जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने श्रीनगर में राष्ट्रगान के दौरान खड़े न होने के आरोप में 15 युवाओं को हिरासत में लिए जाने की निंदा की। उन्होंने कहा कि कश्मीर में लोगों को जबरन यहां तक कि बंदूक की नोक पर राष्ट्रगान के लिए खड़ा किया जा रहा है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष मुफ्ती ने कहा- यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा ने हालात ऐसे बना दिए हैं कि लोगों को राष्ट्रगान के लिए मजबूर किया जा रहा है। मुफ्ती ने मुस्लिम एजुकेशनल ट्रस्ट स्कूल के मैदान का दौरा करने के बाद कहा कि पुलिस इस जमीन…
Author: Samachar Ambar
भारतीय वायुसेना के लिए तेजस विमान बना रही हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को चौथा इंजन मिल गया है। ये इंजन अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक (GE) ने सौंपा है। नवंबर तक भारतीय वायुसेना को दो तेजस मार्क-1ए फाइटर जेट मिल जाएंगे। फरवरी 2021 में सरकार ने HAL के साथ 83 तेजस मार्क-1A खरीदने के लिए 48,000 करोड़ का करार किया था, लेकिन HAL अमेरिकी इंजन की डिलीवरी में देरी की वजह से अभी तक एक भी एयरक्राफ्ट नहीं सौंप पाया है। उम्मीद है कि 2028 तक HAL सभी एयरक्राफ्ट्स वायुसेना को सौंप देगा। LCA मार्क 1A, तेजस एयरक्राफ्ट का एडवांस वर्जन…
PM मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी समारोह में बुधवार को कहा, “संघ के स्वयंसेवकों ने कभी कटुता नहीं दिखाई। चाहे प्रतिबंध लगे, या साजिश हुई हो। सभी का मंत्र रहा है कि जो अच्छा है, जो कम अच्छा, सब हमारा है। उन्होंने इस मौके पर RSS के योगदान को दर्शाने वाला स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक जो लगातार देश सेवा में जुटे हैं। समाज को सशक्त कर रहे हैं, इसकी भी झलक इस डाक टिकट में है। मैं इसके लिए देश को बधाई देता हूं। 100 साल पहले…
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (83 साल) को मंगलवार को बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके बेटे और कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने बुधवार को X पर इसकी जानकारी दी। प्रियांक ने लिखा- मल्लिकार्जुन खड़गे को पेसमेकर लगाने की सलाह दी गई है और उन्हें पहले से प्लानिंग के तहत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है और वे बेहतर महसूस कर रहे हैं। आपकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं। प्रियांक से पहले पार्टी सूत्रों ने PTI को बताया कि खड़गे को मंगलवार को बुखार और…
केंद्र ने दिवाली और दशहरा से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 परसेंट की बढ़ोतरी कर दी है। यह इजाफा एक जुलाई से लागू होगा। कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर मिलेगा। यह फैसला बुधवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में लिया गया। अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर 58% हो जाएगा। इसका लाभ 49.2 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68.7 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। इससे केंद्र सरकार के खजाने पर 10,084 करोड़ रुपए का भार आएगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बैठक में 4 नए सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी…
फरीदाबाद। राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन तथा पूर्व में राष्ट्रीय बाल आयोग की अध्यक्ष व भाजपा की राष्ट्रीय सचिव रहीं विजय राहटकर ने निगम मुख्यालय पहुंच कर फरीदाबाद की प्रथम सीधी चुनी महापौर श्रीमती प्रवीण बत्तरा जोशी से मुलाकात की तथा उनको देश में सर्वाधिक मतों से जीत कर रिकार्ड बनाने पर बधाई दीं। श्रीमती राहटकर ने कहा कि वह भी मेयर रहीं हैं, पर श्रीमती जोशी इस कारण अन्य मेयरों से अलग हैं। उन्होंने पहली बार ही सीधे मतदान में देश में सर्वाधिक अंतर से जीतने का रिकार्ड बना कर महिला शक्ति को श्रेष्ठ उदाहरण पेश किया है। इस मौके…
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के आवास बोर्ड द्वारा बीपीएल/ईडब्ल्यूएस, डिफेंस के अंतर्गत आने वाले रद्द फ्लैट्स के रिफंड की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है। इस कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के उद्देश्य से पीएमएस पोर्टल के माध्यम से लागू किया गया है। मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार ने पहले ही धनराशि को मंजूरी दे दी है। इसके अंतर्गत तीन महीने के अंदर सभी पात्र यात्रियों को धनवापसी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस कार्य को गति देने के लिए हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में “समाधान शिविर” स्थापित किया जा रहा है। लाभार्थी हरियाणा हाउसिंग बोर्ड सोसाइटी कार्यालय में अपने बैंक…
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के माननीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्री राजेश नागर ने आज गांव खेड़ी कलां में नव-नवीनीकृत एवं सौंदर्यीकृत आंगनवाड़ी केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री ने बच्चों एवं महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के निरंतर प्रयासों पर प्रकाश डाला। मंत्री ने सभी महिलाओं को दुर्गा अष्टमी की बधाई दी और 8वें राष्ट्रीय स्तरीय पोषण माह 2025 को सफल बनाने के लिए आव्हान किया। उन्होंने मोटापे पर नियंत्रण के महत्व और संतुलित आहार के लाभों के बारे में भी जानकारी दी।…
फरीदाबाद। हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा सूरजकुंड, फरीदाबाद में 2 से 7 अक्टूबर 2025 तक दिवाली मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला एनसीआर क्षेत्र में आयोजित होने जा रहा है, जिसका उद्देश्य स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को आर्थिक अवसर प्रदान करना और उनकी कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहन देना है। इस मेले में विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत कुल 467 स्टॉल बुक हो चुके है, जिनमें आर्ट एवं कल्चर, बुटीक/होम डेकोर, सजावटी सामान (लाइट, दीया, कैंडल्स, टेराकोटा), फूड स्टॉल, गिफ्ट पैक (चॉकलेट्स, कुकीज़, ड्राई फ्रूट्स आदि), ज्वेलरी, गार्डनिंग संबंधी सामान, प्राकृतिक पौधे, आइसक्रीम/जूस सेंटर, खिलौने/बच्चों के लिए सामान तथा बर्तन, क्रॉकरी,…
पलवल । के.सी.एम.वर्ल्ड स्कूल में 29 एवं 30 सितंबर को “स्विम मीट–2025” का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक अनिल भारद्वाज एवं प्रधानाचार्या पारुल भारद्वाज द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने तिरंगा हाथों में लेकर आकर्षक ओपनिंग एक्टिविटी प्रस्तुत की। इस प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तीसरी कक्षा के छात्र रक्षित सहरावत, चौथी कक्षा के छात्र अर्जुन तंवर, पाँचवीं कक्षा से अनंत, छठी कक्षा से श्रेयांश सातवीं कक्षा के छात्र मानव सहरावत और आठवीं कक्षा के छात्र शिवा चौहान ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका मन जीता। तीसरी कक्षा की छात्रा मिराया शर्मा, चौथी कक्षा की छात्रा भूमि, पाँचवीं कक्षा की छात्रा…

