फरीदाबाद: थाना धौज क्षेत्र के अंतर्गत सिरोही-बीजोपुर रोड पर स्कॉर्पियो गाड़ी ऊपर चढ़कर हत्या के प्रयास के मामले में अपराध शाखा सेक्टर 56 व थाना धौज की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जिसकी पहचान तहसीम निवासी गांव धौज के रूप में हुई है। वारदात में प्रयोग गाड़ी को थाना धौज की टीम ने मौका से पहले ही बरामद कर लिया था। आरोपित को वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 1 जुलाई को शाम के समय पीड़ित साद्दीक…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि जिस प्रकार देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सैनिक के हाथ में हथियार होना आवश्यक है, उसी प्रकार लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक के हाथ में मताधिकार की शक्ति होना अनिवार्य है। वोट के माध्यम से ही नागरिक अपने हितों की सरकार चुनता है और लोकतंत्र को सशक्त बनाता है। उन्होंने लोकसभा के सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन अभियान के तहत अपने-अपने बीएलओ से संपर्क कर 15 जुलाई तक अपना एवं अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का मतदाता सत्यापन अवश्य…
गुजरात में मानसून ने एंट्री कर ली है और जोरदार बारिश से अब हादसे भी सामने आने लगे हैं। वहीं, जूनागढ़ शहर में बुधवार को एक ही दिन में एक बच्ची समेत 6 लोग सड़कों पर बने गढ्ढों में गिरने से घायल हो गए। शहर के आजाद चौक इलाके में बाइक सवार दंपति गढ्ढे में गिर गए। युवक के सिर में गंभीर चोट आई। ओघड़नगर इलाके में तो तीन से चार लोग एक ही गड्ढे में गिर गए। माजेवाड़ी दरवाजे के पास एक स्कूटी सवार भी हादसे का शिकार हुआ। महाराष्ट्र में मानसून आने के बाद चार जिलों में भारी…
कर्नाटक के बेंगलुरु में गुरुवार सुबह पत्थर खदान ढहने से 7 प्रवासी मजूदरों की मौत हो गई। इनमें पांच मजदूर मध्य प्रदेश, एक छत्तीसगढ़ और एक कर्नाटक के यादगीर का रहने वाला था। घटना के दौरान 17 मजदूर काम कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, साउथ तालुक इलाके में मौजूद कावेरी क्रशर कंपनी की खदान में खनन चल रहा था। इसी दौरान 40 फीट ऊंचाई से चट्टान का बड़ा टुकड़ा मजदूरों पर आ गिरा। हादसे में 5 मजदूर भी घायल हो गए। पांचों खतरे से बाहर हैं। सभी मृतक व घायल दिहाड़ी मजदूर थे और वहां स्टोन क्रशर साइट पर…
बेंगलुरु में आईटी कंपनी कैपजेमिनी के एचएएल कैंपस स्थित एक डे-केयर सेंटर में 2-3 साल के बच्चों के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। 29 जून को घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। वीडियो में टॉयलेट में बंद बच्चा फर्श पर रोता दिखाई दे रहा है, जबकि एक महिला उसका वीडियो बना रही है। दूसरे वीडियो में बच्चे को टॉयलेट सीट पर बैठाकर उसके चेहरे पर जेट स्प्रे से पानी डाला जा रहा है। एक अन्य वीडियो में बच्चे को फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के ड्रम में बैठाकर डराया जा रहा है। मामले के सामने आने…
भाजपा के शीर्ष रणनीतिकार सियासी तस्वीर बदलने के लिए ‘मिशन 360’ में जुटे हैं। 17 अप्रैल को महिला आरक्षण व परिसीमन से जुड़े बिल पर लोकसभा में झटका लगने के बाद ही भाजपा ने संसद में दो-तिहाई बहुमत जुटाने की रणनीति तेज कर दी थी। पार्टी का फोकस केवल इसी विधेयक तक सीमित नहीं बल्कि ‘एक देश-एक चुनाव’ और न्यायिक सुधारों जैसे बड़े संवैधानिक बदलावों के लिए जरूरी ‘सुपर मेजोरिटी’ हासिल करने पर है। इसके लिए भाजपा विपक्षी दलों में टूट, नए सहयोगी जोड़ने और जरूरत पड़ने पर मतदान के समय विपक्ष की गैरहाजिरी जैसे विकल्पों पर नजर रखे है।…
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी गुट का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिला। विधायकों ने पार्टी में हुए संगठनात्मक बदलावों और नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी (NWC) को मान्यता देने की मांग की। मुलाकात के बाद बागी गुट के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने कहा- हम ही असली TMC हैं, चुनाव आयोग ने हमारी बात सुनी। उम्मीद है वे जल्द फैसला लेंगे। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में ही 22 जून को कोलकाता में प्रतिनिधि बैठक हुई थी। इसमें नए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 30 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया था।…
फरीदाबाद। एकॉर्ड अस्पताल के रेस्पिरेटरी (श्वसन रोग) विभाग की टीम ने दो जटिल फेफड़ों के कैंसर के मरीजों का सफल ऑपरेशन कर उन्हें नई जिंदगी दी है। अस्पताल के वरिष्ठ श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील नागर के नेतृत्व में दोनों मरीजों का दूरबीन (ब्रोंकोस्कोपी) तकनीक से सफल उपचार किया गया। इलाज के बाद दोनों मरीज स्वस्थ हैं और सामान्य रूप से सांस ले पा रहे हैं। अस्पताल चेयरमैन डॉ. जितेंद्र कुमार ने सफल ऑपरेशन में लिए डॉक्टरों की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम की बदौलत ऐसे जटिल मामलों का भी सफल…
फरीदाबाद। डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय की टीम ‘पहरा’ ने अटल इनोवेशन मिशन (्रढ्ढरू), नीति आयोग और ला फाउंडेशन डसॉल्ट सिस्टम्स इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतिष्ठित ‘सीड द फ्यूचर एंटरप्रेन्योर्स प्रोग्राम 2025-26’ में राष्ट्रीय विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर डीपीएस सोसाइटी की कोषाध्यक्ष व स्कूल की चेयर पर्सन नमिता प्रधान ने कहा कि डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद की टीम ‘पहरा’ की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे फरीदाबाद के लिए गर्व का विषय है और…
फरीदाबाद। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि जिला नागरिक अस्पताल में भवन के नवीनीकरण और तथा जिले के सात अमृत सरोवरों के लोकार्पण से स्वास्थ्य सेवाओं, जल संरक्षण और ग्रामीण विकास को नई दिशा मिली है। बुधवार को फरीदाबाद में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, पृथला के पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, जिला परिषद चेयरमैन विजय सिंह तथा उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ स्थित…

