फरीदाबाद। हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सख्त निर्देश हैं कि मंडियों में खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों और आढ़तियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। यह जानकारी देते हुए हरियाणा सरकार में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला के उपायुक्तों के साथ मण्डियों में फसल खरीद और लिफ्टिंग प्रक्रिया की समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरान्त उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने कहा कि जिले में गेहूं और सरसों की खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है और डेटा मिसमैच के वेरिफिकेशन का कार्य लगभग अंतिम चरण में है।…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद जिले में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने इस बार व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। शहर में जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए करीब 23.70 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि एक महीने के भीतर सभी प्रमुख और छोटे नालों के साथ-साथ सीवर लाइनों की सफाई का काम पूरा कर लिया जाए, ताकि मानसून के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। शहर में करीब 65 छोटे-बड़े नाले नगर निगम की इंजीनियरिंग शाखा के मुताबिक, सफाई…
मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में मोइरांग ट्रोंगलाओबी इलाके में कुछ उग्रवादियों ने एक घर में बम फेंक दिया। जिसमें जिसमें 5 साल के एक लड़के और छह महीने की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ऑफिसर ने बताया कि जब घर में बम फटा, तब दो बच्चे और उनकी मां अपने बेडरूम में सो रहे थे। मां घायल है। स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में मंगलवार सुबह प्रोटेस्ट किया। इलाके में एक पेट्रोल पंप के पास दो ऑयल टैंकर और एक ट्रक में आग लगा दी। उन्होंने मोइरांग पुलिस स्टेशन के सामने टायर जलाए और एक पुलिस चौकी को…
अमेरिका और इजराइल ने मंगलवार को ईरान के खार्ग आइलैंड पर हमला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां ऑयल टर्मिनल को निशाना बनाया गया है। ईरान के करीब 80 से 90% कच्चे तेल का निर्यात खार्ग आइलैंड से होता है। यहां बड़े तेल टर्मिनल, पाइपलाइन, स्टोरेज टैंक और जहाजों में तेल भरने की फैसिलिटी मौजूद हैं। इसे हर दिन करीब 70 लाख बैरल तक तेल जहाजों में भरा जा सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कुछ दिन पहले धमकी दी थी कि अगर ईरान ने मंगलवार रात 8 बजे (अमेरिका समयानुसार) तक होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला तो उसके…
दीक्षांत समारोह में मंत्री विपुल गोयल ने छात्राओं को दिया संदेश डिग्री अंत नहीं, एक नई शुरुआत Faridabad: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज महाराजा अग्रसेन एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए छात्राओं को संबोधित किया। अपने ओजस्वी और प्रेरणादायक उद्बोधन में उन्होंने कहा कि आज का यह दीक्षांत समारोह केवल शैक्षणिक उपलब्धि का उत्सव नहीं बल्कि जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत है जहां से जिम्मेदारियों नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की वास्तविक यात्रा आरंभ होती है। उन्होंने कहा कि छात्राओं के हाथ में आई डिग्री केवल एक…
सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की बेंच ने मंगलवार को केरलम के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं को एंट्री देने का आदेश जारी रहे या नहीं इस पर पहले दिन की सुनवाई की। केंद्र ने कहा- सबरीमाला मामले में गलत फैसला दिया गया था। उसे गलत कानून घोषित किया जाना चाहिए। मासिक धर्म आयु की महिलाओं के प्रवेश पर लगी रोक बरकरार रखी जाए। धार्मिक आस्था के मामले में अदालत को दखल नहीं करना चाहिए। सुनवाई के दौरान जस्टिस नागरत्ना ने कहा इस मामले में ‘अनुच्छेद 17’ दलील पर किस तरह पेश किया जाए, यह मेरी समझ से बाहर है। एक…
Faridabad: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बी.के. अस्पताल, फरीदाबाद, सिविल अस्पताल, बल्लभगढ़ तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खेड़ी कलां में आयोजित किए गए। इसके अतिरिक्त, ताऊ देवी लाल वृद्धाश्रम, एनआईटी, फरीदाबाद में सर्वोदय अस्पताल, फरीदाबाद के सहयोग से एक स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। ये सभी कार्यक्रम माननीय श्री संदीप गर्ग, जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद के कुशल मार्गदर्शन तथा श्रीमती रितु यादव, मुख्य न्यायिक…
फरीदाबाद। आशा वर्कर यूनियन हरियाणा सीटू के प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत सोमवार को आशा वर्कर यूनियन की जिला कमेटी ने सेक्टर-12 लघु सचिवालय में डीसी आफिस पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री व एमडी (एनएचएम) को मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान हेमलता गोयल ने की। उप प्रधान सुशीला चौधरी द्वारा संचालित इस प्रदर्शन में सैकड़ों आशा वर्करों ने भाग लिया। प्रदर्शन में जिला कमेटी की पदाधिकारी सुधा ,नीलम, पूजा गुप्ता, जूली, मनीषा व सविता शर्मा आदि भी मौजूद थे। सीटू के जिला प्रधान निरंतर पाराशर ने भी आशाओं की मांगों का पुरजोर समर्थन किया। आशा…
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी के ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, सेवा और समर्पण का एक विराट आंदोलन है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी उन महान विभूतियों के त्याग और तपस्या का परिणाम है, जिन्होंने राष्ट्र प्रथम की भावना को सर्वोपरि रखते हुए अपने जीवन को समर्पित कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि करोड़ों कार्यकर्ताओं की निष्ठा, परिश्रम और संगठनात्मक अनुशासन के कारण आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। यह पार्टी भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद, सामाजिक समरसता और विकासोन्मुखी राजनीति का पर्याय…
भारत की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी BJP आज 2026 में अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। स्थापना दिवस को लेकर देशभर में BJP कार्यालयों में कई कार्यक्रम हुए। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, ‘देश जानता है, हर चुनौती का सामना करने के लिए BJP ईमानदारी से कोशिश कर रही है, आगे भी करेगी। पहले भी सकारात्मक नतीजे मिले हैं और आगे भी मिलेंगे।’ उन्होंने वीडियो मैसेज में कहा, ‘अंग्रेजों के दौर के सैकड़ों काले कानूनों का अंत, लोकतंत्र के लिए नए संसद भवन का निर्माण, सामान्य समाज के गरीबों के लिए 10%आरक्षण, कानून बनाकर तीन तलाक पर…

