फरीदाबाद। फरीदाबाद रेफर मुक्त संघर्ष समिति के संयोजक सतीश चोपड़ा द्वारा पिछले 13 दिनों से की जा रही भूख हड़ताल को आज बडख़ल के एसडीएम त्रिलोक सिंह, पूर्व अन्र्तराष्ट्रीय क्रिकेटर संजय भाटिया, सीएमओ डा. जयंत आहूजा, पीएमओ डा. सतेन्द्र वशिष्ठ व एक छोटी बालिका ने जूस पिलाकर समाप्त करवाया। इस मौके पर बडख़ल के एसडीएम त्रिलोक सिंह, पूर्व अन्र्तराष्ट्रीय क्रिकेटर संजय भाटिया, सीएमओ डा. जयंत आहूजा, पीएमओ डा. सतेन्द्र वशिष्ठ व रेफर मुक्त संघर्ष समिति के संयोजक सतीश चोपड़ा व अन्य समिति सदस्यों ने सिविल अस्पताल का दौरा कर एसडीएम त्रिलोक सिंह को समस्याओं को दिखाया और एसडीएम ने इन…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बरसात का मौसम आरंभ हो चुका है और ऐसे में राज्यभर में जलभराव की समस्या को रोकने के लिए सभी संबंधित विभागों को पूरी सजगता और तत्परता से कार्य करना होगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन ड्रेनों की सफाई का कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ है, वहां तत्काल प्रभाव से सफाई कार्य प्रारंभ किया जाए। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज सभी जिलों के उपायुक्तों और संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जलभराव की समस्या की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में शहरी एवं…
फरीदाबाद। इलेक्ट्रिसिटी एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया व एनसीसीओईई के आह्वान पर बुधवार को बिजली कर्मचारियों ने उप्र सरकार द्वारा पूर्वांचल व दक्षिणांचल बिजली वितरण निगमों को निजी हाथों में सौंपने के खिलाफ सब डिवीजन स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए। प्रदर्शनों में आंदोलनरत तीन बिजली कर्मचारी नेताओं के खिलाफ विजिलेंस द्वारा एफआईआर दर्ज करने की निंदा की गई। यूनियन के नेता शब्बीर अहमद गनी, सर्कल सचिव कृष्ण कुमार, सीसी मेम्बर मनोज जाखड़, डालचंद,यूनिट प्रधान करतार सिंह,भूप सिंह कौशिक, रामकेश साहरण, दिनेश शर्मा, दिगंबर सिंह, प्रवेश बैंसला,वेद प्रकाश कर्दम,असरफ खान, सुरेन्द्र शर्मा आदि नेताओं ने अलग अलग सब डिवीजन में प्रदर्शनों को…
फरीदाबाद। नीलम चौक पर पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को एक बार फिर शरारती तत्वों ने निशाना बनाया। किसी अज्ञात व्यक्ति ने प्रतिमा पर नीले रंग का पेंट फेंक दिया। घटना के विरोध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री और नूंह के विधायक आफताब अहमद सहित कई कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, 2 महीने पहले 5 मई को नीले रंग का स्प्रे और भूरे रंग का पेंट फेंककर प्रतिमा का पूरी तरह से गंदा कर दिया गया था। थाना एनआईटी पुलिस ने उस…
फरीदाबाद। वंचित समाज इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब डॉ शेख वक्फ कानून के खिलाफ पटना के गांधी मैदान मे आयोजित रेली में शामिल होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को बताया कि रेली काफी कामयाब रही और सरकार को इस काले कानून की वापिस लेना होगा इस मौके पर डॉ शेख ने कहा कि मुस्लिम समाज को आजादी के बाद से ही समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है उस की मुख्य वजह मुसलमानों ने कभी भी मुस्लिम पार्टी का साथ नहीं दिया पहले कांग्रेस डराती थी कि अगर कांग्रेस को वोट नहीं दिया तो बी जे पी आ जाएगी…
फरीदाबाद। ग्राम भूपानी स्थित, सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि0) द्वारा आज से ‘विश्वस्तरीय निष्काम सेवा अभियान’ का प्रारम्भ हुआ । इस अभियान के तहत् सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि0) ने, अपने सभी सदस्यों सहित समाज के सम्पन्न व्यक्तियों से, अपनी एक महीने की आय को, जुलाई माह में बेसहारा लोगों को भोजन-कपड़ा और कुछ आर्थिक सहायता प्रदान करने के निमित्त लगाने की करबद्ध अपील की थी। इसी अपील के मध्य नजर आज मानवता के कल्याण हेतु फरीदाबाद सहित देश-विदेश के कई भागों में जरूरतमंद सजनों को गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले व विभिन्न गाँवो से खोज-खोज कर भोजन, कपड़े व कुछ धनराशि प्रदान की जा…
फरीदाबाद। केनरा बैंक के 120वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आरसेट्टी फरीदाबाद के प्रांगण में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केनरा बैंक के एजीएम श्री कमल कुमार जी उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन और सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम को प्रेरणादायक रूप मिला। सभी उपस्थितजनों ने मिलकर आरसेटी परिसर में पौधारोपण कर इस अनूठी पहल की शुरुआत की तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया। इस अवसर पर जनमानस को भी वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया गया, जिससे अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुडक़र पर्यावरण संरक्षण में…
फरीदाबाद। मंगलवार को फरीदाबाद के प्रसिद्ध उद्योगपति और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े अरुण बजाज ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सेक्टर -24 स्थित प्लॉट नंबर – 170 में एक पौधा लगाकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान आगे बढ़ाते हुए अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके बड़े भाई उद्योगपति राजकुमार बजाज ,उनके बेटे सौरभ बजाज , नरेश बजाज और मयंक बजाज विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर परिवार के सभी सदस्यों ने आवला और आड़ू का पेड़ लगाया। अरुण बजाज ने पौधरोपण करने के बाद कहा की देश के पीएम नरेंद्र मोदी जी ने प्रत्येक देशवासी…
फरीदाबाद। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता फरीदाबाद लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने की। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कुल 59 एजेंडों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इसमें योजनाओं के बजट व्यय, लाभार्थियों तक पहुंच, जमीनी प्रभाव और पारदर्शिता को प्रमुखता से लिया गया। मानसून को देखते हुए जलभराव से निपटने की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया गया। जेसीबी चौक, वाईएमसीए, सीकरी, गुडइयर जैसे प्रमुख स्थानों पर जलभराव और…
फरीदाबाद। अवैध निर्माण के खिलाफ मंगलवार को कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग और नगर निगम की टीम का रास्ता लोगों ने अनंगपुर चौक पर बैरिकेडिंग करके रोक दिया। महिलाएं गांव के प्रवेश द्वार पर बैठकर विरोध जता रही हैं। उनका कहना है कि गांव को नहीं टूटने देंगे। पुलिस के जवान मौके पर मौजूद हैं, लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने गांव को लाल डोरा में शामिल करने की मांग की है। रविवार को इस संबंध में पंचायत भी हुई। गौरतलब है कि ग्रामीण जिला उपायुक्त विक्रम सिंह और केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर से गांव…

