Author: Samachar Ambar

पांच दिन पहले ईरान पर बीटू बॉम्बर्स से बम बरसाने वाले ट्रम्प को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई जिसने अमेरिकी राष्ट्रपति का पारा चढ़ा दिया। दरअसल, सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि ट्रम्प प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि वह ईरान को नागरिक (सिविलियन) एटमी प्रोग्राम के लिए लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपए की मदद दिलाने को तैयार है। फोदों साइट के बदले नया एटमी केंद्र बनाने का प्रस्ताव भी है। ईरान को कुछ प्रतिबंधों में ढील देकर 50 हजार करोड़ की जब्त संपत्ति (फ्रोजेन एसेस्ट्स) जारी करने की भी योजना है। अगले हफ्ते प्रस्तावित बैठक में कतर…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री नरसिंह राव की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भारत के विकास के महत्वपूर्ण चरण के दौरान उनके ‘‘प्रभावी नेतृत्व’’ के लिए देश उनका आभारी है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि राव की बुद्धिमत्ता, विवेक और विद्वत्ता की व्यापक रूप से सराहना की जाती है। वर्ष 1991 से 1996 के दौरान राव के प्रधानमंत्री काल को देश की आर्थिक यात्रा में सबसे निर्णायक अवधि माना जाता है, क्योंकि भारत एक गंभीर भुगतान संतुलन संकट का सामना कर रहा था। राव ने कई आर्थिक सुधार किए…

Read More

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को राज्य को देश के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में बहाल करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। अब्दुल्ला ने कहा, “जम्मू-कश्मीर को देश के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में बहाल करना और उसे कायम रखना सरकार और पर्यटन हितधारकों का सामूहिक कर्तव्य है।” मुख्यमंत्री यहां शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एसकेआईसीसी) में उद्योग मंडल फिक्की और जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ‘जम्मू-कश्मीर पर्यटन पुनरुद्धार वार्ता’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, “यह हमारा दायित्व है कि हम अपनी शक्ति के अनुसार हरसंभव प्रयास करें ताकि…

Read More

दिल्ली के अमन विहार इलाके में दो घंटे के भीतर चाकूबाजी की अलग-अलग घटनाओं में एक नाबालिग सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।= अधिकारी ने बताया कि पहली घटना बृहस्पतिवार रात 8:31 बजे की है और अमन विहार पुलिस थाने को पीसीआर कॉल के जरिये सुल्तानपुरी के शनि बाजार रोड के नजदीक चाकूबाजी की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि इस घटना में एक नाबालिग की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम किराड़ी के बलबीर नगर में घटनास्थल…

Read More

जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक ट्रक के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ट्रक जम्मू से श्रीनगर जा रहा था, तभी चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रक नचिलाना क्षेत्र में एक गहरी खाई में गिर गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक और उसके सहायक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को चिकित्सकीय-कानूनी औपचारिकताओं के लिए बनिहाल स्थित उप-जिला…

Read More