फरीदाबाद। पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेत्री श्रीमती सुनीता दुग्गल ने कहा है कि भारत आज एक नई आर्थिक शक्ति के रूप में विश्व मंच पर उभर रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि देश का हर नागरिक स्वावलंबी बने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाए। श्रीमती दुग्गल शनिवार को भाजपा फरीदाबाद महानगर कार्यालय, सेक्टर-2 पर ‘आत्मनिर्भर भारत’ विषय को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थी। पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि, उद्योग, स्वरोजगार एवं स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में अनेक नीतियाँ लागू की हैं, जिनसे ग्रामीण और शहरी दोनों वर्गों को…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। भाजपा, जिला कार्यालय अटल कमल पर आयोजित प्रेस वार्ता में केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि स्वदेशी संकल्प एक नारा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव है। यह एक आह्वान है कि हम अपने देश में बने उत्पादों को अपनाए, अपनी संस्कृति को गले लगाएं, और अपने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करें। हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी हमारा मंत्र है, हमारा लक्ष्य है, और हमारी शक्ति है। स्वदेशी केवल आर्थिक क्षेत्र में ही नहीं है, यह हमारी संस्कृति और आत्मा का हिस्सा है। दुनिया में भारत का योग, आयुर्वेद, हस्तशिल्प, परंपरागत उद्योग, यह सब वैश्विक पहचान…
गुजरात के कच्छ में खाड़ी और उसके आसपास अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र अब चक्रवाती तूफान बन गया है। श्रीलंका ने इसे साइक्लोन शक्ति नाम दिया है। महाराष्ट्र में 3 से 7 अक्टूबर के बीच साइक्लोन शक्ति को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसका असर मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिले में दिखेगा। यहां 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हवा की रफ्तार 65 किमी और इससे ज्यादा भी हो सकती है। 5 अक्टूबर तक महाराष्ट्र के तटों पर समुद्र में ऊंची लहरें उठने की आशंका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग…
शिवसेना (यूबीटी) के नेता और विधान परिषद सदस्य अनिल परब ने शनिवार को कहा कि वे शिवसेना के रामदास कदम के खिलाफ मानहानि का केस करेंगे। केस से मिलने वाली रकम बाढ़ प्रभावित किसानों को दान कर दी जाएगी। एकनाथ शिंदे की शिवसेना के नेता और पूर्व मंत्री रामदास कदम ने गुरुवार को पार्टी की दशहरा रैली में बालासाहेब ठाकरे की मौत को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि बाल ठाकरे का शव नवंबर 2012 में मौत की घोषणा से दो दिन पहले मातोश्री (ठाकरे परिवार का बंगला) में रखा गया था। कदम ने आरोप लगाया कि उद्धव…
भारत के पाकिस्तान बॉर्डर से सटे इलाकों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को और मजबूत करने जा रहा है। इसके लिए आर्मी ने 6 नए AK-630 एयर डिफेंस गन सिस्टम खरीदने के लिए सरकारी कंपनी एडवांस्ड वेपन एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड (AWEIL) को टेंडर जारी किया है। सेना के अधिकारियों के मुताबिक, इन गन सिस्टम की जरूरत ऑपरेशन सिंदूर के दौरान महसूस हुई, जब पाकिस्तान सेना ने जम्मू-कश्मीर और पंजाब में आबादी वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया था। अब इनकी तैनाती से इन इलाकों में हवाई खतरों से बेहतर सुरक्षा मिलेगी। ये गन सिस्टम ‘मिशन सुदर्शन चक्र’…
सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले में गिरफ्तार उनके बैंडमेट (साथी सिंगर) शेखर ज्योति गोस्वामी ने अपने बयान में चौंकाने वाले खुलासे किए। शेखर ने दावा किया है कि सिंगर के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और इवेंट ऑर्गनाइजर श्यामकनु महंत ने उन्हें जहर दिया था। दोनों ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश रची थी। शेखर जुबीन गर्ग की मौत के समय उनके साथ सिंगापुर में था। उसने पुलिस को बताया कि मैनेजर शर्मा पैन पैसिफिक होटल में उसके साथ रह रहा था और जुबीन की मौत से पहले उसका व्यवहार अजीबोगरीब था। शेखर ने बताया मैनेजर शर्मा ने समुद्र…
कफ सिरप से मध्यप्रदेश और राजस्थान में 12 बच्चों की मौत के बाद दो में राज्यों में दवाएं बैन कर दी गई हैं। एमपी में शनिवार को कोल्ड्रिफ (Coldrif) सिरप बेचने पर रोक लगा दी। उधर, राजस्थान में डेक्सट्रोमेथोरपन हाइड्रोब्रोमाइड कफ सिरप और उसे बनाने वाली कंपनी केसंस फॉर्मा को भी प्रतिबंधित कर दिया गया। इस कंपनी का प्लांट जयपुर में है। कोल्ड्रिफ (Coldrif) दवा की मैन्युफैक्चिरंग तमिलनाडु के कांचीपुरम में हो रही थी। बच्चों की मौत के बाद तमिलनाडु सरकार ने गुरुवार को उत्पादन और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। राज्य में इस दवा के थोक और रिटेल…
फरीदाबाद। हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जीवंत लोक परंपराओं को देश-दुनिया में पहचान दिलाने का श्रेय उन लोक कलाकारों को जाता है, जिन्होंने अपने समर्पण और प्रतिभा के बल पर हरियाणवी लोक कला को जन-जन तक पहुंचाया है। आज जब आधुनिकता की दौड़ में पारंपरिक कलाएं लुप्त होने की कगार पर हैं, ऐसे समय में ये कलाकार हरियाणा की आत्मा को जीवित रखने का कार्य कर रहे हैं। हरियाणवी की संस्कृति समृद्ध संस्कृति है, जिसका पूरे भारत देश के साथ-साथ विदेशों में भी डंका बजता है। ढोल-नगाड़ा, बीन, सांग, रागनी आदि हरियाणवी संस्कृति के विशेष अंग है। इस संस्कृति को…
फरीदाबाद। श्री बजरंग दल दशहरा कमेटी द्वारा बराही तालाब में रावण दहन का 25वां दशहरा शानदार तरीके से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर,केबीनेट मंत्री विपुल गोयल,मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड,भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पृजन रामपाल,पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चौधरी,हंस आहजूा, आयोजन समिति के पदाधिकारी मार्किट कमेटी के चेयरमेन पूर्व पार्षद सुभाष आहूजा,ग्रीवेन्स कमेटी के सदस्य परविन्दर मल्होत्रा(शंटी),प्रधान सन्नी नारंग,सह-अध्यक्ष सतीश आहूजा,कोषाध्यक्ष हेमंत खुराना,महासचिव पीयूष ग्रोवर,उपप्रधान संजय अरोड़ा,पवन डाबर मुख्य रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता परविन्दर मल्होत्रा(शंटी) ने की। इस मौके पर कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि धर्म एक दूसरे…
फरीदाबाद। टीबी जैसी जानलेवा बीमारी से लड़ाई में अब जनप्रतिनिधि भी मोर्चा संभालने लगे हैं। इसकी मिसाल पेश की बड़खल के विधायक धनेश अदलखा ने, जिन्होंने अपनी विधानसभा के सभी 250 टीबी मरीजों को गोद लेकर न केवल उन्हें पोषण आहार किट वितरित की, बल्कि उनके उपचार और मानसिक संबल की जिम्मेदारी भी उठाई। यह पहल फरीदाबाद ही नहीं, पूरे प्रदेश में एक अनुकरणीय उदाहरण बन रही है, जो यह दिखाती है कि जब राजनीतिक इच्छाशक्ति और सामाजिक दायित्व एक साथ आएं, तो बदलाव की जमीन तैयार होती है। अदलखा की इस पहल ने टीबी रोगियों में आशा की नई किरण…

