फरीदाबाद। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर और पंजाबी सभा फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार आज राम-भरत मिलाप कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जो मंदिर प्रांगण से शुरू होकर दशहरा मैदान तक पहुंची। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम और भरत की वेशभूषा धारण किए कलाकारों को देख लोग भावविभोर हो गए। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक चंद्र भाटिया और रोहित भाटिया ने किया। राम-भरत मिलाप के दौरान विधायक धनेश अदलखा ने राम जी का तिलक किया। इस अवसर पर उन्होंने दशहरा पर्व के सफल आयोजन पर सभी आयोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा…
Author: Samachar Ambar
जुबीन गर्ग मौत मामले में सिंगापुर पुलिस ने भारतीय हाई कमीशन को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सौंपी है। 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान जुबीन की मौत हो गई थी। इधर, असम पुलिस ने सिंगर जुबीन गर्ग की मौत से जुड़े मामले में गुरुवार को संगीतकार शेखर ज्योति गोस्वामी और सिंगर अमृतप्रभा महंत को गिरफ्तार किया है। गोस्वामी और अमृतप्रभा, जुबीन की म्यूजिक टीम का हिस्सा थे। घटना के वक्त दोनों सिंगापुर में थे और मौके पर मौजूद थे। गोस्वामी और अमृतप्रभा को पूछताछ के लिए बुलाया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया। मामले में अब तक 4…
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंगमो ने अपने पति की रिहाई की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। गीतांजलि जे अंगमो ने वांगचुक को तुरंत रिहा करने की मांग करते हुए हेबियस कार्पस (बंदी प्रत्यक्षीकरण) याचिका लगाई है। डॉ. अंगमो ने 2 अक्टूबर को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर की। उन्होंने दावा किया कि उनके पति की गिरफ्तारी अवैध है। अंगमो ने यह आरोप भी लगाया कि दिल्ली में हर जगह उनका पीछा किया जा रहा है। उनके एक कर्मचारी को भी हिरासत में रखा गया है। वांगचुक…
मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने शुक्रवार को करूर भगदड़ से जुड़े मामले की सुनवाई की। जहां कोर्ट ने CBI जांच की मांग वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया। वहीं, अतिरिक्त मुआवजा राशि की मांग वाली याचिका पर स्टालिन सरकार को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने कहा- याचिकाकर्ता कोई पीड़ित नहीं, बल्कि एक पार्टी का नेता है। किसी एक व्यक्ति ने गलती की है, इसका मतलब यह नहीं कि पूरी जांच ही खत्म हो जाएगी। उन लोगों के बारे में सोचें जिन्होंने अपनी जान गंवाई। अगर कोई पीड़ित हमारे पास आता है तो हम उसकी मदद के लिए आएंगे।…
श्रीगंगानगर में आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा- जिस तरह से भारत ने ऑपरेशन सिंदूर 1.0 में संयम रखा है, अबकी बार भारत ये संयम नहीं रखेगा। इस बार हम आगे की कार्रवाई करेंगे और कुछ इस तरह की कार्रवाई करेंगे कि पाकिस्तान को सोचना पड़ेगा कि उसे भूगोल में रहना है या नहीं। अगर पाकिस्तान को भूगोल में अपनी जगह बनानी है, तो उसे अब आतंकवाद को संरक्षण देना बंद करना पड़ेगा। सेना प्रमुख ने जवानों से कहा कि अब आप अपनी पूरी तैयारी करके रखें, अगर भगवान ने चाहा तो जल्द ही ये मौका मिलेगा। सेना प्रमुख…
वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान की तरफ से भारत के जेट गिराने के दावे सिर्फ मनोहर कहानियां जैसे हैं। अगर उनके पास कोई सबूत हैं तो दिखाएं। भारत ने उनके पांच फाइटर जेट तबाह किए हैं, जिसमें F16 और J17 भी शामिल है। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एपी सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 300 किमी अंदर घुसकर हमला किया। पहलगाम अटैक के बाद हमने तय किया कि उन्हें इसकी कीमत चुकानी ही होगी। सेना को खुली छूट दी गई थी। हमने सटीकता से हमला किया। बाद में पाकिस्तान खुद…
फरीदाबाद । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य रखा है। विकसित भारत का मार्ग वोकल फॉर लोकल, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी से होकर जाता है। उन्होंने यह बात *वीरवार* को फरीदाबाद के सूरजकुंड में दिवाली मेला का शुभारंभ करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। श्री सैनी ने विजय दशमी की बधाई देते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन भी अर्पित किए। उन्होंने कहा कि इस बार दिवाली मेला का थीम आत्मनिर्भर भारत-स्वदेशी मेला…
फरीदाबाद। वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान को लेकर आज कांग्रेस सडक़ों पर उतर गई। फरीदाबाद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बलजीत कौशिक की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम ओल्ड फरीदाबाद स्थित अग्रसेन भवन सैक्टर-19 में आयोजित किया गया। जिसमें जिले के सभी कांग्रेस जनों ने शिरकत कर एक स्वर में भाजपा को उखाड़ फैंकने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव व प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जितेन्द्र बघेल ने शिरकत की। वहीं विशेष अतिथि के तौर पर पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना मौजूद रहे। समस्त कांग्रेस जनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री…
फरीदाबाद । हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विकास और पर्यावरण, एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। एक के बिना दूसरा अधूरा है। आज फरीदाबाद में आयोजित यह मेगा पौधारोपण अभियान उसी संतुलित विकास की दिशा में एक और निर्णायक कदम है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री के साथ राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य…
देशभर में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती मनाई जा रही है। आज भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 121वीं जयंती भी है। PM मोदी ने दिल्ली के राज घाट पर गांधी और विजय घाट पर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी राज घाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने शास्त्री को विजय घाट पर पुष्पांजलि दी। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन भी पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को विजय घाट पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे। महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 में गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उन्हें सत्य और…

