पीएम मोदी का गुरुवार को 76वां जन्मदिन है। इस मौके पर देशभर में सेवा-संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम हो रहे हैं। मध्य प्रदेश में दीपोत्सव मनाया जा रहा है। सबसे बड़ा आयोजन उज्जैन में है, जहां शिप्रा नदी के घाटों और महाकाल लोक में 25 लाख जबकि मकानों-दुकानों में 10 लाख दीपक जलाए जाएंगे। उत्तराखंड के देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमुना घाट पर पीएम मोदी के नाम से पहली पूजा और आरती कराई। मोदी के जन्मदिन पर पूरे बिहार में 21 लाख दीये जलाए जाएंगे। पटना के मरीन ड्राइव पर ही ढाई से 3 लाख से ज्यादा…
Author: Samachar Ambar
दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनावों के दौरान हो रही हिंसा पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा- लोकतंत्र को अपराधियों का समाज नहीं बनाया जा सकता। अदालत ने इस मामले में डीयू प्रशासन, दिल्ली पुलिस और सरकार से कल तक रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने यह चेतावनी भी दी है कि अगर उठाए गए कदमों से वह संतुष्ट नहीं हुआ, तो वोटों की गिनती और नतीजों के ऐलान पर रोक लगा दी जाएगी। कोर्ट ने ये टिप्पणी DUSU चुनाव प्रचार के दौरान हुई हिंसा और गुंडागर्दी से जुड़ी जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान की।…
फरीदाबाद। उत्तर भारत के सबसे बड़े गणेश महोत्सव 2026 के द्वितीय दिवस पर सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क लॉन एंड बैंक्वेट में आस्था, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। महोत्सव में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा को और बढ़ा दिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने भगवान श्री गणेश के दर्शन कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया तथा आरती में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने भगवान गणपति से हरियाणा एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और…
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद द्वारा शहर में ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से बल्क वेस्ट जनरेटर सेल्फ-रजिस्ट्रेशन पोर्टल आमजन एवं संबंधित संस्थानों के लिए लाइव कर दिया गया है। इस पोर्टल का शुभारंभ नगर निगम की महापौर प्रवीण बत्रा द्वारा किया गया। इस नई पहल से शहर में कचरा प्रबंधन के नियमों का पालन सुनिश्चित करने में बड़ी मदद मिलेगी। नगर निगम प्रशासन के अनुसार, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के तहत पात्र बल्क वेस्ट जनरेटर के लिए इस पोर्टल पर अपना सेल्फ-रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य किया गया है। पोर्टल के माध्यम से संस्थान,…
फरीदाबाद।अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-85 और सेंट्रल की संयुक्त टीम ने देर रात थाना खेड़ी पुल क्षेत्र में एक रोमांचक मुठभेड़ के बाद चोरी की वारदातों में वांछित दो कुख्यात अपराधियों को दबोच लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों अपराधियों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल फरीदाबाद में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल सामान्य बनी हुई है। घायल आरोपियों की पहचान सोनू और राहुल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मोहन नगर,…
फरीदाबाद। राज्यपाल प्रो.असीम कुमार घोष ने बुधवार को फरीदाबाद जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-10 और राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल दौलताबाद का दौरा किया। इस दौरान राज्यपाल ने स्कूलों में शिक्षा, पेयजल, साफ-सफाई और बिजली सहित सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही, दोनों विद्यालयों की प्राइमरी विंग के क्लासरूम में जाकर बच्चों से सीधा संवाद किया और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने तथा जीवन में एक अच्छा व जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया। विद्यालय परिसर में पहुंचने पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और हरियाणा की प्रथम महिला मित्रा घोष…
गृह मंत्रालय ने ‘शहजाद भट्टी नेटवर्क’ को ‘गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम’ के तहत आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक भट्टी का ग्रुप हथियारों, विस्फोटकों और ड्रग्स की तस्करी करता है। साथ ही युवाओं और छोटे-मोटे अपराधियों को आतंकवादी बनने के लिए उकसाता है। सरकार का कहना है कि यह सिंडिकेट भारत के लोकतांत्रिक ढांचे, सांप्रदायिक सद्भाव को निशाना बनाते हुए, नफरत फैलाने वाला डिजिटल कंटेंट भी पब्लिश करता था। इससे पहले भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने अगस्त में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े इस नेटवर्क को ध्वस्त करने की जानकारी दी थी। जांच एजेंसियों ने…
पश्चिम बंगाल की आईपीएस अधिकारी बुशरा बानो के ट्रांसफर पर पूर्व क्रिकेटर और सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन सवाल उठाए। उन्होंने कहा- यह बेहद ही चिंताजनक है कि ‘अस्सलाम वालेकुम’ और ‘इंशाल्लाह’ कहने पर एक आईपीएस अधिकारी का तबादला कर दिया गया। उन्होंने आगे लिखा- जब अभिवादन किसी लोक सेवक को निशाना बनाने का आधार बन जाता है तो हमें यह सवाल पूछना चाहिए कि हम अल्पसंख्यकों को किस तरह का मैसेज दे रहे हैं? भारत की ताकत उसकी विविधता में है न कि पहचान पर नियंत्रण रखने में। पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को बानो का ट्रांसफर किया था। दरअसल, 13…
गुजरात ATS ने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गीताबेन पटेल के बेटे हरिकेश पटेल को फर्जी पासपोर्ट केस में गिरफ्तार किया है। अहमदाबाद में रहने वाले हरिकेश को 12 सितंबर को गिरफ्तार किया गया है, 13 सितंबर को अदालत से उसे 6 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। पटेल ने पावरबैंक ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में अपना भारतीय पासपोर्ट अदालत में जमा किया था। इसके बाद उसने पासपोर्ट खोने की झूठी शिकायत दर्ज कराई और दूसरा पासपोर्ट बनवाया। पटेल ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की सुनवाई के दौरान अपना भारतीय पासपोर्ट अदालत में जमा…
वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि UPI नियमों में बदलाव किसी विदेशी दबाव में नहीं लाया गया है। मंत्रालय ने कहा कि UPI से जुड़े फैसले भारत की घरेलू जरूरतों के आधार पर स्वतंत्र रूप से लिए गए हैं। इनका लक्ष्य टिकाऊ, समावेशी और सस्ता डिजिटल पेमेंट सिस्टम बनाना है। इससे पहले राहुल गांधी ने UPI पर टैक्स लगाने के फैसले की आलोचना की थी। उन्होंने X पर वीडियो जारी कर आरोप लगाया था कि इस फैसले से अमेरिका को फायदा होगा और सरकार को इसे वापस लेना चाहिए। दरअसल, सरकार ने मंगलवार को आदेश दिया था कि 15…

