फरीदाबाद। गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला कुख्यात बदमाश आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शुक्रवार सुबह फरीदाबाद में हुए एनकाउंटर के दौरान आरोपी इशांत उर्फ इशू गांधी को पुलिस की गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। यह एनकाउंटर ग्रेटर फरीदाबाद इलाके में फरीदपुर-तिगांव रोड पर हुई, जहां वह छिपा बैठा था। आरोपी इशांत उर्फ इशू गांधी फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक इशांत गांधी पर कई मामले दर्ज हैं आरोपी इशांत ने पुलिस पर चार राउंड फायरिंग पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इशांत फरीदपुर गांव…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित लॉयर्स चेंबर में वकीलों ने हाल ही में संसद द्वारा पारित ऑनलाइन गेमिंग विधेयक का स्वागत किया और इसे युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए एक सकारात्मक कदम बताया। वरिष्ठ अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ ने कहा कि विपक्ष इस विधेयक का विरोध सिर्फ राजनीतिक मकसदों से कर रहा है, जबकि असल चिंता देश के युवाओं और समाज की होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज देश में लगभग 45 करोड़ लोग ऑनलाइन गेमिंग की लत के शिकार हैं,जिससे खासकर मध्यमवर्गीय परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि देश में अब तक ऑनलाइन गेमिंग के चलते…
फरीदाबाद। जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन जल संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को एफएमडीए अधिकारियों, सरपंचों और संबंधित विभागों के साथ बैठक कर भूजल पुनर्भरण हेतु जल निकाय तैयार करने और बुढ़िया नाला से जुड़े विषयों पर चर्चा की। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन स्थलों को जल निकाय के लिए चिन्हित किया गया है, उनकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर आगामी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जो ग्राम पंचायतें भूमि उपलब्ध करवाना चाहती हैं, वे जल्द से जल्द प्रस्ताव पारित कर भेजें, ताकि…
फरीदाबाद। आज थैलासीमिया ग्रस्त बच्चे व फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया संस्था के सदस्य कंगना रनौत से मिलने उनके निवास स्थान दिल्ली गए। उनको 22 सितम्बर को होने वाले विशाल रक्तदान शिविर व जागरूकता अभियान के लिए उनको निमंत्रित किया जिसको उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया व् साथ ही आस्वस्त किया वो बच्चो के लिए आकर रक्तदान भी करेगी। फाउंडेशन के महासचिव रविंद्र डुडेजा ने कंगना रनौत को थैलेसीमिया के बारे में बताया साथ ही बताया कि कैसे उचित जानकारी से ही थेलासीमिया को रोका जा सकता है, जिसके लिए उन्होंने वादा किया कि वो संस्था के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर…
बल्लभगढ़। नगर निगम बल्लभगढ़ ज़ोन के जॉइंट कमिश्नर करण सिंह भदौरिया ने शुक्रवार को अंबेडकर चौक के पास नवनिर्मित ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। यह ऑडिटोरियम हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा लोकार्पित किया गया था। निरीक्षण के दौरान विधायक पं. मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपर चंद शर्मा, पार्षद योगेश शर्मा, महेश गोयल, सोनू वैष्णव, रवि भगत, ज्ञानेंद्र भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष गौरव विरमानी और पीडब्ल्यूडी के जेई अरुण भी मौजूद रहे। जॉइंट कमिश्नर ने बताया कि ऑडिटोरियम की बुकिंग व्यवस्था नगर निगम द्वारा जल्द शुरू की जाएगी, ताकि शहरवासी अपने सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के…
फरीदाबाद। नगर निगम की महापौर प्रवीण जोशी ने बड़खल क्षेत्र की दशकों पुरानी सीवरेज समस्या के स्थायी समाधान के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि सुरजकुंड पार्किंग एरिया की जमीन पर अब एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) स्थापित करने की मंजूरी मिल गई है, जिससे बड़खल समेत आसपास के क्षेत्र के हजारों निवासियों को लाभ मिलेगा। महापौर प्रवीण जोशी ने कहा कि इस परियोजना पर लगभग 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह एसटीपी शिव दुर्गा विहार, लक्कड़पुर और दयालबाग क्षेत्र सहित बड़खल की बड़ी आबादी को कवर करेगा। इससे न केवल सीवरेज का सही और पर्यावरण के अनुकूल समाधान…
PM ने बेगूसराय में गंगा नदी पर बने 6 लेन औंटा-सिमरिया ब्रिज का उद्घाटन किया। नीतीश कुमार के साथ प्रधानमंत्री पुल पर घूमे। उन्होंने अपने गले से गमछा निकाला और हाथ से घुमाकर लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और डिप्टी CM सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। ब्रिज के नीचे बने घाट पर प्रधानमंत्री के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहे। PM को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी घाटों पर नजर आई। प्रधानमंत्री करीब 37 मिनट तक ब्रिज पर रुके। गयाजी से 13000 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत की इससे पहले गयाजी…
सुप्रीम कोर्ट में बिहार में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR (सामान्य शब्दों में वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन) पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग (ECI) को निर्देश दिया कि वह हटाए गए वोटर्स को लिस्ट में अपना नाम जुड़वाने के लिए फिजिकली के अलावा ऑनलाइन आवेदन की अनुमति भी दे। सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा कि आधार कार्ड समेत फॉर्म 6 में दिए गए 11 दस्तावेज में से कोई भी जमा किया जा सकता है, इनमें ड्राइविंग लाइसेंस, पासबुक, पानी का बिल जैसे डॉक्यूमेंट शामिल हैं। कोर्ट ने राजनीतिक पार्टियों को मामले पर चुप्पी साधने…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर के ‘भारत चमकती मर्सिडीज’ वाले बयान पर जवाब दिया। राजनाथ ने कहा- मैं मुनीर के बयान को मजाक (ट्रोल) नहीं, बल्कि उनकी नाकामी स्वीकार करने वाला मानता हूं। रक्षा मंत्री ने कहा कि अगर हम इस गंभीर चेतावनी के पीछे छिपे ऐतिहासिक संकेत पर ध्यान नहीं देंगे तो यह हमारे लिए चिंता का विषय बन सकता है। अगर हम इस पर ध्यान दें और इसके लिए तैयारी करें तो भारत ऐसी चेतावनियों का करारा जवाब देने में सक्षम है। दरअसल, 11 अगस्त को अमेरिका दौरे पर पहुंचे मुनीर…
सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के मामले में शुक्रवार को कहा कि जिन कुत्तों को पकड़ा जाता है, उनकी नसबंदी और टीकाकरण कर जहां से उठाया है, वहीं वापिस छोड़ दिया जाए। हालांकि, रेबीज से संक्रमित और आक्रामक व्यवहार वाले कुत्तों को शेल्टर होम में ही रखा जाए। कोर्ट ने आदेश दिया कि कुत्तों को पब्लिक प्लेस में खाना न दिया जाए और नगर निगम इसके लिए अलग जगह बनाए। कोर्ट ने कहा कि ये आदेश दिल्ली समेत पूरे देश में लागू होगा। साथ ही याचिका में शामिल व्यक्ति 25 हजार और NGO 2 लाख रुपए कोर्ट में जमा कराएं।…

