फरीदाबाद। जिले के उपायुक्त विक्रम यादव ने इस पद पर तैनाती के तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं। वे 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और इससे पहले जून 2021 से अगस्त 2022 तक अंबाला जिले में भी उपायुक्त रह चुके हैं। यानी पिछले लगभग चार वर्षों से वे लगातार दो बड़े जिलों में डीसी के पद पर कार्यरत हैं। प्रशासनिक मामलों के जानकार और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार ने बताया कि जहां एक ओर अधिकांश जिलों में डीसी का कार्यकाल दो वर्ष से भी कम रहा है, वहीं विक्रम का लगातार तीन साल एक ही जिले में डीसी…
Author: Samachar Ambar
हरियाणा के गुरुग्राम में शनिवार सुबह दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार थार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया है। यूपी नंबर (UP 81 CS 2319) की इस काले रंग की थार में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें तीन युवक और तीन युवतियां थीं। हादसे में दो युवक और तीन युवतियों की मौत हुई है। वहीं एक मृत युवती की पहचान प्रतिष्ठा मिश्रा के रूप में हुई…
लद्दाख के DGP एसडी सिंह जामवाल ने शनिवार को कहा कि सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक का पाकिस्तान इंटेलीजेंस ऑपरेटिव (PIO) के एक सदस्य से संपर्क था। PIO मेंबर को पुलिस ने कुछ दिनों पहले ही पकड़ा था। वह जरूरी जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था। हमारे पास इसका रिकॉर्ड है। यही नहीं वांगचुक पाकिस्तान के न्यूजपेपर डॉन के एक इवेंट कार्यक्रम में शामिल भी हुए थे। इसके अलावा वे बांग्लादेश भी जा चुके हैं। फिलहाल इन सभी मामलों की जांच जारी है। वांगचुक को शुक्रवार दोपहर पुलिस ने उनके गांव उल्याकटोपो से गिरफ्तार किया था। उन्हें एयरलिफ्ट कर राजस्थान की जोधपुर…
UP के बरेली में जुमे पर ‘आई लव मोहम्मद’ को लेकर बवाल के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा समेत 8 लोगों को बरेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 39 लोगों को हिरासत में लिया है। मौलाना को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा, 2000 अज्ञात लोगों पर 5 थानों में मुकदमे दर्ज किए हैं। वहीं, 10 मुकदमों में 7 में तौकीर रजा का नाम है। इधर, CM योगी ने एक कार्यक्रम में कहा- “मौलाना भूल गया कि शासन किसका है। वो मानता था…
राजस्थान में शुक्रवार को मानसून अपने तय समय से 4 दिन पहले विदा हो गया। मध्य प्रदेश के 11 जिलों से मानसून की वापसी हो गई है। हालांकि, दोनों राज्यों में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों में शनिवार से 30 सितंबर तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेलंगाना के कई हिस्सों में शुक्रवार से मूसलाधार बारिश जारी है। हैदराबाद में रात भर मूसलाधार बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में 2-3 फीट तक पानी भर गया। अधिकारियों ने हिमायत सागर जलाशय के गेट खोल दिए, जिससे हालात और बिगड़ गए। चादरघाट…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा पहुंचे। उन्होंने जनता को करीब 38 मिनट तक संबोधित किया। इस दौरान PM ने आत्मनिर्भर भारत, GST बचत उत्सव, कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर बात की। PM ने कहा कि टेलीकॉम सेक्टर की शुरुआत हुई तो भारत पीछे रह गया था। सोशल मीडिया पर चुटकुले चलते थे। जाने क्या-क्या लिखा जाता था। अब भारत स्वदेशी 4जी टेक्नोलॉजी वाला पांचवां देश बन गया है। मोदी ने कांग्रेस शासित राज्यों में जारी लूटतंत्र का भी जिक्र किया। PM ने कहा, केंद्र सरकार ने टैक्स घटा दिया, लेकिन हिमाचल में कांग्रेस सरकार जनता…
फरीदाबाद। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के निर्देश पर नगर निगम वार्ड नंबर-37 के भाजपा पार्षद मुकेश अग्रवाल के संयोजन में आज मेगा सफाई अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान सेक्टर-7-10 मार्केट, 9-10 रोड मार्केट, सेक्टर-10 हाऊसिंग बोर्ड मार्केट, वाईएमसीए रोड और मार्केट में चलाया गया। इस दौरान जहां साफ सफाई करवाई गई वहीं कूड़ा इत्यादि भी उठाया गया। इस मौके पर पार्षद मुकेश अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है, हम सभी को साफ सफाई के प्रति जागरुक रहना चाहिए न केवल अपने घरों व बल्कि आसपास भी साफ सफाई रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश…
फरीदाबाद। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा आज हरियाणा युवा काँग्रेस के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कैंप में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने युवा कांग्रेस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी को काम करने के आधार पर वोट नहीं मिले, बल्कि बीजेपी ने साम-दाम-दंड-भेद के आधार पर जनादेश लूटकर सरकार बनाई है। प्रदेश की जनता बीजेपी सरकार से दुखी है। उन्होंने हरियाणा के नौजवानों से अपील करी कि वे देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे आएं। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि देश में बीजेपी की गलत नीतियों ने बेरोजगारों की फौज खड़ी कर दी है। पढ़ा-लिखा योग्य युवक रोजगार…
फरीदाबाद। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह ने राढ़ वंश के महाराजा बल्लाल सेन द्वारा वर्ष 1200 में निर्मित प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्री राहरेश्वर शिव मंदिर में देव भूमि उत्तराखंड के डाक पत्थर से लाए गए पवित्र यमुना जल एवं हरिद्वार, हरि की पौड़ी से लाए गए पवित्र गंगा जल के सम्मिश्रण से देवाधिदेव महादेव बाबा श्री राहरेश्वर जी का भव्य रूद्राभिषेक किया तदोपरांत मंदिर के प्रतिनिधि को श्रीराधे-राधे के शाल से सम्मानित कर यमुना जी की अविरलता एवं निर्मलता पर चर्चा किए। चर्चा के क्रम में डॉ.आर एन सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष भगवान श्रीराधेकृष्ण…
फरीदाबाद। मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) के स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी विभाग, मानव रचना सेंटर फॉर मेडिसिनल प्लांट पैथोलॉजी (MRCMPP) की निदेशक और प्रोफेसर डॉ. निधि दिदवानिया को “मृदा और फसल स्वास्थ्य प्रबंधन की दिशा में माध्यमिक हरित क्रांति के लिए पीजीपीआर को बढ़ावा देना” विषय पर आयोजित दसवें एशियाई पीजीपीआर सोसाइटी इंडिया चैप्टर राष्ट्रीय सम्मेलन में शिक्षण में उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार डॉ. दिदवानिया के उच्च शिक्षा में असाधारण योगदान को मान्यता देता है, जहां उन्होंने शिक्षण, अनुसंधान और छात्रों के मार्गदर्शन को सततता और नवाचार के दृष्टिकोण के…

