Author: Samachar Ambar

तमिलनाडु में एक्टर विजय की सरकार गिराने के लिए तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) के विधायकों को 35 करोड़ करोड़ की रिश्वत देने की पेशकश का मामला सामने आया है। राज्य के खुफिया विभाग ने दावा किया है कि उसने राज्य सरकार को अस्थिर करने की कथित साजिश को नाकाम कर दिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस साजिश में कथित तौर पर टीवीके के 15 विधायकों के एक साथ इस्तीफे की साजिश रचकर सरकार को गिराने की योजना शामिल थी। इस मामले में टीवीके के ऊथंगुरै से विधायक डॉ. एन इलैयाराजा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें…

Read More

इंडिगो ने सिर्फ केबिन बैग यानी ‘हाथ में ले जाने वाला बैग’ के साथ सफर करने वाले पैसेंजर्स के लिए एक नया और सस्ता किराया ‘इंडिगो लाइट’ लॉन्च किया है। इसकी लिमिट 7kg होगी। भारत की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन ने यह कदम हवाई टिकटों की कीमतें कम करने के लिए उठाया है, ताकि बड़े सामान के बिना चलने वाले यात्रियों को कम पैसे देने पड़ें। इससे पहले पिछले महीने एयर इंडिया ने भी उन यात्रियों के लिए एक बेसिक इकोनॉमी किराया शुरू किया था, जिन्हें फ्लाइट में मुफ्त खाना नहीं चाहिए और वे कम खर्च में सफर करना चाहते…

Read More

मुंबई में मंगलवार को स्कूल बस पर पेड़ गिरने से छात्र की मौत पर राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट ने कहा- पेड़ गिरना, बिजली गिरना किसी के हाथ में नहीं होता। यह पहले से पता नहीं चलता कि कौन सा पेड़ गिरने वाला है। पेड़ों के ऑडिट के सवाल पर मंत्री ने बुधवार को कहा कि ऑडिट नियमित रूप से किया जाता है। सरकार विधानसभा में हादसे पर बयान देगी। नगर निगम को भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है। दरअसल मंगलवार को चेंबूर इलाके में सड़क किनारे लगा करीब…

Read More

वेनेजुएला में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले भारतीय नाविक राकेश चौहान (33) के शरीर के सभी प्रमुख अंदरूनी अंग गायब मिले हैं। पीड़ित परिवार के मुताबिक भारत पहुंचने पर शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम हुआ तो शरीर पर 22 टांके मिले। दिमाग, फेफड़े, दिल समेत सभी प्रमुख अंदरूनी अंग गायब मिले। परिवार ने आरोप लगाया कि राकेश की कंपनी ने हमें नहीं बताया कि शव का वेनेजुएला में पोस्टमॉर्टम किया जा चुका था। वहीं, इस मामले में फेडरेशन ऑफ सीफेयरर्स यूनियंस ऑफ इंडिया (FSUI) ने भी सवाल उठाए हैं। राकेश चौहान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के…

Read More

फरीदाबाद। पुलिस विभाग में वर्षों तक उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 6 पुलिसकर्मियों की सेवानिवृत्ति के अवसर पर सेक्टर-21ष्ट स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में सम्मानजनक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त हृढ्ढञ्ज, उतम एवं भलाई निरीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय तक ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ विभागीय सेवाएं वाले इंस्पेक्टर सुनील कुमार, एसआई/ईएसआई सुरेश कुमार, ईएसआई राजकुमार, ईएसआई बह्रम प्रकाश, ईएसआई राजेश कुमार तथा ईएचसी महेन्द्र सिंह मंगलवार को सेवानिवृत्त हुये हैं। उनके सम्मान में फरीदाबाद पुलिस द्वारा यह…

Read More

फरीदाबाद। जिला निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त आयुष सिन्हा एवं सीटीएम अंकित कुमार ने मंगलवार को सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में बने वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक प्रबंधों का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान अधिकारियों से वेयरहाउस की सुरक्षा, फायर एक्सटिंगिशर की उपलब्धता और सीसीटीवी सिस्टम की कार्यप्रणाली को लेकर विस्तृत जानकारी ली गई। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कैमरे लगातार सक्रिय…

Read More

फरीदाबाद। शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने आज नगर निगम तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में आगामी 7 जुलाई से 31 जुलाई तक पूरे शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने की कार्ययोजना पर चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निगम आयुक्त ने बताया कि इस विशेष अभियान के अंतर्गत प्रत्येक वार्ड में कम से कम एक किलोमीटर सडक़ को सुंदर स्वरूप विकसित करते हुए व्यापक सफाई एवं सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे। अभियान के दौरान सडक़ सफाई, सडक़…

Read More

जनरल उपेंद्र द्विवेदी मंगलवार को आर्मी चीफ के पद से रिटायर हो गए। रिटायरमेंट से पहले उन्होंने नई दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। द्विवेदी ने कहा- दो सालों में भारतीय सेना ने हर मोर्चे पर अपनी तैयारी, संतुलन और सतर्कता मजबूत बनाए रखी। ऑपरेशन सिंदूर इसका प्रमुख उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज मैं यह जिम्मेदारी जनरल धीरज सेठ को सौंप रहा हूं। वह एक अनुभवी सैनिक और सक्षम नेता हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भारतीय सेना अपनी गौरवशाली परंपराओं को कायम रखते हुए नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी। द्विवेदी…

Read More

चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया और चुनाव से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर 23 विपक्षी दलों और एक निर्दलीय सांसद ने मंगलवार को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) को लेटर लिखा। DMK के प्रवक्ता सरवनन अन्नादुरई ने आरोप लगाया कि SIR की प्रक्रिया मनमानी और लोकतंत्र विरोधी है। SIR का उद्देश्य मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाना है, जबकि लोकतंत्र का आधार सभी वयस्क नागरिकों को वोट का अधिकार देना है। लेटर पर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) समेत 23 विपक्षी दलों और निर्दलीय राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने हस्ताक्षर किए हैं। सूत्रों के…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कर्नाटक हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) को विन्प डिस्टिलरीज एंड शुगर प्राइवेट लिमिटेड से एथेनॉल खरीद बढ़ाने पर विचार करने को कहा था। सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश BPCL की याचिका पर दिया। कोर्ट ने कहा कि सरकार की मौजूदा पॉलिसी में कोई बदलाव नहीं होगा। BPCL ने कहा कि हाईकोर्ट का आदेश पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिश्रण की राष्ट्रीय नीति को प्रभावित कर सकता है। इस दौरान केंद्र सरकार ने बताया कि पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाने का प्रोग्राम अभी भी एक्सपेरिमेंट है। इसका पूरा…

Read More