Author: Samachar Ambar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बैठक में 2 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई। इसमें राजस्थान के कोटा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और ओडिशा में कटक-भुवनेश्वर 6 लेन रिंग रोड शामिल है। वैष्णव ने बताया कि पहला प्रोजेक्ट राजस्थान के कोटा-बूंदी में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का है, जिसकी अनुमानित लागत 1507 करोड़ रुपए होगी। दूसरा प्रोजेक्ट ओडिशा में 110.875 किमी लंबी और 6-लेन वाली कटक-भुवनेश्वर कैपिटल रीजन रिंग रोड का है। इसके निर्माण पर करीब 8307.74 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इससे पहले पीएम मोदी की अध्यक्षता में…

Read More

लखनऊ के एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला ने सोमवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। PM मोदी ने शुभांशु से हाथ मिलाया और गले लगा लिया। पीठ थपथपाते हुए उन्हें शाबाशी भी दी। इस दौरान पीएम मोदी ने लगभग 8 मिनट तक शुभांशु का इंटरव्यू लिया। अंतरिक्ष मिशन, होमवर्क प्रोजेक्ट, माइक्रोग्रैविटी एक्सपीरियंस और गगनयान कार्यक्रम को लेकर विस्तार से बातचीत की। मोदी ने शुभांशु से कहा कि देश को अब 40-50 एस्ट्रोनॉट्स तैयार करने होंगे।पीएम मोदी: अंतरिक्ष में मूंग और मेथी उगाने का प्रयोग कैसा रहा। शुभांशु: स्पेस स्टेशन पर फूड एक बड़ी चुनौती है। जगह सीमित होती है और कार्गो…

Read More

सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को राष्ट्रपति और राज्यपालों पर बिलों पर हस्ताक्षर करने के लिए डेडलाइन लागू करने वाली याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने कहा, ‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आर्टिकल 143 के तहत कोर्ट से राय मांगना गलत नहीं है।’ मुर्मू ने मई में सुप्रीम कोर्ट से राय मांगी थी कि क्या राष्ट्रपति या राज्यपाल विधेयकों पर फैसला लेने में अनिश्चितकाल तक देरी कर सकते हैं या कोई डेडलाइन तय की जा सकती है। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई समेत 5 जजों की बेंच ने यह भी स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति सलाहकारी अधिकारिता (एडवाइजरी ज्यूरिडिक्शन) में बैठी है,…

Read More

लोकसभा और राज्यसभा में वोटर वेरिफिकेशन और वोट चोरी को लेकर मंगलवार को भी विपक्ष ने हंगामा किया। सफल स्पेस मिशन पर चर्चा के दौरान लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए अमेरिका, चीन और पाकिस्तान के कहने पर देश के स्पेस मिशन को कमजोर किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केरल के प्रसिद्ध इसरो वैज्ञानिक नंबी नारायणन को CBI के जरिए 1994 में गलत तरीके से गिरफ्तार कराया। इस साजिश से भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को बहुत नुकसान हुआ। इसलिए कांग्रेस नहीं चाहती कि इस विषय पर सदन में चर्चा हो।…

Read More

I.N.D.I.A ने सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी को मंगलवार को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से होगा। 79 साल के रेड्‌डी गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और गोवा के पहले लोकायुक्त रह चुके हैं। वे आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। 2007 में सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। खास बात है कि दोनों उम्मीदवार दक्षिण से हैं। रिटायर्ड जस्टिस रेड्डी आंध्रप्रदेश से, जबकि सीपी राधाकृष्णन तमिलनाडु से हैं। दोनों 21 अगस्त को नामांकन दाखिल करेंगे। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 9 सितंबर को वोटिंग होगी।…

Read More

फरीदाबाद: फरीदाबाद के जिलाधिकारी विक्रम सिंह ने सोमवार को यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने की संभावना को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक की। उन्होंने कहा कि जलस्तर बढ़ने से यमुना के किनारे बसे मोहना, लतीपुर, मंझावली समेत लगभग डेढ़ दर्जन गांव प्रभावित हो सकते हैं। डीसी ने अधिकारियों को पंचायत स्तर पर 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित सभी संबंधित अधिकारी गांवों की निरंतर निगरानी करें और चौकीदारों को 24 घंटे पहरेदारी और मुनादी कराने का कड़ाई से पालन करवाएं। डीसी ने कहा कि बाढ़ से निपटने के…

Read More

फरीदाबाद। जिला फरीदाबाद में आयोजित होने वाली उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक को लेकर आज एक अहम तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक होटल राजहंस, सूरजकुंड, फरीदाबाद के सम्मेलन कक्ष में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता मंडलायुक्त संजय जून ने की। उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की यह 32वीं बैठक आगामी 11 सितम्बर 2025 को सूरजकुंड, फरीदाबाद में आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण परिषद की बैठक में चार राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल, मुख्य सचिव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण शिरकत करेंगे। परिषद आंतरिक सुरक्षा, सीमा प्रबंधन, क्षेत्रीय विकास, कानून व्यवस्था और अंतर-राज्यीय सहयोग जैसे अहम विषयों…

Read More

फरीदाबाद। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि जिला कांग्रेस कार्यालय सेक्टर-9 में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक सहित अन्य कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर बलजीत कौशिक ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस दृढ संकल्प के व्यक्ति थे और उन्होंने देश के युवाओं में अदम्य साहस भरने का काम किया। उनका नारा था कि तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा और इस नारे से प्रभावित होकर…

Read More

फरीदाबाद। भाजपा फरीदाबाद महानगर की जिला कार्यकारिणी की बैठक प्याली चौक स्थित होटल शगुन गार्डन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता फरीदाबाद महानगर के जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने की, जबकि बैठक में मुख्य रुप से पूर्व मंत्री व बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा, एनआईटी के विधायक सतीश फागना, महापौर प्रवीण जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय गौड़, पूर्व विधायक पं. टेकचंद शर्मा, हुकमचंद भाटी सहित भाजपा फरीदाबाद महानगर के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह एवं जिला प्रभारी कमल यादव ने भारत माता और डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प…

Read More

फरीदाबाद। अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में प्रधान देवेंद्र कुमार गुप्ता, महासचिव दिनेश गुप्ता एवं कार्यकाल प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में एंटी रैगिंग सप्ताह का समापन किया गया। गौरतलब है कि महाविधालय प्रांगण में 12-18 अगस्त, 2025 तक विभिन विषयों पर प्रतिदिन रैगिंग के खिलाफ विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। अन्तिम दिन पोस्टर मेकिंग, प्रतियोगिता स्लोगन लेखन, एवं निबंध लेखन प्रतियोगितायों का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विवेक झा बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र ने प्रथम स्थान, जीया बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा ने द्वितीय स्थान तथा ट्विंकल शर्मा बीए…

Read More