फरीदाबाद। एनआईटी पांच स्थित सुप्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर के महंत श्री ललित गिरि महाराज को यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह ने डाकपत्थर से ग्रीष्मकालीन भराव किया पवित्र यमुना जल भेंट किया। इस अवसर पर डॉ.आर एन सिंह ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का नित्य अभिषेक भी पवित्र यमुना जल से कराने की वैदिक परम्परा है। भगवान श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव अत्यंत विशेष अवसर है जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के अभिषेक का खास महत्व है। इस अवसर पर दिव्य अभिषेक हो सके इसके लिए डाकपत्थर से ग्रीष्मकालीन भराव किया पवित्र यमुना जल श्री बांके बिहारी मंदिर…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शिखा ने सोमवार को जिला परिषद फरीदाबाद के वार्ड पार्षदों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कार्यकारी अधिकारी शिखा ने वार्डों के लिए जारी विकास बजट आवंटन की जानकारी देते हुए जिला परिषद के सभी वार्ड पार्षदों को आवंटित किए गए बजट का उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ करते हुए अपने-अपने वार्ड में विकास कार्य करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में धरातल पर काम होने चाहिएं। बैठक में वार्ड नंबर 1 के लिए 1.25 करोड़ रुपए, वार्ड नंबर 2 व वार्ड नंबर 5 से लेकर वार्ड नंबर…
फ़रीदाबाद: जिला फ़रीदाबाद उपायुक्त विक्रम सिंह आईएएस के आदेशानुसार व प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण फरीदाबाद के डीटीओ मनीष सहगल एवं सरदार देवेंदर सिंह सदस्य स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल हरियाणा सरकार के मार्ग दर्शन में मोटर व्हीकल एक्ट 2019 जागरूकता आज रोड सेफ़्टी ओमनी फ़ाउंडेशन (रजि.) की टीम ने फ़रीदाबाद सेक्टर- 4 RWA के प्रधान हरीश थरेजा व इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स क्राइम कण्ट्रोल टीम प्रदेश अध्यक्ष एवं अनिल भाटिया इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स क्राइम कण्ट्रोल टीम प्रदेश कोऑर्डिनेटर की टीम के साथ मिलकर साइकिलों व ई-रिक्शा पर पर रात में चमकने वाली रिफ़्लेक्टर टेप लगाई गई आज रोड सेफ़्टी ओमनी फ़ाउंडेशन (रजि.) के…
गुवाहाटी हाईकोर्ट ने असम के दीमा हसाओ में माइनिंग के लिए एक प्राइवेट सीमेंट कंपनी (महाबल सीमेंट्स) को 3000 बीघा जमीन दिए जाने पर आपत्ति जताई। कोर्ट ने कहा- दीमा हसाओ संविधान की छठी अनुसूची के तहत आता है, जहां जनजातीय अधिकारों को पहले रखा जाना चाहिए। सुनवाई के दौरान जस्टिस संजय कुमार मेधी ने वकील से पूछा- 3000 बीघा, पूरा जिला। ये क्या हो रहा है। हम जानते हैं कि जमीन कितनी बंजर है। यह कैसा फैसला है। क्या यह कोई मजाक है या कुछ और। इसके बाद सीमेंट कंपनी के वकील ने कोर्ट को बताया कि जमीन बंजर…
गुजरात के सूरत में में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए डायमंड कंपनी की तिजोरी काटकर 20 करोड़ से ज्यादा के हीरे और नगदी चुरा लिए। इतना ही नहीं, चोर अपने साथ सीसीटीवी और डीवीआर भी ले गए। सोमवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी, एसीपी, सिटी क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। सीसीटीवी तोड़े और डीवीआर साथ ले गए तस्करों ने न केवल हीरे और नकदी चुराई, बल्कि चोरी का कोई सबूत न रहे। इसके लिए कारखाने के सभी सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया और डीवीआर भी साथ ले गए। पुलिस…
वोटर वेरिफिकेशन और वोट चोरी को लेकर विपक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि SIR पर सुप्रीम कोर्ट में चर्चा हुई। चुनाव आयोग (EC) के सभी तर्कों को कोर्ट ने नकारा है। कल EC ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की लेकिन ये नहीं बताया कि SIR इतनी हड़बड़ी में क्यों हो रहा है। इसको लेकर वो मौन थे। गोगोई ने कहा कि EC ने कल राजनीतिक दलों पर सवाल उठाए। लेकिन जब विपक्षी दल सवाल पूछ रहे हैं तो वे आरोपों का जवाब नहीं दे रहे और अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा…
DMK के राज्यसभा सांसद तिरुचि सिवा विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार हो सकते हैं। NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार शाम को I.N.D.I.A. ब्लॉक की होने वाली बैठक में नाम का ऐलान हो सकता है। दरअसल, बीते दिन NDA ने तमिलनाडु के नेता सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया था। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि I.N.D.I.A. ब्लॉक का सिवा को कैंडिडेट बनाना एक राजनीतिक कदम हो सकता है। इससे मुकाबला तमिलनाडु के दो नेताओं के बीच होगा। I.N.D.I.A ब्लॉक के नेता शाम 5.30 बजे ऑनलाइन मीटिंग करेंगे। खड़गे की अध्यक्षता में…
वोट चोरी के आरोप पर विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में सोमवार दोपहर 2 बजे भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के सफल अंतरिक्ष मिशन पर चर्चा शुरू हुई। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि आज देश शुभांशु के लौटने पर सफल अंतरिक्ष मिशन का जश्न मना रहा है, लेकिन विपक्ष अभी भी हंगामा कर रहा है और चर्चा को तैयार नहीं है। विपक्ष एस्ट्रोनॉट से नाराज कैसे हो सकता है। वोटर वेरिफिकेशन और वोट चोरी के आरोप पर विपक्ष संसद में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव ला सकता है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद…
faridabad: सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम श्री लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि भगवान ने कष्ट में जीवन जी रहे लोगों की सुरक्षा के लिए जन्माष्टमी पर अवतार लिया। उन्होंने अपने लीला चरित्र से हमें बताया कि हमें समाज में कैसे जीना चाहिए। उन्होंने हमें बताया कि कैसा चरित्र समाज को स्वीकार करना है और कैसे चरित्र को अस्वीकार करना है। उन्होंने स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज का आध्यात्मिक की अलख जगा कर लाखों लोगों को…

