faridabad: स्वतंत्रता दिवस पर मानव सेवा समिति ने विद्या मंदिर स्कूल सेक्टर 15 ए के सभागार में परिवार मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी हुकमचंद लाम्बा ने ध्वजारोहण करके किया। समारोह अध्यक्ष के रूप में मधु गुप्ता संस्थापक अध्यक्ष समर्पण सेवा समिति व प्रमुख समाजसेवी एमएल शर्मा ने व विशिष्ट अतिथि के रूप में योगेश बंसल,डॉ अनीता सोनी वर्मा,कैलाश चंद गर्ग, शिक्षाविद आनंद गुप्ता, डॉ.अमित सागर शर्मा, विजय भान,राधेश्याम अग्रवाल,राजेन्द्र कुमार गर्ग,अंजू मुंजाल,विक्रम सिंह यादव ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर समिति के 16 प्रतिभाशाली सदस्यों को “सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट प्रभारी…
Author: Samachar Ambar
बल्लभगढ़। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने आज बल्लभगढ़ एसडीएम कार्यालय में अपनी शानदार प्रस्तुति देकर सभी को भावुक कर दिया। इस अवसर पर बच्चों ने भारी बारिश में देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें ‘सिंदूर ऑपरेशन’ की सफलता को विशेष रूप से मंच पर जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया। इस प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने देश की वीरता, बलिदान और सैनिकों के साहसिक कारनामों को दर्शाया, जिससे कार्यक्रम स्थल देशभक्ति की भावना से गूंज उठा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के पूर्व परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा रहे, जिन्होंने बच्चों के…
फरीदाबाद। हर साल की भांति 79वां स्वतंत्रता दिवस पर एतिहासिक गांव पाली के बुध ङ्क्षसह स्टेडियम में विशाल कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेलों का शुभारंभ कांग्रेस के विजय प्रताप सिंह के दादा जिला पार्षद के चेयरमैन चौधरी नेतराम ने किया। इस परम्परा के चलते 79वां स्वतंत्रता दिवस पर चौधरी नेतराम की चौथी पीढी विजय प्रताप सिंह यहां बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। विजय प्रताप सिंह ने सर्वप्रथम कब्बडी प्रतियोगिता में सभी स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होनें कहा कि देश की आजादी के लिए पूर्वजों ने अपने प्राणों की…
फरीदाबाद। कमला नेहरू पब्लिक स्कूल, एस जी एम नगर, एन आई टी फरीदाबाद के तत्वाधान में भारत का 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बहुत हर्षोल्लास के साथ तीन नंबर सी ब्लॉक के हनुमान मंदिर के विशाल प्रांगण में मनाया गया l इस अवसर पर बच्चों का जोश और जुनून देखते ही बनता था l बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वहाँ मौजूद सभी दर्शकों, अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया l मुख्य अतिथि के रूप में पधारे हरियाणा टूरिज्म के उपमहाप्रबंधक श्री राजपाल ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की और…
faridabad: स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर भारत सरकार द्वारा घोषित सम्मान सूची में फरीदाबाद पुलिस के 2 पुलिस अधिकारियों को “*उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक*” (*Police Medal for Meritorious Service*) प्रदान किया है। सहायक पुलिस आयुक्त राजेश कुमार व पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक यशपाल सिंह को पुलिस पदक के लिए सम्मानित किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने अपनी सेवा के दौरान अनुकरणीय कर्तव्यपरायणता, ईमानदारी तथा उल्लेखनीय कार्यों से पुलिस विभाग की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है। अपराध नियंत्रण, जनता से समन्वय और कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनका योगदान सराहनीय रहा है। पुलिस अधिकारियों की इस उपलब्धि पर फरीदाबाद…
फरीदाबाद। फरीदाबाद में गुरुवार को हुई बरसात के चलते समूचा शहर जलमग्र हो गया। हालात इतने बदत्तर हो गए कि स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के पॉश इलाके, राष्ट्रीय राजमार्ग और कालोनियां सभी तालाब सिटी के रुप में तब्दील हो गए और चहुंओर पानी ही पानी नजर आया। लोगों की समस्याओं को देखते हुए फरीदाबाद जिला कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक कांग्रेसी नेताओं के साथ सडक़ों पर उतरे और जगह-जगह जाकर जलभराव की स्थिति का जायजा लेते हुए भाजपा सरकार को उनके विकास का आईना दिखाया। घुटनों तक जमा पानी में उतरे कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि भाजपा का…
फरीदाबाद। शहर के प्रतिष्ठित विद्यासागर स्कूल में आज जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीकृष्ण वंदना के साथ हुई, जिसके बाद स्कूल के प्रांगण में रंग-बिरंगे परिधानों में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। बाल कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल्य जीवन से लेकर माखन चोर की लीलाओं और रासलीला के सुंदर दृश्य मंच पर जीवंत कर दिए। विशेष आकर्षण रहा ‘दही हांडी’ का आयोजन, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दर्शकों ने तालियों की गडग़ड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया।कार्यक्रम में बच्चों ने पारंपरिक…
फरीदाबाद। महिला के लिव-इन पार्टनर ने उसके महज चार साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है। घटना बुधवार देर शाम शहर के सारन थाना क्षेत्र के संजय एन्क्लेव की है। पीडि़त महिला निशा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के जसवंत नगर की निवासी है। उसकी शादी रिंकू नामक व्यक्ति से हुई थी, जिससे उसे एक बेटा विशाल हुआ। आरोप है कि रिंकू शराब का आदी था और आए दिन निशा के साथ…
फरीदाबाद। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को फरीदाबाद जिले में 564 करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से 29 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 61 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत वाली 7 परियोजनाओं का उद्घाटन और 433 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत वाली 22 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बदोली में 3 करोड़ 24…
फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज फरीदाबाद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 1947 के भारत विभाजन की भीषण त्रासदी का स्मरण करते हुए लाखों विस्थापित परिवारों की पीड़ा और संघर्ष को नमन किया। इस मौके पर उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि विभाजन से संबंधित साहित्य एवं दस्तावेजों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी ताकि लोगों को विभाजन के बारे में जानकारी मिल सके। साथ ही, विभाजन विभीषिका के विषय को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा, ताकि हमारे पूर्वजों ने जो अत्याचार सहे उनकी जानकारी आने वाली पीढिय़ों को मिल…

