शास्त्रीय गायक, पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र का गुरुवार तड़के निधन हो गया। वे 89 साल के थे। उन्होंने सुबह 4.15 बजे बेटी नम्रता मिश्रा के मिर्जापुर स्थित घर पर अंतिम सांस ली। छन्नूलाल मिश्र का ‘खेले मसाने में होली…’ गीत आज भी हर किसी की जुबां पर है। पंडित छन्नूलाल मिश्र की चार बेटियां और एक बेटा है। पत्नी और एक बेटी का 4 साल पहले निधन हो चुका है। नम्रता ने बताया- अंतिम संस्कार आज शाम काशी के मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा। मिर्जापुर से पार्थिव शरीर काशी के लिए एंबुलेंस में लाया जा रहा है। छन्नूलाल मिश्र 2014…
Author: Samachar Ambar
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने गुरुवार को केंद्र सरकार की आलोचना की। गीतांजलि ने लद्दाख की मौजूदा स्थिति की तुलना ब्रिटिश भारत से की। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय लद्दाख पुलिस का दुरुपयोग कर रहा है। गीतांजलि ने X पर लिखा कि क्या भारत वाकई आजाद है? 1857 में 24,000 अंग्रेजों ने महारानी के आदेश पर 300 मिलियन भारतीयों पर अत्याचार करने के लिए 135,000 भारतीय सिपाहियों का इस्तेमाल किया था। आज, गृह मंत्रालय के आदेश पर एक दर्जन प्रशासक 2400 लद्दाखी पुलिस का दुरुपयोग करके 3 लाख लद्दाखियों पर अत्याचार कर रहे हैं। सोनम वांगचुक को लद्दाख…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा, ‘पहलगाम हमले में आतंकियों ने धर्म पूछकर हिंदुओं की हत्या की। हमारी सरकार और सेना ने इसका जवाब दिया। इस घटना से हमें दोस्त और दुश्मन का पता चला।’ उन्होंने कहा कि हमें अंतरराष्ट्रीय संबंधों में समझ रखनी होगी। पहलगाम घटना हमें सिखा गई कि भले ही हम सभी के साथ दोस्ती का भाव रखते हैं और रखेंगे, लेकिन हमें अपनी सुरक्षा के प्रति और अधिक सजग, समर्थ रहना पड़ेगा। RSS प्रमुख ने यह बात गुरुवार को नागपुर में विजयादशमी पर संगठन के शताब्दी समारोह में कही। उन्होंने…
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को दशहरा के मौके पर गुजरात दौरे पर हैं। उन्होंने कच्छ जिले के भुज में एक मिलिट्री बेस पर शस्त्र पूजा से पहले सैनिकों को संबोधित किया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने सर क्रीक इलाके में सीमा विवाद को लेकर पाकिस्तान को चेतावनी दी। रक्षा मंत्री ने कहा- आजादी के 78 साल बाद भी सर क्रीक में सीमा को लेकर विवाद खड़ा किया जाता है। भारत ने कई बार बातचीत के जरिए इसे सुलझाने की कोशिश की है, लेकिन पाकिस्तान की नीयत में खोट है, उसकी नीयत साफ नहीं है। रक्षा मंत्री ने कहा-…
फरीदाबाद। एनआईटी-3 स्थित ई.एस.आई.सी मेडिकल कॉलेज में आज उपायुक्त विक्रम सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 2 अक्टूबर को मुख्य अतिथि श्री नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री हरियाणा की उपस्थिति में सेक्टर-9 में आयोजित होने वाले पौधारोपण कार्यक्रम और सूरजकुंड आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी मेला शुभारंभ कार्यक्रम सहित सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करना था। डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले के लिए गौरव की बात है और ऐसे में सभी विभागों को चाहिए कि वे अपनी तैयारियां समय पर पूर्ण…
फरीदाबाद । राज्यसभा सदस्य और बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी मानव रचना विश्वविद्यालय (MRU) के स्कूल ऑफ लॉ द्वारा आयोजित विद्हिवाद यूथ पार्लियामेंट में मुख्य अतिथि रहे। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वे सूचित संवाद, नीतिनिर्माण और नेतृत्व पहलों में सक्रिय भागीदारी करें। उन्होंने उन्हें ‘भारत के लोकतांत्रिक भविष्य के संरक्षक’ बताया। यूथ पार्लियामेंट में लोक सभा जैसी समितियाँ शामिल थीं, जहां उन्होंने वक्फ़ (संशोधन) बिल, 2025 पर विचार-विमर्श किया, और ऑल इंडिया पॉलिटिकल पार्टी मीट, जिसने अमेरिका के पारस्परिक टैरिफ के जवाब में भारत की नीति पर चर्चा की। इन चर्चाओं के…
फरीदाबाद। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर-एक द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी भव्य दशहरा पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस पर्व की तैयारियों को लेकर मंदिर के प्रधान डा. राजेश भाटिया व पंजाबी सभा फरीदाबाद के प्रधान राजकुमार वोहरा सहित पदाधिकारियों ने आज दशहरा ग्राउंड का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों के आने जाने के अलावा उनकी सुरक्षा को लेकर खास इंतजामात किए जाने के निर्देश दिए। डॉ भाटिया ने बताया कि 75वां शानदार दशहरा पर्व सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर-एक व् पंजाबी सभा फरीदाबाद द्वारा मिलकर मनाया जा…
फरीदाबाद। तिगांव मार्केट कमेटी अध्यक्ष बने राजेश सोलंकी के समर्थकों एवं क्षेत्र की तमाम सरदारी, खासकर क्षत्रिय समाज के लोगों ने मंत्री राजेश नागर से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री को गुलदस्ता भेंट किया और मिठाई खिलाकर धन्यवाद किया। इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि वास्तव में यह भाजपा सरकार की सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति का ही परिणाम है, जिसमें सर्व समाज को नेतृत्व का अवसर प्राप्त हो रहा है। हम सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सबका साथ सबका विकास के आदर्श वाक्य को पूरा करने में लगे हुए हैं। मंत्री राजेश…
UPSC चेयरमैन अजय कुमार वर्चुअल टाउन हॉल के जरिए पहली बार देशभर के सिविल सर्विस एस्पिरेंट्स से सीधा बातचीत कर रहे हैं। टाउनहॉल केवल हिंदी भाषा में किया जा रहा है। इसका प्रसारण DD न्यूज के यूट्यूब चैनल पर आज दोपहर 12 बजे से किया जा रहा है। एक कैंडिडेट ने सवाल किया कि UPSC स्टूडेंट्स की आंसर शीट या OMR शीट क्यों नहीं दिखाता। इसके जवाब में चेयरमैन अजय कुमार ने कहा कि UPSC आंसर की जारी करता है और हर स्टूडेंट को पता होता है कि उसने क्या जवाब दिया था। फिर भी जरूरत है तो अपनी OMR…
देशभर से मानसून मंगलवार को खत्म हो गया, लेकिन बारिश का दौर जारी है। राजस्थान में बुधवार को तेज बारिश का अलर्ट है। कल जयपुर, सीकर सहित कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। जयपुर में 2 घंटे की बारिश से सड़कें तालाब बन गईं। जयपुर के इलाकों में 2 से 3 फीट पानी भर गया। दशहरा पर रावण दहन के लिए तैयार पुतले भी पानी में बहते दिखे। कोटा में 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला भीग गया। दावा है कि यह दुनिया का सबसे ऊंचा रावण का पुतला है। मौसम विभाग ने राजस्थान में दशहरे के दिन, 2 अक्टूबर…

