Author: Samachar Ambar

दिल्ली-NCR में शुक्रवार रात से तेज बारिश जारी है। दिल्ली के जैतपुर थाना इलाके में शनिवार दोपहर घर की दीवार गिरने से 7 लोगों की दबकर मौत हो गई। इनमें 3 पुरूष, 2 महिलाएं और 2 बच्चियां शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं, 100 से ज्यादा फ्लाइट्स देरी से उड़ान भर रही हैं। कई इलाकों में पानी भर गया है। ऐसे में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग ने आज दिनभर के लिए मौसम का रेड अलर्ट जारी किया है। इधर, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू…

Read More

एयर फोर्स चीफ एपी सिंह ने शनिवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के 5 लड़ाकू विमान गिराए गए थे। इसके अलावा एक सर्विलांस एयरक्राफ्ट को लगभग 300 किलोमीटर की दूरी से मार गिराया। यह सतह से हवा में टारगेट हिटिंग का अभी तक का रिकॉर्ड है। एपी सिंह बेंगलुरु के HAL मैनेजमेंट अकादमी ऑडिटोरियम में एयर चीफ मार्शल एलएम कात्रे मेमोरियल लेक्चर के 16वें सीजन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने शानदार काम किया, पाकिस्तान हमारा एयर डिफेंस सिस्टम नहीं भेद पाया। उन्होंने कहा,…

Read More

भारतीय वायुसेना के सौतेली मां को पेंशन लाभ देने से इनकार करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की। कोर्ट ने कहा- पेंशन योजनाओं में ‘मां’ और ‘जैविक मां’ में अंतर नहीं किया जाना चाहिए। कोर्ट ने कहा- हर मामले को उसके विशिष्ट तथ्यों के आधार पर देखा जाना चाहिए और यह तय किया जाना चाहिए कि बच्चे के जीवन में मां की भूमिका वास्तव में किसने निभाई। मामले की सुनवाई जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस उज्जल भुइयां और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह ने की। जस्टिस भुइयां ने कहा- पेंशन मामले में ‘मां का जैविक मां होना जरूरी नहीं है। साल…

Read More

फरीदाबाद। रक्षाबंधन के पावन त्योहार के बीच दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। साले ने जीजा की थार गाड़ी पर फायरिंग की और पीछा करते हुए पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आरोपी की हैरियर गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और दोनों के बीच सड़क पर हाथापाई भी हुई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। ओल्ड फरीदाबाद के ठाकुरवाड़ा निवासी पंकज ने बताया कि वे गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे दोस्तों के साथ अपनी थार गाड़ी में घर लौट रहे थे। जब वे सेक्टर-17 बाईपास से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चढ़े, तभी एक…

Read More

फरीदाबाद। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के दिशा-निर्देशों के तहत महिला थाना की ईआरवी (इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल) टीम और दुर्गा शक्ति टीम महिला सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने में लगातार सराहनीय कार्य कर रही है। इसी क्रम में जुलाई माह के दौरान रात्रि के समय अपने गंतव्य तक पहुंचने में असमर्थ 32 महिलाओं को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महिला सुरक्षा को लेकर फरीदाबाद पुलिस द्वारा नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। महिला थाना की ईआरवी और दुर्गा शक्ति टीम रात के समय ऐसी महिलाओं की मदद कर रही है जिन्हें पब्लिक…

Read More

फरीदाबाद। साइबर थाना सेंट्रल टीम ने डिजिटल ठगी के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए सज्जन दान चारण (30) को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इस मामले में 60 लाख 15 हजार रुपये से अधिक की ठगी की गई। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 27 नवंबर 2024 को धीरज नगर निवासी एक व्यक्ति को फोन आया, जिसमें कॉलर ने खुद को ट्राई का कर्मचारी बताया। बाद में बताया गया कि उसके मोबाइल नंबर का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग और अश्लील मैसेज भेजने में हो रहा है। उसे मुंबई क्राइम ब्रांच का फोन दिया गया और बताया गया कि वह 300…

Read More

फरीदाबाद। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन का त्रिवार्षिक कर्मचारी चुनाव एनआईटी फरीदाबाद के सेक्टर-23 स्थित सब डिवीजन नंबर तीन कार्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह चुनाव वर्ष 2025 से 2028 तक के कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी के गठन हेतु आयोजित किया गया था। चुनाव में बिजली बोर्ड कार्यालय सब डिवीजन नंबर तीन के सभी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चुनाव की अध्यक्षता एनआईटी यूनिट के प्रधान विनोद शर्मा ने की। पूरी प्रक्रिया में अनुशासन और पारदर्शिता का पूर्ण पालन किया गया। चुनाव के शांतिपूर्ण संचालन की जिम्मेदारी कर्मचारी नेता संतराम लाम्बा, लेखराज चौधरी और सुनील चौहान ने विशेष…

Read More

फरीदाबाद। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी कन्वेंशन हॉल में एकीकृत एमआईएस पोर्टल के सफल क्रियान्वयन हेतु क्षेत्रीय मास्टर ट्रेनर कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद सीईओ एवं उप मिशन निदेशक शिखा अंतिल ने की। कार्यशाला का उद्देश्य आरसेटीआई  योजना के अंतर्गत मास्टर ट्रेनर्स को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना और डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग हेतु तैयार करना था, जिससे वे अपने-अपने राज्यों एवं कार्यक्षेत्रों में पोर्टल का सुचारू संचालन कर सकें और लाभ अंतिम स्तर तक पहुंच सके। इस कार्यक्रम में सात राज्यों के…

Read More

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार आगामी 14 अगस्त ‘प्रदेश स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन करेगी। यह कार्यक्रम सेक्टर-12 स्थित हैलीपैड ग्राउंड में आयोजित होगा। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में शुक्रवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, फरीदाबाद भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, बल्लभगढ़ से सोहनपाल छोकर सहित अन्य पदाधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।…

Read More

फरीदाबाद। पिछले दो माह में जननायक जनता पार्टी के प्रति जनसमर्थन बढ़ा है। अनेक लोग जेजेपी से जुड़े व बहुत सारे नेताओं ने घर वापसी की और यही आने वाले दिनों में जेजेपी की ताकत बनेगी। यह बात हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कही। उन्होंने कहा कि हम निरंतर मेहनत जारी रखेंगे और जेजेपी चार गुणा स्पीड से जोरदार वापसी करेगी। वे शुक्रवार को फरीदाबाद में जेजेपी की प्रदेश स्तरीय बैठक के उपरांत पत्रकारों से रूबरू थे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पांच अगस्त को इनसो द्वारा प्रदेशभर में ‘सामाजिक सरोकार दिवस’ कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। उन्होंने…

Read More