फरीदाबाद। एंटी करप्शन ब्यूरो के एडीजीपी आलोक मित्तल ने कहा है कि रक्तदान लोगों की जान बचाने का काम करता है। इसलिए हर व्यक्ति को रक्तदान जरूर से जरूर करना चाहिए। श्री मित्तल बल्लभगढ़ की अग्रवाल धर्मशाला में बल्लभगढ़ पत्रकार एसोसिएशन और भारत विकास परिषद के तत्वाधान में लगाए गए रक्तदान शिविर में संबोधित कर रहे थे। शिविर में 204 लोगों ने रक्तदान किया, जिनमें 20 पुलिस कर्मचारी अधिकारी भी शामिल है। इस मौके पर उनके साथ रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा की महासचिव रही सुषमा गुप्ता, डीसीपी बल्लबगढ़ राजकुमार वालिया, एसीपी बल्लभगढ़ महेश श्योराण प्रमुख रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम का…
Author: Samachar Ambar
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में केरी सेक्टर में रविवार को नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक बड़ी घुसपैठ को सेना ने नाकाम कर दिया। इस ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक पाकिस्तानी गाइड को पकड़ लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान 22 वर्षीय मोहम्मद आरिब अहमद के रूप में हुई है, जो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के कोटली जिले के निकियाल इलाके के डेटोटे गांव का रहने वाला है। सेना के मुताबिक, पकड़ा गाइड आतंकियों की घुसपैठ में मदद कर रहा था। आतंकियों ने घने जंगल और कठिन पहाड़ी इलाके का फायदा उठाकर LoC पार करने की कोशिश…
परेश रावल ने हेरा फेरी 3 का विवाद खत्म करते हुए फिल्म में वापसी का कन्फर्मेशन दे दिया है। कुछ समय पहले ही क्रिएटिव डिफरेंस के चलते परेश रावल ने फिल्म हेरा फेरी 3 छोड़ दी थी, जिससे फैंस काफी निराश थे। हालांकि, अब एक्टर ने फिल्म में वापसी कन्फर्म करते हुए कहा है कि वो चाहते हैं कि सब साथ आएं और मेहनत करें। परेश रावल से हिमांशू मेहता के पॉडकास्ट में हेरा फेरी 3 से जुड़े विवाद पर सवाल किया गया था। इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘नहीं कॉन्ट्रोवर्सी कुछ नहीं है। मुझे लगता है कि जब कोई…
अगर आप भारतीय रेल (Indian Rail) से सफर करते हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए खास है. दरअसल, अब टिकटिंग और रिजर्वेशन प्रक्रिया में व्यापक सुधार की दिशा में कदम उठाने के लिए Indian Railway लगातार बड़े कदम उठा रही है. 1 जुलाई से जहां तत्काल टिकट बुकिंग के रूल चेंज होने वाले हैं, तो वहीं अब रेलवे बोर्ड के उस प्रपोजल पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने सहमति जताई है, जिसमें ट्रेन छूटने के आठ घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट (Reservation Chart) तैयार करने की बात कही गई थी. चरणबद्ध तरीके से होगा लागू Railway Board ने…
तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार सुबह दवा बनाने वाली फैक्ट्री की रिएक्टर यूनिट में विस्फोट हो गया। घटना में 12 मजदूरों की मौत हो गई, 34 लोग जख्मी हैं। हादसा पाशमिलारम इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सिगाची इंडस्ट्रीज में सुबह 8:.15 बजे से 9.30 बजे के बीच हुआ। राज्य के श्रम मंत्री जी विवेक वेंकटस्वामी ने कहा- अबतक 4 शव बरामद हुए हैं। हमें उम्मीद है कि अब और कोई मौत नहीं होगी। IG वी सत्यनारायण ने बताया कि घटना के दौरान फैक्ट्री में 150 लोग थे, जहां ब्लास्ट हुआ वहां 90 लोग मौजूद थे। उन्होंने कहा कि NDRF, DRF, SDRF…
