Author: Samachar Ambar

कैश कांड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ मंगलवार को लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने महाभियोग प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। स्पीकर ने कहा, ‘मुझे रविशंकर प्रसाद और विपक्ष के नेता समेत कुल 146 सदस्यों के हस्ताक्षर से प्रस्ताव मिला है।’ उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने की मांग है। स्पीकर ने जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी का ऐलान किया। इसमें सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के 1-1 जज और 1 कानूनविद शामिल हैं। जांच समिति की रिपोर्ट आने तक यह महाभियोग प्रस्ताव लंबित रहेगा। स्पीकर…

Read More

पलवल। पुलिस अधीक्षक पलवल वरुण सिंगला, आईपीएस ने जानकारी देते हुये बतलाया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी जिला पलवल में 79 वां राष्ट्रीय पर्व-स्वतंत्रता दिवस,15 अगस्त 2025 को बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है और इसमें पुलिस के साथ नागरिकों की भागीदारी भी अत्यंत आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को अलर्ट कर दिया गया है। जिले में कानून व्यवस्था एंव शांति की…

Read More

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली-एनसीआर से सभी आवारा कुत्तों को हटाने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मंगलवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ये दशकों से चली आ रही मानवीय और साइंटिफिक पॉलिसी से पीछे ले जाने वाला कदम है। ये बेजुबान पशु कोई ‘समस्या’ नहीं हैं, जिन्हें हटाया जाए। राहुल ने X पर लिखा, ‘शेल्टर्स, नसबंदी, टीकाकरण और सामुदायिक देखभाल अपनाया जाना चाहिए। इससे बिना क्रूरता के भी डॉग्स को सुरक्षित रखा जा सकता है। पूरी तरह पाबंदी क्रूर-अदूरदर्शी है और हमारी दया-भावना को खत्म करता है। हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि जन सुरक्षा और…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें कुल 18,541 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बैठक में 4 नए सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि 6 प्रोजेक्ट्स पहले से ही स्वीकृत हैं और आज 4 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिली है। इसके तहत ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पंजाब में प्लांट्स लगाए जाएंगे, जिसके लिए 4,594 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। इससे घरेलू चिप उत्पादन, पैकेजिंग और एडवांस्ड मटेरियल को बढ़ावा मिलेगा, जिससे दो हजार लोगों को नौकरी मिलेगी।…

Read More

फरीदाबाद:  जय सेवा फाउंडेशन के संस्थापक विमल खंडेलवाल एवं मंडल बाल कल्याण अधिकारी ने फरीदाबाद के अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) के पद से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित सतवीर मान को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्हें गुलदस्ता भेंट कर और पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। सतवीर मान ने अपने प्रशासनिक कार्यकाल में उत्कृष्ट नेतृत्व और सेवा भावना का परिचय दिया है। विशेष रूप से कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान उन्होंने फरीदाबाद में राहत, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन और सामाजिक समन्वय में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनकी सक्रियता, त्वरित निर्णय क्षमता और आमजन के प्रति संवेदनशीलता ने…

Read More

फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को सेक्टर-21सी स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में फरीदाबाद के बैंक प्रबंधक, पेट्रोल पंप संचालक व ज्वेलर्स शॉप मालिकों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और सुझाव प्राप्त किये गये। गोष्ठी के दौरान पुलिस आयुक्त ने कहा कि बैंक, पेट्रोल पंप व ज्वेलर्स शॉप पर नाइट विजन के अच्छे गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाये जाये और यह भी सुनिश्चित किया जाये कि सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से चल रहे हैं, और ऐसी जगहों पर लगाये…

Read More

फरीदाबाद। गांव पन्हेड़ा कला में जिंदा बाप का श्राद्ध करने पर गांव ने पंचायत कर बेटे का हुक्का पानी बंद कर दिया। इसके विरोध में बेटे ने अब 17 अगस्त को पंचायत बुलाई है। ये पंचायत गांव मोहना की अनाज मंडी में होगी। पूरे क्षेत्र के लोगों की नजर इस पर टिकी है। इस पंचायत में आस-पास के गांवों को भी बुलाया गया है। राजेन्द्र देव का कहना है कि ये -बाप और बेटे के बीच का लड़ाई है। इसमें गांव की पंचायत कैसे फैसला सुना सकती है। मोहना मंडी में आयोजित होने वाली इस पंचायत में वो पंचों से…

Read More

फरीदाबाद। सूरजकुण्ड गोल चक्क र हुई महापंचायत के एक महीना पुरा होने के बाद निरंतर चल रहे धरने पर रविवार को गांव अनंगपुर की चौपाल पर बड़ी मीटिंग का आयोजन किया गया । पंचायत को सम्बोधित करते हुए विजय प्रताप ने कहा कि एक महिना बीतने के बाद अभी तक कोई ठोस आशवासन नहीं मिला है। इस मसले को लेकर एक प्रतिनिधिमण्डल दोबारा जनप्रतिनिधियों से मिले और जानकारी ले अगर किसी कॉमन स्थान पर जनप्रतिनिधि प्रतिनिधि मण्डल से मिलना है तो अगर समिति कहेगी तो वह भी इस मसले को लेकर जनप्रतिनिधियों से मिल कर समस्या का समाधान निकालने के…

Read More

फरीदाबाद। पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से एसपी भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो अनिल यादव ने विद्यासागर स्कूल में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर छांयसा एसएचओ रणधीर यादव, चांदपुर चोकी इंचार्ज उमेश कौशिक, विद्यालय के  डायरेक्टर शम्मी यादव, प्रिन्सिपल रेखा मलिक, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान एसपी अनिल यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। वे न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि धरती के तापमान को नियंत्रित करने और…

Read More

फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मां भारती के वीर जवानों के शौर्य के सम्मान में और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज फरीदाबाद जिले के विधानसभा तिगांव के मंडल तिगांव गांव कोरली में शहीद गोपाल भाटी शहीद स्मारक तक आयोजित तिरंगा यात्रा  बहुत भव्य तरीक़े से निकाली गई। इलाक़े के सभी गाँवों के सम्मानित व्यक्तियो ने भागीदारी रही ।भारत माता के नारों से पूरे गांव में जोश और उत्साह का माहौल रहा ।शहीद स्मारक पर शहीद गोपाल भाटी के बड़े भाई को सम्मानित भी किया ।एडवोकेट विक्रम सिंह अरुआ जिला उपाध्यक्ष भाजपा फरीदाबाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र…

Read More