग्री बांटने गए थे। हमले से पहले 500 से ज्यादा लोगों ने ‘वापस जाओ’ के नारे लगाए और सड़कें जाम कर दीं।…
सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक वकील ने सीजेआई बीआर गवई पर हमला करने की कोशिश की। यह घटना उस समय हुई, जब सीजेआई की बेंच एक मामले की सुनवाई कर रही थी। कोर्ट रूम में मौजूद वकीलों के हवाले से न्यूज एजेंसी PTI ने बताया कि वकील ने सीजेआई की तरफ जूता फेंका। हालांकि जूता उनकी बेंच तक नहीं पहुंच सका। सुरक्षाकर्मियों ने फौरन उसे पकड़ लिया। बाहर जाते वक्त वकील ने नारा लगाया- सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। घटना के बाद CJI ने अदालत में मौजूद वकीलों से अपनी दलीलें जारी रखने को कहा। उन्होंने कहा कि…
फरीदाबाद। सूरजकुंड परिसर में आयोजित सूरजकुंड दिवाली मेला 2025 इस वर्ष ‘आत्मनिर्भर भारत – स्वदेशी मेला’ की थीम पर आधारित है। यह मेला 7 अक्तूबर 2025 तक चलेगा और देश की विविध सांस्कृतिक विरासत, हस्तशिल्प, पारंपरिक खानपान और लोककलाओं का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर रहा है। गत रात्रि मेले के सांस्कृतिक मंच पर वॉयस ऑफ पंजाब 2013 के विजेता गायक दीपेश राही ने अपनी दमदार और भावपूर्ण प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। दीपेश राही की प्रस्तुति मेले की प्रमुख आकर्षणों में से एक रही, जिसने पारंपरिक और आधुनिक संगीत का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। श्री राही ने…
फरीदाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विजयादशमी का विशेष उत्सव अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में बहुत ही गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। इस आयोजन में बड़ी संख्या में संघ के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में, बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक तथा समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष देवेंदर गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि किसी भी राष्ट्र की उन्नति में शिक्षा, अनुशाशन और संस्कारों का विशेष महत्व होता है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में ये सभी गुण भरपूर…

