राजा रघुवंशी मर्डर केस की जांच की रही मेघालय पुलिस की एसआईटी को रविवार को एक बड़ी सफलता मिली। एसआईटी ने गिरफ्तार प्रॉपर्टी डीलर शिलोम जेम्स की निशानदेही पर रतलाम से राजा रघुवंशी की गुम हुई सोने की चेन समेत कई अहम सबूत बरामद किए थे। अब सबूत नष्ट करने के आरोपी शिलोम जेम्स ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। शिलोम जेम्स ने कहा है कि उसने एक पुलिसकर्मी और एक वकील की सलाह पर सोनम और राज का सामान चुराया था। शिलोम के इस खुलासे से अब पुलिसकर्मी और वकील भी सवालों के घेरे में आ गए हैं।…
Author: Samachar Ambar
ग्रेटर नोएडा के पास दनकौर के बिलासपुर कस्बे में भाजपा के एक नेता ने महिला और उसके बेटे को सरेआम चप्पल से पीटा। इस घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने आरोपी नेता को गिरफ्तार कर लिया। बिलासपुर के मोहल्ला सरजेखानी निवासी अतीक अहमद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कासना मंडल के महामंत्री हैं। उधार दी गई रकम न लौटाने पर की पिटाई पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला और उसका बेटा मूलरूप से असम के रहने वाले हैं।फिलहाल वह अतीक अहमद की दनकौर के बिलासपुर कस्बे में स्थित जमीन पर झुग्गी बनाकर रहती है। दोनों…
तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में दवा फैक्ट्री में हुए धमाके में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 36 हो गया है। फैक्ट्री से 31 शव बरामद किए गए हैं। वहीं, अस्पताल में 5 लोगों की मौत हो गई। 30 से ज्यादा घायल हैं। संगारेड्डी के SP परितोष पंकज ने यह जानकारी दी है। 30 जून को फैक्ट्री की रिएक्टर यूनिट में विस्फोट हुआ था। हादसा पाशमिलारम इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सिगाची इंडस्ट्रीज में सुबह 8.15 बजे से 9.30 बजे के बीच हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PM नेशनल रिलीफ फंड से मृतकों के परिजन को ₹2 लाख और घायलों को ₹50…
देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसूनी बारिश जारी है। राजस्थान के अलवर में सोमवार को भारी बारिश के चलते सड़कों पर दो फीट तक पानी भर गया। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा-यमुना में बाढ़ जैसे हालात हैं। घाट की तरफ 500 मीटर आगे तक पानी भर गया है। हिमाचल प्रदेश के मंडी में सोमवार रात 4 जगह बादल फटने से भारी नुकसान हुआ। बाढ़ और लैंडस्लाइड से अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है, 10 लोग लापता हैं। 20 घरों को नुकसान पहुंचा है। उत्तराखंड में सोमवार को कोटद्वार-बद्रीनाथ मार्ग पर सतपुली के पास लैंडस्लाइड की वजह…
फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस परिवार के चार सदस्यों का सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन कार्यालय पुलिस आयुक्त सेक्टर 21सी में किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अभिषेक जोरवाल, भलाई निरीक्षक सहित पुलिस आयुक्त कार्यालय के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में फरीदाबाद पुलिस विभाग में सेवा देने वाले इंस्पेक्टर सत्यवान, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, इंस्पेक्टर पलटू खान व ईएचसी राजेश कुमार की सेवानिवृति पर विदाई पार्टी आयोजित की गई। अभिषेक जोरवाल, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ने कहा कि पुलिसकर्मी अपना संपूर्ण जीवन आमजन की सेवा के लिए समर्पित करते हैं तथा…
फरीदाबाद। फरीदाबाद में सेक्टर 30 स्थित पुलिस लाइन में 10वीं कक्षा की छात्रा के फांसी लगाकर सुसाइड करने के मामले में डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला पुलिस ने दर्ज किया गया है। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने सोमवार को बताया कि 26 जून को पुलिस लाइन के सेक्टर-30 स्थित टावर नंबर-2 के क्वार्टर नंबर 59 में 10वीं कक्षा की छात्रा सुरुचि ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली…
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार द्वारा संत महापुरुषों की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आगामी 13 जुलाई को भिवानी में महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती का राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रण देने के उद्देश्य से लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा सोमवार को फरीदाबाद पहुंचे। पीडबल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री श्री गंगवा ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रचार योजना के तहत समाज के विभिन्न वर्गों के महान संतों और महापुरुषों की जयंती मनाने की परंपरा शुरू की…
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने आज भतोला में पौधरोपण में भागीदारी की। इसका आयोजन लायंस क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल द्वारा किया गया था। इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि वृक्ष धरती के आभूषण हैं ।हमें इनकी संख्या निरन्तर बढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा कि धरती पर स्वच्छ हवा के लिए वृक्षों का होना बहुत जरूरी है। इसलिए सभी को वृक्ष लगाते रहना चाहिए। जितना अधिक धरती पर हरियाली होगी उतना अधिक प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग की समस्या पर नियंत्रण होगा। नागर ने कहा कि हमारी सरकार भी स्वच्छ पर्यावरण के लिए कार्य कर रही है…
फरीदाबाद। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर अस्पताल के विभिन्न विभागों के प्रमुख डॉक्टरों ने न केवल अपने अनुभव साझा किए, बल्कि समाज को डॉक्टरों की भूमिका और उनके मानसिक स्वास्थ्य की ओर भी ध्यान देने की अपील की। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. जितेंद्र कुमार ने कहा कि डॉक्टर्स डे केवल सम्मान का अवसर नहीं है, बल्कि यह दिन हमें यह सोचने पर भी मजबूर करता है कि डॉक्टरों को भी मानसिक और भावनात्मक समर्थन की जरूरत होती है। न्यूरोलॉजी विभाग के चेयरमैन डॉ.…
फरीदाबाद। हरियाणा निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने आज सोमवार को फरीदाबाद स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त फरीदाबाद विक्रम सिंह भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान श्री श्रीनिवास ने वेयरहाउस में ईवीएम मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को जानकारी देते हुए बताया कि यह त्रैमासिक रूटीन प्रक्रिया है, जिसके अंतर्गत मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा फरीदाबाद स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम…

