जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने दोपहर 1:12 बजे अंतिम सांस ली। सत्यपाल मलिक लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। 11 मई को हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे जम्मू-कश्मीर, बिहार, गोवा और मेघालय के राज्यपाल रहे। 2018 में ओडिशा के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला। सत्यपाल 23 अगस्त 2018 से 30 अक्टूबर 2019 तक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहे। इन्हीं के कार्यकाल के दौरान ही आज ही के दिन 5 अगस्त…
Author: Samachar Ambar
उत्तराखंड के धराली में बादल फटने से खीर गंगा गांव बह गया है। घटना मंगलवार दोपहर 1.45 बजे की है। घटना के कई वीडियो और फोटोज सामने आए हैं। इनमें दिख रहा है कि पहाड़ी से बारिश का पानी और मलबा आया और 34 सेकेंड में पूरा गांव बहा ले गया। उत्तरकाशी के डीएम प्रशांत आर्या ने बताया कि अब तक 4 लोगों की मौत की खबर मिली है। 50 से ज्यादा लोग लापता हैं। कई लोगों के दबे होने की खबर है। धरावी गांव देहरादून से 218 किमी और गंगोत्री धाम से 10 किमी दूर है। रेस्क्यू टीम SDRF,…
फरीदाबाद : फरीदाबाद का बादशाह खान अस्पताल जल्द ही निजी अस्पतालों की तर्ज पर आधुनिक और सुंदर बनाया जाएगा। इसके लिए 1.80 करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल परिसर को नया रूप दिया जाएगा। परिसर में हरियाली बढ़ाने के लिए पार्क विकसित किया जाएगा, प्रवेश द्वार को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा, और दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग-अलग शौचालयों का निर्माण होगा। इन सुधारों से मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर सुविधाएं और सुखद वातावरण मिलेगा। अस्पताल परिसर में होंगे ये बदलाव अस्पताल के प्रवेश द्वार पर विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे लगाकर हरियाली को बढ़ाया जाएगा। आपातकालीन विभाग…
फरीदाबाद : फरीदाबाद के सेक्टर-55 में स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की इमारत महज नौ साल में जर्जर हो गई है। हाल ही में स्कूल के प्रधानाचार्य के कार्यालय की छत का प्लास्टर गिर गया। गनीमत रही कि यह घटना रात में हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। अभिभावकों ने भवन निर्माण में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं, जबकि स्कूल प्रबंधन का कहना है कि मरम्मत के लिए कई बार अधिकारियों को पत्र लिखा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्कूल की स्थिति और घटना का विवरण सेक्टर-55 का यह स्कूल दो शिफ्टों में संचालित…
फऱीदाबाद। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर सोमवार को विभाजन विभीषिका दिवस आयोजन समिति के प्रदेश संयोजक एवं हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डा. कृष्ण लाल मिड्डा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई। फरीदाबाद के भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल में हुई इस बैठक में कार्यक्रम के प्रदेश कलस्टर प्रमुख और सभी जिलों के प्रमुख शामिल हुए। बैठक में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को ऐतिहासिक स्वरूप देने की योजना, रचना बनाई गई। फरीदाबाद में विभाजन विभीषिका पर होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लोगों को लाने की जिम्मेदारी और खान-पान की व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा के बाद…
नई दिल्ली। चिकित्सा क्षेत्र में अग्रणीय मुकाम हासिल कर चुके एसएसबी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल अब दिल्ली के लोगों को भी उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाएगा। दिल्ली की कैलाश कालोनी में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अत्याधुनिक 50-बेड के एसएसबी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। दिल्ली में अत्याधुनिक एसएसबी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन समारोह बड़े उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने अस्पताल की आवरण पट्टिका का अनावरण किया। इस अवसर पर सांसद सुश्री बंसुरी स्वराज और विधायक श्रीमती शिखा राय भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर अस्पताल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक…
फरीदाबाद। मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स ने वाराणसी स्थित प्रमुख मल्टी-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा केंद्र मेटिस – द मेडिसिटी हॉस्पिटल के साथ एक रणनीतिक क्लिनिकल साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के साथ, मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स ने उत्तर भारत के क्लस्टर में अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया है और अब उसका नेटवर्क 1,800 से अधिक बेड वाले पाँच हॉस्पिटल्स तक विस्तृत हो गया है। मेटिस – द मेडिसिटी हॉस्पिटल एक 300 बेड की टर्शियरी केयर हॉस्पिटल है, जो एनएच-2 कॉरिडोर के पास रणनीतिक रूप से स्थित है। यह पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी बिहार और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए…
फरीदाबाद। राष्ट्रीय अंगदान दिवस पर एकॉर्ड अस्पताल की किडनी ट्रांसप्लांट टीम तथा आईएमए के संयुक्त तत्वावधान में होटल डिलाइट ग्रैंड में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रसिद्ध हास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अस्पताल चेयरमैन डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. ऋषि गुप्ता तथा डॉ. युवराज ने की। प्रसिद्ध हास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा, जिनकी हास्य-व्यंग्य से भरपूर उत्साहपूर्वक कविताओं ने सभागार में बैठी भीड़ को ठहाकों में डुबो दिया। अपनी खास शैली मैं तो अपनी बीवी से ऐसा बोलता ही नहीं…से शुरुआत करते हुए उन्होंने डॉक्टरों की जिंदगी, उनकी व्यस्तता, और मरीजों…
फरीदाबाद। आशा ज्योति विद्यापीठ स्कूल में सीबीएसई बोर्ड की उत्तर भारत महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें चंडीगढ़, पंचकूला, गुडग़ांव, पानीपत, कैथल, हिमाचल, पंजाब और हरियाणा से टीमें आई थीं। प्रतियोगिता का शुभारंभ फरीदाबाद की महापौर प्रवीण बत्रा जोशी द्वारा किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में विजेताओं को गोल्ड मेडल और नेशनल सीबीएसई टूर्नामेंट के लिए चयन अंबा प्रसाद और राकेश राणा ने पर्यवेक्षक के रूप में टूर्नामेंट के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन और निर्देशन में टूर्नामेंट का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। प्रधानाचार्य श्रीमती समिता रजा ने खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित…
फरीदाबाद। भाजपा ने भारत के विभाजन की त्रासदी को याद करने के लिए 14 अगस्त को फरीदाबाद में राज्य स्तरीय कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है। 14 अगस्त की सायं मौन यात्रा भी निकाली जाएगी। फरीदाबाद में होने वाले कार्यक्रम की योजना, रचना को लेकर सोमवार को फरीदाबाद के भाजपा जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ में फरीदाबाद लोकसभा की बैठक हुई। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने भारत के विभाजन के लिए कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार बताया। बैठक को हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं विभाजन विभीषिका समिति के प्रदेश संयोजक डा.कृष्ण लाल मिड्डा, पूर्व सांसद संजय…

