फरीदाबाद। अरावली की सुंदर वादियों में आयोजित किए जा रहे आत्मनिर्भर भारत-स्वदेशी मेले में रविवार को हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया विशेष रूप से पहुंचीं। उन्होंने मेले में लगे विभिन्न स्वदेशी उत्पादों के स्टॉलों का अवलोकन किया और महिला व पुरुष हस्तशिल्पियों व उद्यमियों द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प, गृह सज्जा सामग्री, परिधान एवं खाद्य उत्पादों की सराहना की। चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि ऐसे मेले न केवल महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने के अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि ग्रामीण और शहरी महिला उद्यमिता को एक समान मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं स्वदेशी उत्पादों के माध्यम…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। अरावली की पहाडिय़ों से घीरे सूरजकुंड की खूबसूरत वादियों में आत्मनिर्भर भारत- स्वदेशी मेला थीम पर आयोजित किए जा रहे द्वितीय सूरजकुंड दीपावली मेला की मुख्य चौपाल पर विद्यार्थी और लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। दीपावली मेला के चौथे दिन रविवार को मुख्य चौपाल पर विद्यार्थियों के साथ-साथ लोक कलाकारों ने मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों व भगवान श्री कृष्ण-सुदामा नाटक के माध्यम से मेले में समा बांधते हुए रंग जमा दिया। भगवान श्री कृष्ण-सुदामा नाटक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध करते हुए आपस में प्यार-प्रेम व भाईचारे से रहने और सबको एक समान समझने…
बिहार में चुनाव की तैयारियों को लेकर चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार ने रविवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, बिहार में SIR पूरी तरह सफल रहा। मतदाता सूची में यह सबसे बड़ी पहल रही। 24 जून 2025 को SIR शुरू हुआ और वक्त पर समाप्त हुआ। सफल SIR के लिए वोटर्स को धन्यवाद। अब इसे पूरे देश में कराएंगे।’ CEC ने बताया, ’90 हजार 217 बूथ लेवल ऑफिसर ने बेहतर काम किया। पूरे देश में बनने वाले बूथ लेवल ऑफिसर के लिए बिहार प्रेरणा बना।’ ज्ञानेश कुमार ने कहा, ‘BLO जब मतदाता के पास जाए तो…
पश्चिम बंगाल में तेज बारिश के बाद शनिवार रात दार्जिलिंग में 7 जगह लैंडस्लाइड हो गई। मिरिक-सुखियापोखरी रोड के किनारे ढलान पर पहाड़ी का हिस्सा ढह गया। हादसे में कई घर टूट गए। अब तक 13 लोगों की मौत हुई है। लैंडस्लाइड के बाद रोड पर मलबा आने से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। वाहनों की आवाजाही और आसपास के कई इलाकों में कम्युनिकेशन टूट गया है। उधर मिरिक में एक लोहे का पुल भी टूट गया है। भारी बारिश के कारण तीस्ता नदी उफान पर है। तीस्ता बाजार के पास बलुखोला में पानी भर जाने से सिलिगुड़ी को…
कोल्ड्रिफ कफ सिरप बनाने वाली कंपनी श्री सन फार्मास्युटिकल्स के खिलाफ सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है। इस कफ सिरप से मध्य प्रदेश में 32 दिन में 16 बच्चों की मौत हो चुकी है। इन सभी की उम्र 1 से 5 साल के बीच थी। हालांकि प्रशासन ने अब तक सिर्फ 11 मौतों की पुष्टि की है। कोल्ड्रिफ (Coldrif) दवा की मैन्युफैक्चरिंग तमिलनाडु के कांचीपुरम में हो रही थी। अब इसे देश के तीन राज्यों (मध्य प्रदेश, केरल और तमिलनाडु) में बैन कर दिया गया है। देशभर में दवाइयों को कंट्रोल करने वाली…
यह लेटर एडवोकेट मुस्तफा हाजी ने साझा किया है, जो लेह एपेक्स बॉडी (LAB) के कानूनी सलाहकार हैं। उन्होंने और वांगचुक के भाई भाई त्सेतन दोरजे ले ने 4 अक्टूबर को जेल में वांगचुक से मुलाकात की थी। दरअसल, वांगचुक को 24 सितंबर को लेह हिंसा भड़काने के आरोप में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत 26 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। वह फिलहाल जोधपुर की जेल में हैंं। वांगचुक की रिहाई की मांग को लेकर लगाई गई हेबियस कार्पस (बंदी प्रत्यक्षीकरण) याचिका पर 6 अक्टूबर को सुनवाई होगी। वांगचुक ने कहा कि वह शारीरिक और मानसिक रूप से…
फरीदाबाद । 5 अक्टूबर 2025 बत्रा हॉर्ट एण्ड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में रविवार को पत्रकारों की सेहत सुरक्षा नामक एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फरीदाबाद के जाने माने वरिष्ठ पत्रकारों ने भाग लिया। अस्पताल के प्रबंधक डॉ0 पंकज बत्रा ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि पत्रकारों का जीवन काफी संघर्ष से गुजरता है। ऐसे में मानसिक रूप से सटीक खबरों को दिखाने के लिए पत्रकार का स्वस्थ होना आवश्यक है। जिसके लिए खानपान के नियंत्रण के साथ-साथ वर्कआउट करना अत्यंत…
पहलगाम हमला करने वाले आतंकियों के मददगार मोहम्मद यूसुफ कटारी ने कई खुलासे किए हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को बताया कि कटारी ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने आतंकियों से चार बार मुलाकात की थी। उन्हें मोबाइल चार्जर भी दिया था। दरअसल पुलिस ने कटारी को 24 सितंबर को अरेस्ट किया था। 26 साल का कटारी कुलगाम का रहने वाला है। कटारी ने हमले को अंजाम देने वाले द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) के आतंकियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया कराया था। कटारी की गिरफ्तारी ऑपरेशन महादेव के दौरान जब्त हथियारों की जांच की वजह से हुई। इससे पहले जून…
फरीदाबाद। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चौथी बार नेता प्रतिपक्ष बनने पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल कुमार नेताजी ने कांग्रेसी नेताओं के साथ उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें फूलों का बुक्का भेंट कर व मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष बनाकर कांग्रेस हाईकमान ने एक बेहतर फैसला लिया है, इसके सकारात्मक परिणाम आने वाले समय में पार्टी को मिलेंगे। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रुप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परसोत्तम लाल, रतनपाल, राम कुमार, युवा नेता गौरव चौधरी मौजूद रहे। अनिल कुमार नेताजी ने कहा कि…
फरीदाबाद। राज्य सरकार में मंत्री और तिगांव से विधायक राजेश नागर ने आज करोड़ों रुपए के विकास कार्य शुरू करवाए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी की दरियादिली तिगांव पर स्पष्ट दिखाई देती है। इस अवसर पर मौजूद दर्जनों सरपंचों के सामने उन्होंने कहा कि यह सब तिगांव विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि हैं मैं सबसे पहले उनकी बात मानता हूं। अपने क्षेत्र का विकास करना मेरा पहला मकसद है जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पूरा आशीर्वाद मुझे प्राप्त हो रहा है उन्होंने कहा कि पहले भी तिगांव पंचायत 85 करोड रुपए के विकास कार्य करवा कर प्रदेश…

