फरीदाबाद। भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता, गायक एवं भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी आज फरीदाबाद के सैनिक कॉलोनी, सेक्टर-49 स्थित प्रधान राकेश धुन्ना के निवास पर पहुंचे। इस अवसर पर राकेश धुन्ना टीम एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान राकेश धुन्ना टीम ने मनोज तिवारी एवं उनकी पत्नी को शॉल ओढ़ाकर तथा भगवान शिव और शिव परिवार का स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनका अभिनंदन करते हुए उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान की सराहना की। इस अवसर पर प्रधान राकेश धुन्ना ने कहा कि…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के हरित हरियाणा-स्वच्छ हरियाणा संकल्प को साकार करने की दिशा में गुरुवार को फरीदाबाद के आईएमटी, बल्लभगढ़ में जिला प्रशासन तथा वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए पौधारोपण किया तथा प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण आने वाली पीढिय़ों के सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और प्रत्येक नागरिक को इसमें सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। इस अवसर पर विधायक…
फरीदाबाद। नगर निगम कार्यकारी अभियंता और पार्षद की लड़ाई में शहर की जनता पिस गई है। निगम के तीनों जोन में काम बंद होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कागजी काम करवाने आए लोग मायूस होकर वापस लौट गए। लोगों का कहना है कि पार्षद और कार्यकारी अभियंता के अपने मुद्दे अलग है। लेकिन इसमें जनता के काम को बाधित नहीं करना चाहिए। बृहस्पतिवार को निगम के कार्यकारी अभियंता कर्मचारी यूनियन के साथ मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। कर्मचारी यूनियन की ओर पार्षद दीपक यादव की गिरफ्तारी की मांग की गई। वहीं पार्षद…
TMC सांसद कल्याण बनर्जी गुरुवार को पार्टी के 20 बागी सांसदों के पोस्टर गले में लटकाकर संसद भवन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी सांसदों से बातचीत की। प्रियंका गांधी ने पोस्टर की ओर इशारा करते हुए पूछा कि क्या पीछे भी यही है, जिस पर कल्याण बनर्जी ने हां में जवाब दिया। इसके बाद प्रियंका से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने अपना पहला चुनाव कांग्रेस से ही लड़ा था। इसके बाद प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस में ममता बनर्जी के साथ अच्छा व्यवहार किया जाता था और राजीव गांधी उनका बहुत सम्मान करते थे।…
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में बैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए। वहीं कोर्ट ने केंद्र से कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान तैनात RAF के हथियारों और गोला-बारूद के इस्तेमाल का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाए। सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहन की बेंच ने पैलेट गन के इस्तेमाल पर फिलहाल रोक लगाने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि पुलिस विशेष स्थितियों में इसका इस्तेमाल कर सकती है। कोर्ट ने कहा कि जब…
राज्यसभा में पेपर लीक से जुड़े परीक्षा संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘मनुस्मृति’ बयान पर हंगामा हुआ। वे शैक्षणिक संस्थाओं पर RSS के दखल पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों में मनुस्मृति मानने वाले बढ़ गए हैं, इससे शूद्र को पढ़ने का अधिकार छिन गया है। इस पर सदन में हंगामा शुरू हो गया। जेपी नड्डा ने टोकते हुए कहा कि खड़गे का बयान तथ्यों से परे है। इससे अशांति फैल सकती है। इसके बाद सभापति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि मनुस्मृति वाला बयान रिकॉर्ड से हटा दिया जाएगा। यह पूरी बहस पेपर…
दिल्ली सरकार ने गुरुवार को कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। पुलिस ने एक बयान में कहा है कि 29 जुलाई की शाम 6 बजे तक NEET (UG) परीक्षा में अनियमितताओं से जुड़े प्रदर्शन को लेकर 13 FIR दर्ज की गई थीं। सरकार के आदेश के अनुसार, जिन लोगों को गिरफ्तार या हिरासत में लिया गया है, उन्हें जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा। हालांकि, सरकार ने कहा कि जिन लोगों का क्रिमिनल रिकॉर्ड है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। सरकार ने यह भी कहा कि इस मामले को अब…
देशभर के 215 वर्तमान और पूर्व कुलपतियों और शिक्षाविदों ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को खुला पत्र लिखा है। इसमें प्रोफेसर वी. कामकोटि के खिलाफ उनकी टिप्पणी पर आपत्ति जताई है। पत्र में कहा गया है कि किसी शिक्षाविद् पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करते समय तथ्यों और गरिमा का ध्यान रखा जाना चाहिए। पत्र पर साइन करने वालों ने कहा कि प्रो. वी कामकोटि का एकेडमिक करियर और एजुकेशन में लंबा योगदान रहा है। उनके कार्यों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। भारत की संसद हमेशा से ऐसा मंच मानी गई है, जहां विचारों पर बहस…
फरीदाबाद। सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में गुरुपूर्णिमा महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को गुरु-शिष्य परम्परा में आस्था के रंग दिखाई दिए। भक्तों की श्रद्धा, कृतज्ञता, समर्पण और आत्मिक आनंद के अनेक रूप देखने को मिले। प्रत्येक श्रद्धालु कृतज्ञता का भाव लिए जीवन को ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाने के लिए श्रीसदगुरुदेव के प्रति आभार व्यक्त करता तो तन, मन, और सेवा भावना के साथ अपने अहंकार को गुरु के चरणों में त्यागने का भाव दिखा। कुछ भक्तगण गुरु की असीम कृपा को याद करके भक्ति के अतिरेक में आंखों से प्रेम के आंसूओं के साथ हृदय…
फरीदाबाद। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर्स संयुक्त संधर्ष मोर्चा के राज्यव्यापी आह्वान पर बुधवार को हजारों बिजली कर्मचारियों और इंजीनियर्स ने नूंह व गुरुग्राम में पैरेलल लाईसेंस देने,15 अगस्त से कृषि क्षेत्र के लिए अलग से एग्रीकल्चर बिजली वितरण निगम बनाने और स्मार्ट मीटरिंग के खिलाफ डीसी आफिस जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद डीसी की गैरमौजूदगी में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार को अभिमन्यु को सौंपा। ज्ञापन में निजीकरण के उठाए गए सभी कदमों को वापस लेने, निगमों में कई कई वर्षों में कार्यरत ठेका कर्मियों को जॉब सिक्योरिटी देने की बजाय रेगुलर करने,पांच हजार रुपए रिस्क अलाउंस…

