फरीदाबाद। सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में सत्र 2025-26 के बीबीए, बी.टेक और बीसीए के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसने वातावरण को आध्यात्मिक और सकारात्मक बना दिया। सतयुग दर्शन ट्रस्ट के मेंटर श्री सजन जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सच्ची शिक्षा वह है जो ज्ञान के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन और विनम्रता को भी विकसित करे। उन्होंने विद्यार्थियों से एकाग्रता, ईमानदारी और सकारात्मक सोच अपनाने का आग्रह किया। संस्थान के प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र त्यागी जी…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का चयन होने के लिए चार महीने बाद सोमवार को नगर निगम की बैठक का मुहुर्त निकला। उसमें भी सुबह से शुरू हुई चयन की प्रक्रिया दोपहर बाद तक पूरी न हो सकी। नगर निगम में भाजपा का स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद दोनों पदों के लिए चुनाव नहीं हो सका। नगर निगम के कुल 46 वार्ड हैं। दो मार्च को हुए चुनाव व 12 मार्च को मतगणना के बाद भाजपा ने 39 सीटों पर कब्जा किया था। छह सीटों पर निर्दलीय और एक पर कांग्रेस ने कब्जा किया था। इस तरह 39…
जबलपुर से 50 किलोमीटर दूर खितौला इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने सोमवार सुबह 11 बजे बैंक लूट लिया। लुटेरों ने बैंक कर्मचारियों को कट्टा दिखाकर धमकाया। फिर 15 मिनट में 14 किलो 800 ग्राम सोना और 5 लाख 70 हजार रुपए नकद लेकर भाग निकले। लूटे गए सोने की अनुमानित कीमत साढ़े 14 करोड़ से ज्यादा आंकी गई है। पुलिस ने जिले में नाकाबंदी कर दी है। पूरे जबलपुर सहित कटनी, मंडला, डिंडोरी पुलिस को अलर्ट किया गया है। जबलपुर पुलिस के मुताबिक, वारदात इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक की है। यहां छह युवक तीन बाइकों पर सवार होकर आए। बैंक…
शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय राउत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेटर लिखा है। उन्होंने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मौजूदा स्थिति और पते की जानकारी मांगी है। राउत ने लेटर में सवाल उठाया है कि आखिर धनखड़ साहब कहां हैं, उनकी सेहत कैसी है और क्या वे सुरक्षित हैं। राउत ने पत्र में लिखा- हमारे उपराष्ट्रपति (जगदीप धनखड़) के साथ आखिर हुआ क्या है? वे कहां हैं? उनकी तबीयत कैसी है? क्या वे सुरक्षित हैं? देश को इन सवालों का सच जानने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अफवाहें फैल रही हैं कि धनखड़…
वोटर वेरिफिकेशन और वोटों की चोरी के आरोपों पर हंगामे के बीच सरकार ने सोमवार को नया आयकर बिल (नंबर–2) 2025 और कराधान कानून संशोधन बिल-2025 लोकसभा में पास कराया। राज्यसभा में गोवा विधानसभा एसटी रिजर्वेशन बिल पेश हुआ, 2 स्पोर्ट्स बिल और मणिपुर से जुड़े 3 विधेयक पेश किए गए। हालांकि इन बिलों को पेश करते समय विपक्ष का हंगामा जारी रहा। इस पर राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि चर्चा के लिए कहा जा रहा है कि हाउस ऑर्डर में नहीं है और बिल पारित हो रहे हैं। यह लोकतंत्र के साथ धोखा है। लोकतंत्र की रक्षा…
वोटर वेरिफिकेशन और चुनाव में वोट चोरी के आरोप पर विपक्ष के 300 सांसदों ने सोमवार को संसद से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला। इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिया गया। पुलिस उन्हें संसद मार्ग पुलिस स्टेशन ले गई, जहां से 2 घंटे बाद रिहा कर दिया गया। हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि यह संविधान बचाने की लड़ाई है। ये एक व्यक्ति-एक वोट की लड़ाई है, इसलिए हमें साफ वोटर लिस्ट चाहिए। वहीं प्रियंका गांधी ने कहा…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली और NCR के नगर निकायों को निर्देश दिया है कि आवारा कुत्तों को तुरंत पकड़कर नसबंदी करें और उन्हें स्थायी रूप से शेल्टर होम में रखें। कोर्ट ने कहा, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर. महादेवन की बेंच ने कहा कि दिल्ली, एमसीडी और एनएमडीसी जल्द से जल्द सभी इलाकों, खासकर संवेदनशील क्षेत्रों से कुत्ते उठाएं। जरूरत हो तो इसके लिए अलग बल बनाएं। दरअसल, कोर्ट ने 28 जुलाई को खुद नोटिस लेते हुए यह मामला उठाया था, जब संसद में पेश एक रिपोर्ट में दिल्ली-एनसीआर में रेबीज के बढ़ते मामलों और बच्चों व…
बल्लभगढ़। विधायक मूलचंद शर्मा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर पहुंचे मुख्य अतिथि, तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया। भारत मां के जयकारों से गूंजा बल्लभगढ़ विधानसभा। इस तिरंगा यात्रा में भाजपा के जिला अध्यक्ष फरीदाबाद महानगर सोहन पाल सिंह, भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा, पार्षद योगेश शर्मा, पार्षद महेश गोयल, पार्षद सोनू वैष्णव, पार्षद रवि भगत, पार्षद किरण बाला, पार्षद संगीता भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष गौरव विरमानी, मंडल अध्यक्ष संजय जांगड़ा, मंडल अध्यक्ष पवन सैनी, मंडल अध्यक्ष विपिन त्यागी, मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह सहित भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने…
फरीदाबाद। राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि देश के अमर शहीदों एवं बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए तिरंगा यात्रा से बढ़कर और कुछ नहीं हो सकता क्योंकि यह तिरंगा हमें उनके बलिदान की हर पल याद दिलाता है। वह यहां आगरा चौक से पल्ला पुल तक निकली विशाल तिरंगा यात्रा में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। मंत्री नागर ने बताया कि यह मात्र तीन रंग का झंडा नहीं है बल्कि हमारे देश का स्वाभिमान है। आज यह झंडा पूरी दुनिया में भारत की पहचान है लेकिन यह हमें असंख्य बलिदानों के बाद प्राप्त हुआ है और हमें…
फरीदाबाद। विभाजन विभीषिका दिवस की स्मृति में रविवार को बल्लभगढ़ से विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने नगर में विभिन्न स्थलों पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और विभाजन के प्रत्यक्षदर्शियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में नगर के पार्षदगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के तहत विधायक मूलचंद शर्मा सर्वप्रथम अंबेडकर चौक स्थित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात उन्होंने शहीद राजा नाहर सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और शहीद स्मारक, राजा नाहर सिंह पार्क में जाकर शहीदों को नमन किया।…

