पलवल। पलवल जिले में नवनियुक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( एडिशनल एसपी) के रूप में ममता खरब, एचपीएस ने आज विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, आईपीएस ने उन्हें पदभार ग्रहण करने पर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ममता खरब, देश की महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रह चुकी है। वर्ष 2002 में देश को कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाने पर उन्हें “गोल्डन गर्ल” के खिताब से नवाजा गया। उनकी इस उपलब्धि पर भारत सरकार द्वारा अर्जुन अवार्ड एवं हरियाणा सरकार द्वारा भीम अवार्ड से भी सम्मानित किया…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। रक्षाबंधन पर्व को लेकर जिले के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। शहर के प्रमुख बाजारों में राखी की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। रंग-बिरंगी राखियों से सजी दुकाने ग्राहकों को खूब आकर्षित करती हैं। शनिवार को बहनों ने अपने भाइयों के लिए राखियों की खरीदारी की, जिससे बाजारों में खासा उत्साह देखा गया। बाजारों में इस बार राखियों के 25 हजार से ज्यादा डिजाइन मौजूद हैं। रक्षाबंधन में अब सिर्फ एक दिन शेष हैं, ऐसे में शहर के एनआईटी-एक, एनआईटी-पांच, बल्लभगढ़, सेक्टर-15, ओल्ड फरीदाबाद, सराय ख्वाजा, तिगांव और ग्रेटर फरीदाबाद के…
फरीदाबाद। नगर आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने गुरुवार आज निगम कार्यालय के कॉन्फ्रेंस कक्ष में टैक्स विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य निगम क्षेत्र में संपत्ति कर वसूली की स्थिति की समीक्षा करना और लंबित बकायेदारों से शीघ्र वसूली के लिए रणनीति तैयार करना रहा। आयुक्त ने क्षेत्रीय कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुछ कॉलोनियों की बाउंड्री को लेकर जारी कार्य शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि प्रॉपर्टी आईडी बनवाने में आ रही समस्याएं समाप्त हों और आमजन समय पर कर जमा कर सकें। बैठक में लाल डोरा सर्टिफिकेट, सेल्फ सर्टिफिकेशन और टैक्स रिकवरी…
बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ एसडीएम कार्यालय में इन दिनों सरकारी कामकाज की आड़ में प्राइवेट लोगों का दखल दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। खासकर पटवारी धर्मवीर के इर्द-गिर्द कुछ निजी व्यक्ति न केवल दफ्तर में बैठकर लोगों से पैसों की मांग कर रहे हैं, बल्कि सरकारी दस्तावेजों में छेड़छाड़ करने से भी नहीं हिचकिचा रहे। पैसे न देने पर लोगों को गाली-गलौज और अपमानजनक व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी ही एक घटना का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है। हाल ही में सामने आए मामले में वार्ड-41 से पार्षद का चुनाव लड़ चुके विनोद गोस्वामी अपने प्लॉट…
फरीदाबाद। जिला परिषद फरीदाबाद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिखा की अध्यक्षता में आज वीरवार को एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के दौरान चलाए जाने वाले विशेष अभियान की रूपरेखा तैयार की गई। उन्होने बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला फरीदाबाद के ग्रामीण आँचल में उपायुक्त विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में दिनांक आगामी 15 अगस्त तक ‘‘हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवधि में जिला फरीदाबाद की समस्त ग्राम पंचायतों में “आजादी का…
फरीदाबाद। सेक्टर-12 टाउन पार्क में बनने वाली अत्याधुनिक “स्टेट ऑफ द आर्ट” ई-लाइब्रेरी के निर्माण कार्य को लेकर उपायुक्त विक्रम सिंह ने आज एचएसआईआईडीसी एवं हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उपायुक्त ने कहा कि यह प्रदेश की पहली ऐसी ई-लाइब्रेरी होगी जो आधुनिकतम सुविधाओं से युक्त होगी और इसका लाभ हज़ारों पाठकों को मिलेगा। डीसी ने जानकारी दी कि इस हाईटेक ई-लाइब्रेरी में एयर कंडीशन, हाई स्पीड इंटरनेट, फायर फाइटिंग सिस्टम, सुंदर फर्नीचर से युक्त विस्तृत बैठक क्षेत्र जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह ई-लाइब्रेरी सेक्टर 12 स्थित टाउन पार्क में 10,000 वर्ग फुट…
फरीदाबाद। सूरजकुंड रोड स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्री सिद्धदाता आश्रम) में वैकुंठवासी गुरुमाता अशरफी देवी जी की छठवीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आज एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण ने शिविर का शुभारंभ किया और गुरुमाता को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने श्री सिद्धदाता आश्रम परिसर में स्थित भगवान लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की और पूरे आश्रम परिसर का अवलोकन कर धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना की। श्री हरविंदर कल्याण ने इस अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के…
faridabad: शिक्षा विभाग के आदेशानुसार वर्षा के मौसम में जल जनित बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकुनगुनिया फैलाने वाले मच्छरों से बचाव हेतु जूनियर रेडक्रॉस और सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड के सौजन्य से राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि जल जनित मलेरिया, चिकुनगुनिया, डेंगू जैसी बीमारियों को रोकने और नियंत्रित करने के लिए निरंतर निवेश और निरंतर प्रतिबद्धता की आवश्यकता होती है। इस बीमारी के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने…
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका को खारिज कर दिया। इस याचिका में जस्टिस वर्मा ने कैश कांड को लेकर उनके खिलाफ की गई कार्रवाई को चुनौती दी थी। दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस वर्मा ने उनके घर जले नकदी नोट मामले में इन-हाउस कमेटी की रिपोर्ट और महाभियोग की सिफारिश रद्द करने की अपील की थी। रिपोर्ट में जस्टिस वर्मा को दोषी ठहराया गया है। जस्टिस वर्मा की याचिका खारिज, आगे 2 संभावनाएं इस्तीफा सौंप दें: अगर जस्टिस वर्मा अपने पद से इस्तीफा दे देते हैं तो वह महाभियोग का सामना करने…
संसद के मानसून सत्र का आज 14वां दिन है। आज भी विपक्ष के प्रदर्शन के चलते लोकसभा और राज्यसभा में पूरे दिन की कार्यवाही नहीं हो सकी। बिहार SIR पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा व राज्यसभा को कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इस बीच नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) के सदन में नेताओं की बैठक हुई। इसमें गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ही संसदीय कार्य मंत्री रिजिजू शामिल हुए। मीटिंग के बाद रिजिजू ने बताया कि मीटिंग में NDA ने प्रस्तावना पास करते…

