Author: Samachar Ambar

faridabad: शिक्षा विभाग के आदेशानुसार वर्षा के मौसम में जल जनित बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकुनगुनिया फैलाने वाले मच्छरों से बचाव हेतु जूनियर रेडक्रॉस और सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड के सौजन्य से राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि जल जनित मलेरिया, चिकुनगुनिया, डेंगू जैसी बीमारियों को रोकने और नियंत्रित करने के लिए निरंतर निवेश और निरंतर  प्रतिबद्धता की आवश्यकता होती है। इस बीमारी के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका को खारिज कर दिया। इस याचिका में जस्टिस वर्मा ने कैश कांड को लेकर उनके खिलाफ की गई कार्रवाई को चुनौती दी थी। दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस वर्मा ने उनके घर जले नकदी नोट मामले में इन-हाउस कमेटी की रिपोर्ट और महाभियोग की सिफारिश रद्द करने की अपील की थी। रिपोर्ट में जस्टिस वर्मा को दोषी ठहराया गया है। जस्टिस वर्मा की याचिका खारिज, आगे 2 संभावनाएं इस्तीफा सौंप दें: अगर जस्टिस वर्मा अपने पद से इस्तीफा दे देते हैं तो वह महाभियोग का सामना करने…

Read More

संसद के मानसून सत्र का आज 14वां दिन है। आज भी विपक्ष के प्रदर्शन के चलते लोकसभा और राज्यसभा में पूरे दिन की कार्यवाही नहीं हो सकी। बिहार SIR पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा व राज्यसभा को कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इस बीच नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) के सदन में नेताओं की बैठक हुई। इसमें गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ही संसदीय कार्य मंत्री रिजिजू शामिल हुए। मीटिंग के बाद रिजिजू ने बताया कि मीटिंग में NDA ने प्रस्तावना पास करते…

Read More

PM नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अमेरिकी टैरिफ का जिक्र किए बिना कहा कि हमारे लिए अपने किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरे भाई-बहनों के हितों के साथ कभी भी समझौता नहीं करेगा। PM मोदी ने गुरुवार को दिल्ली में एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कहा, ‘मैं जानता हूं कि व्यक्तिगत रूप से मुझे बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी, लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं।’ PM मोदी का यह बयान अमेरिका के भारत पर 50% टैरिफ के ऐलान के एक दिन बाद आया। दरअसल अमेरिका भारत के एग्रीकल्चर और डेयरी सेक्टर में अपनी…

Read More

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में गुरुवार सुबह 10:30 बजे CRPF जवानों की बंकर गाड़ी 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 3 जवानों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। प्रशासन के मुताबिक, 5 जवानों की हालत गंभीर है। CRPF के अफसरों के अनुसार, ‘गाड़ी जवानों के एक दल को ले जा रहा था, जो सड़क से फिसलकर खड़ी ढलान से नीचे खाई में जा गिरा। 3 शव घटनास्थल से बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई घायल जवानों को गंभीर हालत में रेस्क्यू कर पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया…

Read More

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को वोटर लिस्ट में गड़बड़ पर 1 घंटे 11 मिनट तक 22 पेज का प्रजेंटेशन दिया। राहुल ने स्क्रीन पर कर्नाटक की वोटर लिस्ट दिखाते हुए कहा कि वोटर लिस्ट में संदिग्ध वोटर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के नतीजे देखने के बाद हमारा शक पुख्ता हुआ कि चुनाव में चोरी हुई है। मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट नहीं देने से हमें भरोसा हुआ कि चुनाव आयोग ने भाजपा के साथ मिलकर महाराष्ट्र के चुनाव की चोरी की है। राहुल ने कहा कि हमने यहां वोट चोरी का एक मॉडल पेश किया, मुझे लगता…

Read More

फरीदाबाद। राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक एकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राजस्थान एसोसिएशन (रजि.), फरीदाबाद द्वारा “रिश्तों का उत्सव” शीर्षक से तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेक्टर-17 स्थित मॉडर्न स्कूल के महावीर ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जिसमें भारी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिकों और परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि तीज जैसे पारंपरिक पर्व सामाजिक समरसता, नारी गरिमा और पारिवारिक बंधन को सशक्त बनाते हैं। उन्होंने…

Read More

फरीदाबाद:  बता दें कि साइबर थाना सैंट्रल में सेक्टर-17 वासी एक व्यक्ति ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास एक मैसेज आया जिसमें पिछले छ: महिने के पानी के बिल ना भरने के कारण पानी का कनेक्शन काटने बार नोटिस था और इसके साथ ही डीयूएलबी अधिकारी से बात करने के लिए नम्बर भी दिया हुआ था। जब उसने उस नम्बर पर कॉल किया तो उसे कोई जवाब नहीं मिला परंतु कुछ देर बाद उसके पास एक व्हाट्सएप कॉल आया जिसके बाद उसके पास भुगतान करके पानी के बिल को अपडेट करने के लिए एक लिंक भेजा है।…

Read More

फरीदाबाद:आज सावन के पवित्र माह में एक वर्ष के गौरीश ने स्ैक्टर 29 के शास्त्री पार्क में शिव मन्दिर के परागण में पीपल का पौधा लगाया। गौरीश के दादा हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि गौरीश के हाथों से से उसके जन्मदिन वाले दिन व सावन माह में पौधे लगवाये हैं और उन्होंने कहा कि अपने पौते गौरीश को समाज व देश की सेवा ही विरासत में देनी है जिसके लिये बचपन से ही उसे पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है और प्रत्येक वर्ष उसके जन्मदिन व सावन के शुभ अवसर उसके हाथों से पौधे लगवाया करेंगे। हरीश आज़ाद ने कहा कि सावन के महीने में सभी को कम से कम एक पीपल का पेड़ जरूर लगाना चाहिये क्योंकि सावन में पीपल का पेड़ लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्याताओं के अनुसार पीपल के पेड़ में त्रिदेव यानि ब्रह्मा, विष्णु, महेश का वास होता है इसलिये सावन में पीपल का पेड़ लगाने वाले व्यक्यिों पर त्रिदेव की कृपा होती है। पीपल का पेड़ 24 घंटे ऑक्सीज़न प्रदान करता है जिससे वातावरण शुद्व होता है और स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

Read More

फरीदाबाद। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत आगामी 15 अगस्त 2025 तक पूरे हरियाणा राज्य सहित फरीदाबाद जिले में हर घर तिरंगा अभियान हर्षोल्लास और गर्व के साथ मनाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जन-जन में देशभक्ति की भावना का संचार करना है ताकि हर नागरिक राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उसकी गरिमा को और अधिक ऊँचाई प्रदान कर सके। इसी क्रम में एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अभियान से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा…

Read More