faridabad: बता दें कि थाना छायंसा में हरिचंद वासी गढखेडा, फरीदाबाद ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि 7 अगस्त को जब वह अपने घर की बैठक में बैठा था तो दीपक नाम का लडका उसे गाली देने लगा जिसके बाद वह उठ कर घर के अंदर चला गया। तभी कुछ देर बाद उसके भाई दुलीचंद ने दीपक से पूछा की गाली गलौच क्यों कर रहा है तो दीपक ने चाकू निकाल कर उसके पेट में मार दिया। जिस शिकायत पर थाना छायंसा में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते…
Author: Samachar Ambar
Faridabad : बता दें कि थाना कोतवाली में गुरूचरन वासी एन.आई.टी फरीदाबाद ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि 13 अगस्त को उसके पास एक कॉल आया जिसमें उसके पडोसी ने बताया की कुछ लोग उसके घर का ताला तोड रहे है और सामान उठा कर ले जा रहे है। जब वह अपनी दुकान पर काम करने वाले दो लडको के साथ घर पहुंचा तो देखा 5/6 लोग उसके घर में घुसे हुए थे और जब उसने उनसे बात करने की कोशिश उन्होंने उस पर हमला कर दिया। जिस शिकायत पर थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया…
फरीदाबाद। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में आवागमन शुरु हो गया और जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे -वैसे मंदिर में श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए बड़ी संख्या में पहुंचने लगे। मंदिर को इस बार जन्माष्टमी पर्व को लेकर विशेष रुप से सजाया गया था। जन्माष्टमी के पर्व का शुभारम्भ भजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार वोहरा द्वारा जोत प्रचंड करके किया गया जबकि प्रातः 09:00 बजे कान्हा जी की पूजा-अर्चना मंदिर के सदस्य कमल कपूर व् उनकी धर्म-पत्नी मनीषा कपूर द्वारा की गई। इस…
फरीदाबाद:महादेव मंदिर सेवा समिति सैक्टर 8 में जन्माष्टमी का त्यौहार प्रधान किरन शर्मा की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने बहुत सुन्दर झांकियाँ व कन्हैया के भजनों पर नृत्य किया। इस मौके पर बेटी बचाओ अभियान के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद व रेडियो जॉकी मोनिक आज़ाद को स्मृति चिन्ह देकर वचुन्नी ओढक़र सम्मानित किया। हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि पिछले कई वर्षों से इस मन्दिर में मुझे समाजसेवा के लिये सम्मानित किया जाता है जोकि मेरे लिये भगवान श्रीकृष्ण का आर्शिवाद होता है जिससे मुझे समाजसेवा करने का बल मिलता है उन्होंने इसके लिये मंदिर की प्रधान किरन शर्मा, महासचिव संजय सपरा, कोषाध्यक्ष एस बी कुम्हार व उनकी टीम का धन्यवाद किया।रेडियो जॉकी महारानी रेडियो के मोनिक आज़ाद ने भी मन्दिर की टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि यहाँ प्रत्येक वर्ष बहुत ही भव्य समारोह होता है। जन्माष्टमी के शुभअवसर पर आज़ाद को बाँकेबिहारी मन्दिर तथा अन्य कई मन्दिरों में भी सम्मानित किया गया। प्रधान किरन शर्मा ने कहा कि हरीश आज़ाद पिछले 20 वर्षों से कन्या भू्रण हत्या रोकने के लिये बहुत ही महान कार्य कर रहे हैं तथा इनके साथ वह देशहित के कार्यों में भी समर्पित रहते हैं।उन्होंने कहा कि उनकी समाज सेवा की लगन शहर के लिये प्रेरणा स्त्रोत है।
फरीदाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने फरीदाबाद के विभिन्न मंदिरों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर पूजा अर्चना की और भगवान श्रीकृष्ण का आर्शीवाद लिया। इस दौरान मंदिरों में मंदिर प्रबंधन कमेटियों ने सुमित गौड़ का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर सभी लोगों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए सुमित गौड़ ने कहा कि आज पूरे देश भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव के धूम है, फरीदाबाद शहर के मंदिरों में भी इस बार इस उत्सव को लेकर भव्य झांकियां बनाई गई है, जो कि लोगों का मंत्रमुगध…
लखनऊ के एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला अमेरिका से भारत आ गए हैं। वे शनिवार देर रात दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने शुभांशु का स्वागत किया। लखनऊ से शुभांशु से मिलने पिता शंभू दयाल शुक्ला और बहन शुचि मिश्रा भी पहुंची हैं। शुचि मिश्रा से दैनिक भास्कर ने फोन से बात की। उन्होंने बताया कि भाभी (कामना) बच्चे को लेकर दिल्ली पहले पहुंचीं। वह रात करीब 10 बजे दिल्ली आ गई थीं। इसके करीब 4 घंटे बाद शुभांशु दिल्ली आए। हम लोग नोएडा वाले घर में साथ रुके हैं। शुचि ने…
वरिष्ठ कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद के RSS को तालीबान कहने के बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस हर राष्ट्रवादी संगठन को गाली देती है और पीएफआई व सिमी जैसे प्रतिबंधित कट्टरपंथी संगठनों से प्यार करती है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता तालिबानी है। महात्मा गांधी और जयप्रकाश नारायण ने आरएसएस की प्रशंसा क्यों की? (पूर्व राष्ट्रपति और कांग्रेस के दिग्गज नेता) दिवंगत प्रणब मुखर्जी आरएसएस मुख्यालय क्यों गए थे? मैं RSS की तुलना तालिबान से ही करूंगा: बीके पूर्व सांसद बीके हरिप्रसाद ने शनिवार को समाचार एजेंसी एएनआई…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के रोहिणी में देश के पहले 8 लेन एलिवेटेड हाईवे द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-2) का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ को अपनाने को कहा। पीएम का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर खींचतान चल रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में रूस से तेल आयात को लेकर भारतीय वस्तुओं पर अतिरिक्त 25% शुल्क लगाने का ऐलान किया है। 25% टैरिफ 7 अगस्त से लागू हो चुका है, जबकि…
फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस OTT विनर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर रविवार (17 अगस्त) की सुबह 6 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इसका एक VIDEO भी सामने आया है, जिसमें चेहरे ढके और हेलमेट पहने दो युवक दिखाई दे रहे है। वे भागते हुए आते है और एल्विश के घर पर 24 गोलियां चलाते दिख रहे हैं। ये गोलियां एल्विश के घर की बालकनी, दीवारों और खिड़की और दरवाजों पर लगीं। जिस वक्त फायरिंग हुई घर में एल्विश नहीं थे। उनकी मां सुषमा यादव और केयरटेकर घर पर थीं। हालांकि घर के भीतर होने की वजह से…
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में रविवार सुबह बादल फटा है। जम्मू-कश्मीर में बादल फटने की ये बीते 3 दिन में दूसरी घटना है। आज कठुआ जिले में बॉर्डर से सटे इलाके में 3 जगह बादल फटा। जोद घाटी इलाके में 7 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं। जोद के अलावा मथरे चक, बगार्ड-चंगड़ा और दिलवान-हुटली में भी लैंडस्लाइड हुई। 14 अगस्त को भी जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के चसोटी में भी ऐसी ही घटना हुई थी। लैंडस्लाइड के बाद जोद गांव का शहर से संपर्क टूट गया था, काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम गांव पहुंची। घरों में…

