Author: Samachar Ambar

फरीदाबाद।  होटल रेडिएशन ब्लू में रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद मिडटाउन की इंस्टॉलेशन सेरेमनी 2025-26 ‘संदीपन – संकल्प से सिद्धि तक’ थीम के साथ बड़े ही गरिमामय और प्रेरणादायक माहौल में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर रोटेरियन मनोज गोयल ने क्लब के अध्यक्ष और सीमा गोयल ने प्रथम महिला के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। कार्यक्रम मे आरआई डिस्ट्रिक 3011 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन डॉ. रविंदर गुगनानी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, साथ में उनकी धर्मपत्नी रोटेरियन मोनिका गुगनानी विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर रहीं।समारोह में क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ-साथ जिले और शहर की कई…

Read More

फरीदाबाद। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन के प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत मंगलवार को बिजली कर्मचारियों ने ऑनलाइन ट्रांसफर पालिसी के खिलाफ डिवीजन स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए। प्रदर्शनों में सर्व सम्मति से तबादला नीति और एसई आपरेशन की तानाशाही तथा लंबित मांगों का समाधान न करने के खिलाफ 12 अगस्त को सेक्टर 23 सर्कल कार्यलय पर प्रदर्शन किया जायेगा। जिसमें सर्कल की सभी सब यूनिटों से हजारों की संख्या में कर्मचारी शामिल होंगे। प्रदर्शनों के बाद बिजली मंत्री और अतिरिक्त मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार, विधुत विभाग को संबोधित ज्ञापन कार्यकारी अभियंताओं को सौंपा गया। बल्लभगढ़ में प्रदर्शन का नेतृत्व…

Read More

फरीदाबाद। जिला में लिंगानुपात सुधार की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर ठोस कदम उठाते हुए उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि भ्रूण लिंग जांच और कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराधों की रोकथाम के लिए प्रशासन पूरी तरह सजग एवं सतर्क है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में नियमित रेड की संख्या में वृद्धि की जाए, ताकि लिंग परीक्षण करने वाले अपराधियों की प्रभावी ढंग से धर-पकड़ की जा सके। डीसी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि अवैध रूप से एमटीपी किट बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि…

Read More

फरीदाबाद। आरोहण ट्रस्ट द्वारा सेक्टर-12 टाउन पार्क के सामने दो हजार फलदार पौधे वितरित किए गए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस अवसर पर संस्था की प्रधान नेहा गर्ग व समाजसेवी पंकज गर्ग ने बताया कि दो हजार से अधिक हाईब्रिड फलदार पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखना हम सभी का नैतिक दायित्व है और प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी भूमिका निभानी होगी क्योंकि अगर हम ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएंगे, तभी पर्यावरण शुद्ध हो सकेगा और हमारी भावी पीढ़ी को…

Read More

फरीदाबाद। गांव जसाना के अरुण फौजी पुत्र डॉ ओमप्रकाश के बेटे लक्ष्य टोंगर ने 24 जून को फरीदाबाद जिला ताई कमांडो 35 से 38 वर्ग किलोग्राम वर्ग किलोग्राम में गोल्ड मेडल जीता व 1 जुलाई को हरियाणा ओपन ताई कमांडो में इसी वेट  38में सिल्वर पदक कुरुक्षेत्र में सिल्वर पदक जीता वह 30 जुलाई से 3 अगस्त तक नॉर्थ जोन सेकंड खरखोदा सोनीपत में सीबीएसई नॉर्थ जोन में सिल्वर मेडल जीता तथा इस टूर्नामेंट में हरियाणा राज्य के अलग से सात राज्य व तीन यू टी के खिलाडिय़ों ने भाग लिया जिनमें से टोटल 2700 खिलाडिय़ों ने भाग लिया लक्ष्य…

Read More

फरीदाबाद।  इनसो के स्थापना दिवस को आज जजपा कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समारोह दिवस के रूप में मनाया गया। फरीदाबाद के सूरजकुंड रोड स्थित गोपाल गौशाला में सुबह भारी संख्या में एकत्रित हुए इनसो व जजपा कार्यकर्ताओं ने गौमाता को गुड़ व हरा चारा खिलाया व इसके बाद  जननायक जनता पार्टी के जिला कार्यालय सेक्टर 65 एवं पृथला विधानसभा के जाजरु गांव के सरकारी स्कूल में पहुंचकर सफाई अभियान चलाया। इस पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी वे इनसो जिला अध्यक्ष रवि शर्मा ने की । जिसमें बतौर  मुख्य अतिथि जजपा के  वरिष्ठ नेता डॉ के सी बांगड़ एवं…

Read More

फरीदाबाद। अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ संभाग -1 के सभागार में सोशल एम्पावरमेंट विलेजर्स एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से ‘अश्वगंधा – एक स्वास्थ्य संवर्धक’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का भव्य आयोजन  किया गया इस कार्यक्रम का उद्देश्य औषधीय पौधों विशेषकर अश्वगंधा के माध्यम से ग्रामीण स्वास्थ्य को सशक्त बनाना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. (डॉ.) महेश कुमार दधीच (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में देवेंद्र कुमार गुप्ता, (अध्यक्ष, अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़), अधिवक्ता दिनेश कुमार गुप्ता (महासचिव, अग्रवाल कॉलेज,…

Read More

भारतीय सेना ने मंगलवार को 1971 के एक अखबार की कटिंग शेयर कर अमेरिका पर निशाना साधा है। इसमें दिखाया गया है कि 1971 के युद्ध की तैयारी में अमेरिका पाकिस्तान को हथियार दे रहा था। सेना की ईस्टर्न कमान ने X पोस्ट में लिखा- ‘इस दिन, उस साल, युद्ध की तैयारी 05 अगस्त 1971, फैक्ट जानें। 1954 से अब तक (1971) पाकिस्तान को 2 अरब डॉलर के अमेरिकी हथियार भेजे गए।’ इंडियन आर्मी का ये पोस्ट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत पर ज्यादा टैरिफ लगाने की धमकी के एक दिन बाद आया है। ट्रम्प ने सोमवार को कहा…

Read More

दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में मंगलवार को NDA संसदीय दल की बैठक हुई। इसमें NDA सांसदों ने ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव की सफलता पर PM नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने PM को हार पहनाया। सांसदों ने ‘हर-हर महादेव’, ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, PM ने सांसदों को अपने संबोधन में कहा, ‘संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग करके विपक्ष ने गलती की। इसमें उनकी ही फजीहत हुई। विपक्ष अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने में माहिर है। विपक्ष रोज ऐसी चर्चा कराए, हम इस फील्ड में…

Read More

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को संसद परिसर में कहा, ‘माननीय जजों का पूरा सम्मान रखते हुए मैं ये कहना चाहती हूं कि वे यह तय नहीं करेंगे कि सच्चा भारतीय कौन है।’ उन्होंने कहा, ‘सरकार से सवाल पूछना विपक्ष के नेता का कर्तव्य है। मेरा भाई कभी भी सेना के खिलाफ नहीं बोलेगा, उनके प्रति सम्मान रखता है। भाई की बातों का गलत मतलब निकाला गया।’ इधर, संसद भवन में NDA संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने इसी मुद्दे पर कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट की इससे बड़ी फटकार हो ही नहीं सकती।’ दरअसल, प्रियंका का ये जवाब…

Read More