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के विचारों से देशवासियों में राष्ट्र सेवा का जज़्बा पैदा होता है। मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम सुनने से जनता में उर्जा और जागरूकता का संचार होता है । मोदी जी इस कार्यक्रम के माध्यम से आम जनमानस से संवाद स्थापित करते हैं और छोटी-छोटी मगर अत्यंत महत्वपूर्ण बातों को बड़े प्रभावशाली ढंग से सामने लाते हैं। ‘मन की बात’ न केवल सरकार और जनता के बीच एक संवाद का पुल है, बल्कि यह समाज की प्रेरणादायक घटनाओं और व्यक्तियों को उजागर…
फरीदाबाद। कालिंदी हिल रेजिडेंट वेलफेयर एसो. के प्रतिनिधिमंडल ने सोसायटी में व्याप्त समस्याओं को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मुलाकात की और उन्हें एक मांगपत्र सौंपा। इस मौके पर मुख्य रुप से सोसायटी के प्रधान पंकज अग्रवाल, समाजसेवी राजीव छिब्बर, गौरव शर्मा, हेमंत शर्मा, कुलदीप जाखड़, युग ठाकुर, राजीव बैंसला, पारस राम अरोड़ा, श्री गोयल आदि मौजूद थे। मांगपत्र में सोसायटी सदस्यों ने एक बोरवेल और रेन वाटर हार्वेस्टिंग करवाने तथा स्ट्रीट लाईट इत्यादि लगवाने की मांग रखी, जिन्हें सुनने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने तुरंत ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन करके उक्त समस्याओं को…
फरीदाबाद। गांव अनंगपुर के लोगों ने रविवार को चौक पर एकत्रित होकर महापंचायत की। मेवला महाराजपुर, लक्कड़पुर और तुगलकाबाद के लोगों ने भी ग्रामीणों का समर्थन किया। स्थानीय निवासियों की मांग है कि गांव को लाल डोरा में शामिल किया जाए। अनंगपुर के प्रवेश द्वार पर अनिश्चितकालीन धरने का फैसला लिया गया है। सोमवार को ग्रामीणों की 21 सदस्यीय कमेटी जिला उपायुक्त विक्रम सिंह से मुलाकात करेगी।जिला वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार शीर्ष अदालत के आदेशानुसार अरावली वन क्षेत्र में बने 6497 छोटे-बड़े अवैध निर्माणों को हटाया जाना है। अवैध निर्माण हटाकर यहां पौधे लगाए जाएंगे। इसकी रिपोर्ट वन…
फरीदाबाद। इनेलो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रुपचंद लाम्बा ने प्रदेश की भाजपा सरकार को विकास विरोधी करार देते हुए कहा कि इस सरकार में केवल घोषणाएं की जा रही है, उस घोषणाओं को जमीनी स्तर पर लागू नहीं किया जा रहा। आज सरकार की ज्यादती से व्यापारी, किसान, गरीब, पिछड़ा हर वर्ग प्रभावित है और ट्रिपल इंजन सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। इनेलो जिलाध्यक्ष रुपचंद लाम्बा पृथला विधानसभा क्षेत्र के बड़े गांव मोहना में ग्रामीणों द्वारा आयोजित विशाल स्वागत समारोह को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान गांव की मौजिज सरदारी ने उन्हें सम्मान रुपी…
फरीदाबाद। फरीदाबाद में बारिश के चलते टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में स्कूटी सवार दो महिलाएं आ गईं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर एक महिला की मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला की हालत गंभीर है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संजय कॉलोनी के रहने वाले शशांक ने बताया कि उनकी पत्नी तृष्णा विश्वास सेक्टर-23 में एक रिश्तेदार कोंकना राय के घर में काम करती थी। शनिवार को काम खत्म करके वह वापस संजय कॉलोनी अपने घर आ रही थी। बारिश होने…

