पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में जारी बगावत के बीच ममता बनर्जी ने कहा कि पार्टी का चुनाव चिह्न कहीं नहीं जाएगा। अगर मुझे रोकना है तो मुझे मारना पड़ेगा। ममता ने बागी नेताओं को चुनौती देते हुए कहा, ‘अगर हिम्मत है तो खुलकर BJP में शामिल हो जाओ। तुम्हें क्या लगता है कि मैं खत्म हो गई हूं? मैं जनता के बीच पार्टी का चुनाव चिह्न लेकर जाऊंगी, मेरी आवाज कोई नहीं दबा सकता।’ उन्होंने आरोप लगाया कि बागी नेता अब खुलकर BJP के लिए काम कर रहे हैं। ममता ने कहा, ‘गद्दारी…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। शादी करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 पुलिस टीम ने भंडाफोड करते हुए पति-पत्नी सहित पांच आरोपितों को अलीगढ़ उत्तर प्रदेश से काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपितों की पहचान दानिश चमन(35), महविश दानिश(27) (महिला) , सचिन(27), संजीव(52), निवासी अलीगढ व प्रदीप(34) निवासी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार थाना सारन में राजकुमार पांचाल की शिकायत पर शादी का झांसा देकर 40 हजार रुपए से अधिक की ठगी करने के संबंध में एक मामला दर्ज किया गया था। जिसने अपनी शिकायत में बताया था कि उसको…
फरीदाबाद। फरीदाबाद बल्लभगढ़ क्षेत्र के सोतई गांव में प्रस्तावित कूड़ा डंपिंग यार्ड को लेकर एक बार फिर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। शनिवरा को सोतई सहित आसपास के कई गांवों के लोग एकजुट होकर हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री राजेश नागर से मिले और पत्र सौंप डंपिंग यार्ड के निर्माण को तत्काल रोकने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि यदि यहां डंपिंग यार्ड बनाया गया तो आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को प्रदूषण, बदबू और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने मंत्री को बताया कि करीब दो वर्ष पहले भी नगर निगम…
फरीदाबाद। समाज सेवा एवं मानव कल्याण के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहे अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ को रक्तदान जागरूकता एवं स्वैच्छिक रक्तदान अभियानों में उल्लेखनीय सहयोग के लिए रोटरी ब्लड बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट, फरीदाबाद द्वारा सम्मानित किया गया। ट्रस्ट की 20 वर्ष की सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित इस भव्य समारोह में कॉलेज को रक्तदान सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए ट्रॉफी प्रदान की गई। यह सम्मान समारोह सर्वोदय हॉस्पिटल, सेक्टर-8, फरीदाबाद के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जिसमें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रवि गुमनानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में रक्तदान आंदोलन को…
पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के साणंद में देश के तीसरे सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। साणंद में स्थित सीजी सेमी के ओएसएटी (OSAT) प्लांट में आज से प्रोडक्शन शुरू होगा। इससे भारत की चिप निर्माण क्षमता बढ़ेगी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए आयातित चिप पर निर्भरता कम होगी। सरकार का मानना है कि इससे भारत की वैश्विक सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला में मजबूत भागीदारी बनेगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पिछले 60 साल से देश में चिप उद्योग को विकसित करने की कोशिशें चल रही थीं, लेकिन मोदी के विजन से यह सपना अब साकार हो रहा…
पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने को लेकर हो रहे विरोध के बीच शनिवार को सरकार ने कहा कि एथेनॉल ब्लेंडिंग का काम रातों-रात नहीं हुआ। यह एक जांची-परखी, साइंटिफिक और स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस है। इसे पेट्रोल में मिलाने की ग्लोबल प्रैक्टिस अपनाई है और टॉप एजेंसियां भी इसका टेस्ट कर चुकीं हैं। एथेनॉल ब्लेंडिंग पर दिल्ली में हुई इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार की ओर से शामिल एक्सपर्ट वर्तिका शुक्ला ने यह बात कही। वर्तिका शुक्ला ने बताया कि देश में साल 2013 और 2014 के दौरान पेट्रोल में सिर्फ 1.5% एथेनॉल मिलाया जा रहा था। अब इस प्रोग्राम के…
केंद्र सरकार ने शनिवार को 23 लोगों को आतंकी घोषित किया है। इनमें एक आतंकी वो भी है जो अयोध्या में राम मंदिर और नागपुर में RSS कार्यालय की रेकी में शामिल है। आतंकी की पहचान मोहम्मद मुसादिक के रूप में हुई है। यह हाफिज सईद का रिश्तेदार है। हालांकि ये रेकी मुसादिक ने खुद की या करवाई थी और रेकी कब की गई। इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। सरकार का कहना है कि लिस्ट में शामिल सभी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद (JeM), लश्कर-ए-तैयबा (LeT), द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) और जमात-उद-दावा (JuD) जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े हैं। ये लोग…
अमरनाथ में बनने वाले पवित्र शिवलिंग का आकार 4 फीट रह गया है। 23 मई को BSF के जवानों ने जो तस्वीर जारी की थी, उसमें शिवलिंग का आकार करीब 7 फीट था। 29 जून को प्रथम पूजा के दिन भी हिमलिंग की ऊंचाई 5 फीट से ज्यादा थी। 3 जुलाई को सामने आई तस्वीर में हिमलिंग लगभग 4 फीट का दिखाई दे रहा है। इसकी चौड़ाई भी घट गई है। यात्रा का शनिवार को दूसरा दिन है। पहले दिन 12 हजार यात्रियों ने अमरनाथ गुफा में दर्शन किए हैं। दूसरा जत्था आज पहुंचेगा, जबकि तीसरा जत्था भगवती नगर बेस…
बेंगलुरु के डे-केयर सेंटर में बच्चों से बदसलूकी मामले में नया खुलासा हुआ है। वायरल वीडियो में जिस बच्ची के साथ बेहरमी की गई। पुलिस ने उसके पैरेंट्स से पूछताछ की। मां ने बताया कि उनकी बेटी के मन में डर बैठ गया। वह बाथरूम जाने से मना करती, रोने लगती और वहां से भाग जाती थी। बच्ची में यह बदलाव डे-केयर सेंटर में डालने के दो महीने बाद ही दिखने लगा था। वहीं एक तीन साल के बच्चे के माता-पिता ने बताया कि उनके बेटे के व्यवहार में भी बदलाव दिखा। वह डे-केयर में कुछ केयरगिवर्स की आवाज सुनकर…
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित जिला अदालत परिसर उस समय दहल उठा जब शुक्रवार दोपहर वकीलों की बहुमंजिला बिल्डिंग की 5वीं मंजिल पर अचानक भीषण आग लग गई। आग चेंबर नंबर 552 में लगी, जिससे पूरी इमारत में धुआं फैल गया और वकीलों व मुवक्किलों में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जांच में हादसे की वजह बिजली के तारों में हुआ शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हादसे के वक्त चेंबर के भीतर कोई मौजूद नहीं था, जिसके चलते एक बड़ा जानी नुकसान होने से बच गया। हालांकि, चेंबर के अंदर रखीं महत्वपूर्ण कानूनी फाइलें, वकालत के दस्तावेज, महंगी किताबें और फर्नीचर पूरी…

