Author: Samachar Ambar

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार में ग्रीवेंस मेंबर नियुक्त होने के उपलक्ष्य में आरडब्लूए सेक्टर 37 के प्रधान आईडी शर्मा एवं उनकी समर्पित टीम द्वारा पुष्पगुच्छ देकर किया गया स्वागत एवं अभिनंदन। राहुल यादव अपने स्वागत समारोह के लिए सेक्टरवासियों का दिल से धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए अपार भावनाओं का क्षण है। यह केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि मेरे कंधों पर समाज की अपेक्षाओं और विश्वास का दायित्व भी है। राहुल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आप सभी सेक्टरवासी मेरा परिवार हैं। आपका स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। यह मुझे निष्ठा…

Read More

फरीदाबाद। विश्व सीनियर सिटीजन डे के अवसर पर वीरवार को मानव सेवा समिति द्वारा मानव भवन सेक्टर 10 में एक्यूप्रेशर चिकित्सा का निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया गया। इस कैम्प में थैरेपिस्ट कल्पना गुप्ता ने एक्यूप्रेशर और मैग्नेटिक थेरेपी के माध्यम से 24 वरिष्ठ नागरिकों का उपचार किया। मरीजों को साइटिका, कमर दर्द, कंधे व घुटनों के दर्द, अस्थमा जैसी समस्याओं से राहत प्रदान की गई। इसके साथ ही उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित आहार के बारे में भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कैम्प में रेखा गुप्ता और भूपेंद्र कुमार ने सहायक की भूमिका निभाई और आयोजन…

Read More

फरीदाबाद। फरीदाबाद में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने 80 वर्ष और उससे अधिक उम्र के 20 वरिष्ठ रिटायर्ड कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाल और फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर कांता खुल्लर, चुन्नू राम, इंद्रजीत, बलवीर, रामप्रसाद, एम.पी. विज सहित अन्य वरिष्ठ कर्मचारी मौजूद रहे। 90 वर्ष के डालचंद तंवर और 89 वर्ष के टी.डी. जटवानी जैसे वरिष्ठ सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी सम्मानित सदस्य अपने सम्मान से बेहद खुश नजर आए और एक-दूसरे से मिलकर खुशी जताई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष…

Read More

फरीदाबाद।  करीब 40 दिन पहले रहस्यमयी तरीके से लापता हुए प्रॉपर्टी डीलर हरवीर सिंह मलिक (47) का शव बुधवार शाम सूरजकुंड थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ आश्रम के पास घने जंगलों में एक पुलिया के नीचे से बरामद हुई। शव को कपड़ों और चादर में लपेटकर गट्ठर की तरह पेड़ों के नीचे फेंका गया था, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पहचान उसके हाथ में पहने कड़े और बालों से हुई। जानकारी…

Read More

फरीदाबाद। भाजपा ग्रेटर फरीदाबाद के मंडल उपाध्यक्ष मनीष चौधरी ने अपने जन्मदिन को इस बार कुछ अलग और सराहनीय तरीके से मनाया। सेक्टर-86 स्थित ओमेक्स हाइट्स सोसायटी में उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान को आगे बढ़ाते हुए समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। इस अवसर पर वार्ड-35 के पार्षद सचिन शर्मा, मनोनीत पार्षद प्रियंका बिष्ट बुधानी, एडवोकेट मुक्ता राव (मेंबर, यादव महिला महासभा), पावन शर्मा, अनुज त्यागी, सामाजिक कार्यकर्ता किरण शर्मा (जो गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रही हैं), और कई बच्चों ने मिलकर छायादार पौधे लगाए। मनीष चौधरी ने कहा कि मेरा जन्मदिन इस…

Read More

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी ने गुरुवार को नामांकन भरा। रेड्डी ने चार सेट में नामांकन दाखिल किया। खड़गे समेत 20 नेता प्रस्तावक बने। नामांकन के समय लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, NCP (SP) प्रमुख शरद पवार सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे। रेड्डी ने नामांकन दाखिल करने से पहले संसद परिसर में प्रेरणा स्थल पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को होगा। नामांकन दाखिल करने के बाद बी सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि यह चुनाव केवल एक व्यक्ति का…

Read More

इंडियन एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला ने कहा कि एक्सियम मिशन के तहत हम इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में दो हफ्ते रहे। मैं मिशन पायलट था, मैं कमांडर था मैं सिस्टम को कमांड कर रहा था। ISS में दो हफ्ते के दौरान हमने कई एक्सपेरिमेंट किए। कुछ तस्वीरें लीं। इसके लिए हमने कई ट्रेनिंग ली। यह एक अलग ही अनुभव था। दिल्ली में मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शुभांशु ने कहा- अगर हम कहें कि डर कभी नहीं लगता, ये कहना गलत होगा। डर सबको लगता है लेकिन हमारे पीछे एक भरोसेमंद टीम होती है जिसे हम अपनी…

Read More

संसद के आखिरी दिन लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद पीएम मोदी ने NDA गठबंधन के नेताओं के साथ चाय पर बैठक की। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार इसी दौरान मोदी ने कहा- विपक्ष, खासकर कांग्रेस में कई युवा और प्रतिभाशाली नेता हैं। लेकिन परिवारवाद और असुरक्षा के कारण उन्हें बोलने का मौका नहीं मिलता है। इसके अलावा, पीएम ने कहा कि संसद का मानसून सत्र शानदार रहा। इसमें कई महत्वपूर्ण बिल पास हुए। साथ ही विपक्ष की आलोचना की, क्योंकि उन्होंने महत्वपूर्ण बिलों पर बहस करने के बजाय हंगामा किया। इंडिया टुडे ने सोर्स के हवाले से…

Read More

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को केंद्र सरकार ने Z कैटेगरी की VIP सुरक्षा प्रदान की है। CM सिक्योरिटी में 22 से 25 हथियारबंद जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे। गुप्ता और उनके आधिकारिक आवास की सुरक्षा अर्धसैनिक बल का VIP सिक्योरिटी ग्रुप करेगा। यह ग्रुप केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सोनिया-राहुल और प्रियंका गांधी की सुरक्षा में भी तैनात है। दरअसल, CM रेखा पर 20 अगस्त की सुबह करीब 8.15 बजे जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने हमला कर दिया। आरोपी गुजरात के राजकोट का रहने वाला राजेशभाई खीमजी है, जिसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी को…

Read More

केंद्र सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि अगर राज्यपाल विधेयकों पर कोई फैसला नहीं लेते हैं तो राज्यों को कोर्ट की बजाय बातचीत से हल निकालना चाहिए। केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान अदालतें नहीं हो सकतीं। लोकतंत्र में संवाद को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। हमारे यहां दशकों से यही प्रथा रही है। CJI बीआर गवई की अध्यक्षता वाली पांच जजों की बेंच ने गुरुवार को लगातार तीसरे दिन भारत के राज्यपाल और राष्ट्रपति की तरफ से बिल को मंजूरी, रोक या रिजर्वेशन मामले की सुनवाई की।…

Read More